T20 वर्ल्ड कप में श्री चरणी का तूफान, दिग्गजों को पछाड़ इस 'एलीट क्लब' में मारी एंट्री
Shree Charani: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की युवा स्पिन सनसनी श्री चरणी का जलवा बरकरार है. हर मैच के साथ उनका प्रदर्शन और निखरता जा रहा है. अपनी फिरकी के जाल में विरोधी बल्लेबाजों को फंसाकर वह टीम इंडिया को लगातार सफलताएं दिला रही हैं. इस शानदार फॉर्म की बदौलत अब उन्होंने एक बेहद खास और एलीट लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.
The post T20 वर्ल्ड कप में श्री चरणी का तूफान, दिग्गजों को पछाड़ इस 'एलीट क्लब' में मारी एंट्री appeared first on Prabhat Khabar.
Breaking News Today Live Updates: अजीत डोभाल की अगुवाई में ब्रिक्स देशों की सुरक्षा पर बड़ी बैठक
Breaking News Today Live Updates: आज देश की राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स (BRICS) देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस बैठक की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार Ajit Doval करेंगे. बैठक में ब्रिक्स सदस्य देशों के प्रतिनिधि वैश्विक स्तर पर उभर रही गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा करेंगे. इनमें साइबर सुरक्षा, आतंकवाद, तकनीकी खतरों, गलत सूचना के प्रसार, ऊर्जा सुरक्षा और अन्य वैश्विक चुनौतियां शामिल हो सकती हैं. बैठक का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करना है.
वहीं, पश्चिम बंगाल में आज वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट पेश किया जाएगा. राज्य के वित्त मंत्री दोपहर 12 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगे. यह शुभेंदु सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि बजट में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, उद्योगों को बढ़ावा देने और राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं. इसके अलावा नई औद्योगिक नीति लाने पर भी सरकार का विशेष फोकस रहने की संभावना है. राज्य की आर्थिक विकास दर बढ़ाने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए बजट में कई नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























