A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 30
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 30
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
" onclick="javascript:window.open(this.href, '', 'menubar=no,toolbar=no,resizable=yes,scrollbars=yes,height=300,width=600');return false;"
target="_blank" title="Share on Facebook" class="float-right">
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "description" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 45
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 45
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में 25 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। असम, मेघालय, अरुणाचल में रेड अलर्ट है। बंगाल और सिक्किम 11 जिलों में भी रिकॉर्ड तोड़ बारिश की चेतावनी दी गई है। रविवार को मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसमें राज्य के पूर्वी खासी हिल्स जिले के मॉसिनराम शहर में 24 घंटे में 530 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी एक रात में यहां जितनी बारिश हुई, उतनी जोधपुर या बीकानेर में 6 महीने में होती है। इधर, देश को राहत देने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून दो हफ्ते बाद अब आगे बढ़ सकता है। बंगाल की खाड़ी में एक मौसम सिस्टम बना है, जो मानसून को छत्तीसगढ़ तक पहुंचाएगा। रफ्तार अच्छी रही तो ओडिशा, बिहार, झारखंड के इलाकों में भी तेज बारिश हो सकती है। हालांकि अभी भी इसके तेजी से बढ़ने की गुंजाइश कम है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब में 24 जून तक आंधी, तूफान और हल्की बारिश की संभावना है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर ओले भी गिरने की भी आशंका है। बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ रही हवाओं की सैटेलाइट इमेज 126 साल के इतिहास में जून का महीने दूसरी बार सूखा बीत रहा सीजन में अब तक हुई बारिश के आंकड़े बताते हैं कि 21 जून तक देश भर में 99.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन बारिश 57.4 मिमी ही हुई है यानी 42.2% की कमी है। इस कमी के कारण भारत में मानसून की बारिश के रिकॉर्ड के 126 साल के इतिहास में दूसरा सबसे सूखा जून बीत रहा है। इससे पहले 2009 में पूरे जून में कोटे से 49% कम बारिश रिकॉर्ड हुई थी। इससे मध्य, उत्तर-पश्चिम भारत में खेती पर बुरा असर पड़ा था। अभी देश में जून का कोटा 165.4 मिमी है। मुंबई में 11 जून तक मानसून पहुंच जाता है, लेकिन वहां अब तक इसने दस्तक नहीं दी है। 2023 में यह 25 जून को पहुंचा था। इस बार भी यही आसार हैं। देशभर से मौसम की तस्वीरें… गर्मी से जूझ रहे 8 राज्य, विदर्भ में रात में भी लू चल रही उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ इलाकों में तापमान 40-42°C के बीच है। तेलंगाना, बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-अलग इलाकों में भी तापमान इसी रेंज में है। ओडिशा और कर्नाटक में लोगों को उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है। विदर्भ के 8 जिलों में लगातार गर्मी के कारण रातें भी गर्म हो रही हैं। यहां रात में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश का बांदा लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म रहा। यहां पारा 42.6 रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा कानपुर, वाराणसी, बहराइच और प्रयागराज में भी पारा 42 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हुआ। राजस्थान के श्रीगंगानगर और हरियाणा के रोहतक में भी पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा। मानसून अटकने के कारण क्या हुआ, 4 पॉइंट में जानें अगले 2 दिन के मौसम का हाल
23 जून: 24 जून:
Continue reading on the app