बेन स्टोक्स टेस्ट टीम में लौटे और कप्तानी भी मिली, जानिए नाइटक्लब विवाद पर ECB ने क्या कहा?
Ben Stokes Return As Captain After Nightclub : इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हुई है और अब एक बार फिर वह टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. वहीं, बेन स्टोक्स के साथ-साथ गस एटकिंग्सटन की भी वापसी देखने को मिली है. अब सवाल उठता है कि आखिर नाइटक्लब विवाद का क्या हुआ? किसे क्या सजा मिली और ईसीबी की ओर से इस मामले पर क्या बयान दिया गया है.
बेन स्टोक्स वाले मामले पर ECB का बयान
Ben Stokes and Gus Atkinson have been included our squad for the third Test against New Zealand.
— England Cricket (@englandcricket) June 21, 2026
न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम की घोषणा हो चुकी है. टीम में बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी की घोषणा करते हुए ECB ने एक बयान जारी किया और स्पष्ट किया कि नाइटक्लब की घटना के लिए खिलाड़ियों पर कोई दोष नहीं लगाया जाना चाहिए.
बयान के हिसाब से, ''स्टोक्स और एटकिंसन को कुछ फंडामंटल जिम्मेदारियों के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, जिसके तहत इंग्लैंड के खिलाड़ियों को हर समय आचरण के उच्चतम मानक बनाए रखने होते हैं.'' उन्हें चेतावनी दी गई है लेकिन हिंसक आचरण के आरोपों से मुक्त कर दिया गया है.
Ben Stokes is back at the helm as England aim to seal the #WTC27 series against New Zealand ????
— ICC (@ICC) June 22, 2026
More on their squad ???? https://t.co/SfYsRvzQ6j pic.twitter.com/XwZUBK8iBJ
नाइटक्लब विवाद क्या है?
न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स अपने साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन के साथ एकलंदन के चेल्सी स्थित नाइटक्लब में गए थे. उन्होंने ईसीबी के बनाए नाइट कर्फ्यू को तोड़ा था और क्लब गए थे. मगर, बात तब बढ़ गई, जब क्लब में उनकी हाथापाई हो गई.
Reason for ECB big action ???????? against Ben Stokes:-
— Cricket and society (@Cric46966) June 9, 2026
Is Ben Stokes going to retire from international cricket by force by ECB ❓❓:-
This is not the first time Ben Stokes has been involved in a fight or quarrel in a nightclub. As you can see in the following video, he was… pic.twitter.com/KiD7oGo4j0
दरअसल, जहां बेन स्टोक्स गए थे, उस नाइटक्लब में सारासेन्स रग्बी क्लब की एकेडमी का एक खिलाड़ी भी मौजूद था. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि स्टोक्स और रग्बी के खिलाड़ी के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और मामला देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि खिलाड़ी हाथापाई पर उतर आए. इस वाक्ये के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.
1-1 की बराबरी पर पहुंची टेस्ट सीरीज
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड ने जीता था. वहीं जो रूट की कप्तानी में दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने वापसी की और इंग्लैंड को धूल चटाई. अब सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्णायक होने वाला है, जिसमें एक बार फिर बेन स्टोक्स इंग्लैंड की कप्तानी करते नजर आएंगे. अब देखने वाली बात होगी कि तीसरा मैच कौन सी टीम जीतती है और सीरीज अपने नाम करने में कामयाब होती है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसी है तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम
बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग.
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद क्या अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच सकती है? यहां समझिए समीकरण
करण औजला के ‘Winning Speech’ पर झूमे विराट कोहली, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बल्ला नहीं बल्कि उनका डांस है। नई दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित One8 इवेंट के दौरान विराट कोहली पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ मंच पर नजर आए। कार्यक्रम के दौरान जब करण ने अपना लोकप्रिय गाना ‘Winning Speech’ गाया तो विराट खुद को रोक नहीं पाए और गाने की धुन पर थिरकने लगे। इस खास पल का वीडियो अब सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस और मेहमान मौजूद थे। जैसे ही विराट स्टेज पर पहुंचे, पूरा माहौल उत्साह से भर गया। कार्यक्रम में फैशन, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का शानदार मिश्रण देखने को मिला। विराट का सहज अंदाज और करण औजला की दमदार परफॉर्मेंस ने इस इवेंट को यादगार बना दिया। वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इसे साल के सबसे मजेदार सेलिब्रिटी मोमेंट्स में से एक बता रहे हैं।
करण औजला परफॉर्मेंस ने बांधा समां
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े नाम करण औजला ने कार्यक्रम में अपने कई हिट गानों की प्रस्तुति दी। उन्होंने ‘Winning Speech’, ‘Wavy’ और ‘MF Gabru’ जैसे लोकप्रिय ट्रैक गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा ‘Winning Speech’ की रही, क्योंकि इसी गाने के दौरान विराट कोहली मंच पर नजर आए।
View this post on Instagram
दिलचस्प बात यह है कि विराट पहले भी कई मौकों पर संगीत और डांस के प्रति अपना लगाव दिखा चुके हैं, लेकिन इस बार फैंस को उनका बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मोबाइल कैमरों में इस पल को कैद कर लिया और कुछ ही घंटों में वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। फैंस ने कमेंट करते हुए कहा कि विराट मैदान के बाहर भी उतने ही एनर्जेटिक हैं जितने क्रिकेट के मैदान पर दिखाई देते हैं। करण और विराट की जोड़ी ने इस इवेंट को सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग टॉपिक बना दिया।
विराट कोहली ने बताया क्यों पसंद है ‘Winning Speech’
कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने करण औजला के प्रति अपनी पसंद भी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से करण के गानों को सुनते आ रहे हैं और ‘Winning Speech’ उनका पसंदीदा ट्रैक है। विराट के मुताबिक यह गाना उन्हें उनके शुरुआती संघर्ष और युवा दिनों की याद दिलाता है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार मैच से पहले खुद को मोटिवेट करने के लिए वह इस गाने को सुनते हैं।
इसी वजह से जब करण ने उन्हें मंच पर बुलाया तो विराट ने बिना किसी झिझक के दर्शकों के साथ उस पल का आनंद लिया। इवेंट में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता भी मौजूद थीं, जिन्होंने One8 के फैशन सेगमेंट में हिस्सा लिया। हालांकि पूरे कार्यक्रम की सबसे ज्यादा चर्चा विराट और करण के स्टेज मोमेंट की रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया कि विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट स्टार ही नहीं, बल्कि युवाओं के बीच एक बड़े पॉप कल्चर आइकन भी हैं। यही कारण है कि उनसे जुड़ा हर खास पल कुछ ही समय में इंटरनेट पर छा जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News