CDM में ड्राइवर, कुक, MTS और स्टेनो के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता
CDM Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। भारतीय सेना के अंतर्गत संचालित सिकंदराबाद स्थित कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (CDM) ने विभिन्न सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत सिविलियन मोटर ड्राइवर, कुक, मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) और स्टेनो ग्रेड-II सहित कुल 8 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
भर्ती अधिसूचना के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से 30 दिनों तक जारी रहेगी। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
सिविलियन मोटर ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उसके पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं कुक पद के लिए 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव या कुक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र मांगा गया है।
मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) पद उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका है जिन्होंने केवल 10वीं पास की है। इस पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास होना अनिवार्य है। दूसरी ओर स्टेनो ग्रेड-II पद के लिए 12वीं पास योग्यता के साथ स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा भी देनी होगी। इसमें निर्धारित गति से श्रुतलेख और कंप्यूटर पर प्रतिलेखन परीक्षण शामिल रहेगा।
आयु सीमा की बात करें तो ड्राइवर और स्टेनो पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तथा कुक और एमटीएस पदों के लिए 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में तैयार कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ कमांडेंट, कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (CDM), सैनिकपुरी पोस्ट, सिकंदराबाद-500094, तेलंगाना के पते पर भेजना होगा। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन अवश्य करें।
कम नहीं हो रहा मोटापा, होना चाहते हैं स्लिम? अक्षय कुमार की इस छोटी बात पर दीजिए ध्यान, चुटकी में हो जाएंगे पतले
अक्षय कुमार 58 साल की उम्र में अपनी कमाल की फिटनेस से अच्छे-अच्छों की छुट्टी कर देते हैं. वो एक्शन और फिटनेस के मामले में टाइगर श्रॉफ को भी टक्कर दे चुके हैं. बीते रविवार को विश्व योग दिवस पर एक्टर ने लोगों के साथ अपनी फिटनेस का राज शेयर किया. खिलाड़ी कुमार ने अपना गुरुमंत्र शेयर करते हुए कुछ ही दिनों में पतले होने की ट्रिक बताई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18














.jpg)





