Responsive Scrollable Menu

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "category_list" on null

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/menu.php

Line Number: 81

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/menu.php
Line: 81
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 6
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

  Recommended

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 290

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 290
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

AC Cleaning में न करें ये बड़ी Mistake, महंगा Repair कराएगा हजारों का नुकसान

गर्मिंयों में तेजी से तापमान बढ़ रहा है। इस दौरान एसी का इस्तेमाल खूब हो रहा है। ऐसे में कई लोग घर पर ही एसी की सफाई करते हैं। यदि आप बिना किसी सही जानकारी के एसी सफाई करते हैं, तो एसी के सबसे महंगे पार्ट्स जैसे कि कंप्रेसर और पीसीबी को पल भर में फूंक सकती है। इसलिए एसी की सफाई करने से पहले जान लें सबसे बड़ी गलती।

एसी साफ करते समय सबसे बड़ी गलती?
 - अक्सर कई लोगआउटडोर यूनिट को साफ करने के लिए प्रेशर वॉशर या हाई प्रेशर वॉटर जेट यूज करते हैं, लेकिन यह तरीका गलता है। ऐसा करने से कॉइल्स के पतले एल्युमीनियम फिन्स मुड़ या चपटे हो सकते हैं।

 - फिन्स खराब होने पर हीट एक्सचेंज प्रभावित हो सकती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। लंबे समय में यह महंगे रिपेयर की वजह भी बन सकता है।

इनडोर यूनिट पर सीधे पानी डालना पड़ सकता है भारी

आपको बता दें कि, इनडोर यूनिट के अंदर पीसीबी, फैन मोटर और इलेक्ट्रिकल वायरिंग मौजूद होती है। जो कि सफाई के दौरान सीधे पानी डाल दिया जाए, तो शॉर्ट सर्किट या इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप इन हिस्सों की सफाई करने के लिए कोई ड्राई ब्रश, वैक्यूम क्लीनर या खास एसी फोम का यूज कर सकते हैं।

गलत केमिकल से कॉइल सको हो सकता है नुकसान

अक्सर लोग एसी की कॉइल साफ करने के लिए ब्लीच, तेजाब, कड़े रसायन या सामान्य डिटर्जेंट का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं माना जाता। ये पदार्थ कॉइल की परत को क्षति पहुंचा सकते हैं, जिससे उसकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, कॉइल की सफाई के लिए विशेष रूप से बने एसी कॉइल क्लीनर फोम या हल्के साबुन के घोल का ही यूज करना अधिक सुरक्षित और प्रभावी रहता है।

 गंदा या गलत तरीके से लगाया गया फिल्टर भी बनता है समस्या

एसी फिल्टर सबसे जरुरी माना जाता है। यदि फिल्टर गंदा हो या उसे सही तरीके से फिट न किया गया हो,  तो एयरफ्लो रुक जाती है। जिससे कॉइल पर बर्फ जमने लगती है और कंप्रेसर को अधिक मेहनत करनी पड़ती है। इसका नतीजा यह निकलता है कि बिजली की खपत बढ़ जाती हैं।

सफाई से पहले बिजली बंद करना क्यों जरूरी है?

जब आप एसी की सफाई करें, तो सबसे पहले जरुरी है कि मुख्य स्विच बंद करना और पावर सप्लाई डिस्कनेक्ट करना बहुत ही जरुरी है। बिजली चालू रहते हुए सफाई करने से करंट लगने या इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के खराब होने का खतरा रहता है। यह एक छोटी लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण सावधानी होती है। 

एसी के आउटडोर यूनिट के आसपास सफाई करना बेहद जरुरी है

अक्सर लोग आउटडोर यूनिट को पूरी तरह ढक देते हैं या उसके आसपास झाड़ियां और धूल जमा होने देते हैं। इससे गर्म हवा बाहर नहीं निकल पाती और कूलिंग प्रभावित होती है। आउटडोर यूनिट के आसपास पर्याप्त जगह और साफ-सफाई बनाना बेहद जरुरी है।

 घर पर AC साफ करने का सुरक्षित तरीका क्या है?

फिल्टर की पाबंदी- इसके लिए आप हर 15 से 30 दिनों में इनडोर यूनिट का फिल्टर निकालें। इसे नॉर्मल पानी से धोएं, अच्छी तरह सुखाएं और फिर वापस लगाएं।

 सॉफ्ट टच क्लीनिंग- आउटडोर यूनिट की ऊपरी धूल को सूखे कपड़े या सॉफ्ट ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें।

 - फोम क्लीनर- इनडोर कॉइल्स के लिए बाजार में मिलने वाले खास एसी फोम क्लीनर का इस्तेमाल करें। इसको स्प्रे करके 10-15 मिनट छोड़ दें और बाद में बेहद सावधानी से हल्के पानी से साफ करें, जिससे पानी पीसीबी तक न जाए।

सेल्फ-क्लीन मोड- यदि आप एसी के रिमोट में सेल्फ क्लीन या आई-क्लीन का बटन है, तो उसका इस्तेमाल करें। इस तकनीक से खुद ही इनडोर यूनिट की नमी और गंदगी को सुखा देती हैं। 

प्रोफेशनल सर्विस जरुर कराएं

घर पर तो आप एसी की सफाई करते हैं, लेकिन साल 1 या  2  बार प्रोफेशनल सर्विस जरुर करवाएं। ऐसा करने से मशीन की उम्र बढ़ती है, कूलिंग बेहतर रहती है और अचानक आने वाले बड़े खर्च से बचा जा सकता है। 

Continue reading on the app

Realme P4R की धांसू Entry! 8000mAh Battery से मचाएगा तहलका, जानें कीमत और Features

भारत में जल्द ही रियलमी अपना P-सीरीज के तहत Realme P4R 5G लॉन्च कर सकती है। लीक हुई जानकारी से पता चला है कि इस फोन का सबसे धांसू बैटरी है, जो कि 8,000mAh की बड़ी बैटरी है, 45w फास्ट चार्जिंग और 50MP का कैमरा मिलेगा। बताया जा रहा है कि भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 25 हजार रुपये होने वाली है। आइए आपको इस फोन के कुछ कमाल फीचर्स बताने वाले हैं।

जानें कीमत और वेरिएंट्स
लीक के अनुसार, Realme P4R 5G के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिस पर इसकी कीमत ₹44,999 लिखी हुई है। लेकिन इस फोन की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) है और आमतौर पर फोन की असली कीमत MRP से काफी कम होती है।
अपेक्षित कीमत- इस फोन की कीमत भारत में Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत 25,000 हजार रुपये कम है।
रैम और स्टोरेज- लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन 3 वेरिएंट्स में आ सकता है-

4GB रैम + 128GB स्टोरेज
6GB रैम + 128GB स्टोरेज
6GB रैम + 256GB स्टोरेज

Realme P4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

फीचर                        स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

बैटरी                          8,000mAh (सिलिकॉन कार्बन बैटरी)

चार्जिंग 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 या डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट

डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, HD+ स्क्रीन (1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस)

मुख्य कैमरा 50MP प्राइमरी सेंसर

कूलिंग सिस्टम 5,300mm² VC कूलिंग एरिया (ताकि गेमिंग के समय फोन गर्म न हो)

कब होगा लॉन्च और कहां से खरीदें?

बताया जा रहा है कि Realme P4R 5G को इसी महीने या आने वाले कुछ हफ्ते में भारत आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग एप फ्लिपकार्ट और अमेजन पर उपलब्ध होगा। अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च की डेट नहीं आई है।

Continue reading on the app

  Sports

हरमनप्रीत 200 टी-20 खेलने वाली पहली क्रिकेटर:सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाली इंडियन भी बनीं; अफ्रीका का वर्ल्डकप में हाईएस्ट रनचेज

साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने 159 रन का टारगेट हासिल किया। यह टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा रनचेज रहा। रविवार को भारतीय कप्तान हरमप्रीत कौर का 200 टी-20 खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। बतौर कप्तान यह उनका 200वां इंटरनेशनल मैच भी था। पढिए INDW vs SAW मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. हरमन ने 200 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हरमनप्रीत ने 200वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला। वह मेंस और विमेंस में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 184 मैचों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। मेंस में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग (163 मैच) पहले और रोहित शर्मा (159 मैच) दूसरे स्थान पर हैं। 2. हरमन के बतौर कप्तान 200 मैच पूरे हरमन ने बतौर कप्तान भी 200वां इंटरनेशनल मैच खेला। वे इस मुकाम पर पहुंचने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी प्लेयर बन गई। इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 220 मैचों के साथ पहले स्थान पर हैं। 3. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा टोटल चेज साउथ अफ्रीका ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा सबसे बड़ा रनचेज है। यह उसका टूर्नामेंट में सबसे बड़ा रनचेज भी है। पहले स्थान पर इंग्लैंड है। टीम ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 163 रन का टारगेट हासिल किया था। 4. श्री चरणी ने पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की श्री चरणी ने भारत के लिए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने के पूनम यादव के रिकॉर्ड की बराबरी की। चरणी ने अफ्रीका के खिलाफ 3 विकेट चटकाए। वे इस टूर्नामेंट में 10 विकेट हासिल कर चुकी हैं। पूनम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में इतने ही विकेट चटकाए थे। 5. भारत ने पावरप्ले में 59 रन बनाए भारत ने इस मैच में पावरप्ले में 2 विकेट खोकर 59 रन बनाए। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ भारत ने बिना विकेट खोए 59 रन बनाए थे। 6. शेफाली वर्मा ने मैच में ओपनिंग बैटिंग-बॉलिंग की शेफाली विमेंस टी-20 इंटरनेशनल के एक ही मैच में भारत के लिए ओपनिंग बैटिंग और बॉलिंग करने वाली चौथी खिलाड़ी बन गई। इस मामले भारत की अमिता शर्मा पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 8 बार ऐसा किया है। यहां से टॉप-3 मोमेंट्स… 1. शबनीम इस्माइल के हाथ में चोट लगी भारतीय पारी के 15वें ओवर में अफ्रीकी पेसर शबनीम इस्माइल चोटिल हो गईं। ओवर की आखिरी गेंद पर ऋचा घोष ने सीधे शॉट खेला। इस्माइल ने फॉलोथ्रू में गेंद रोकने की कोशिश की। इस दौरान उनका हाथ चोटिल हो गया। गेंद लगते ही उनकी उंगली से खून बहने लगा। उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। 2. श्री चरणी ने डबल विकेट मेडेन ओवर फेंका चरणी ने छठे ओवर में बिना रन दिए 2 विकेट लिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ट (20) का कैच पकड़ा। फिर चौथी गेंद पर अनेरी डर्कसेन (0) को बोल्ड कर दिया। 3. कैप का 9 रन पर कैच छूटा अफ्रीकी पारी के 10वें ओवर में मारिजान कैप आउट होने से बाल-बाल बची। प्रेमा रावत ने ओवर की दूसरी गेंद फुल डिलीवरी डाली। कैप ने स्वीप शॉट खेला। गेंद, बैट का टॉप-एज लेकर डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवा में गई। वहां बाउंड्री पर खड़ी नंदनी ने अपने दाहिनी ओर दौड़ते हुए एक हाथ से कैच लपकने की कोशिश की। गेंद उनकी हाथ से लगकर बाउंड्री बाहर गिर गई। कैप को 6 रन मिल गए। Sun, 21 Jun 2026 23:00:14

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | पानी की एक-एक बूंद पर लगाम, हिल गया पूरा Pakistan ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T22:40:49+00:00

Iran US Peace Deal: ईरान-अमेरिका डील पर बड़ी खबर! | Trump | Mojtaba | Netanyahu | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T22:30:07+00:00

Ram Mandir Donation Scam | UP News | Akhilesh Yadav ने SIT की जांच पर उठाया सवाल ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T23:08:29+00:00

Iran America War Update : होर्मुज से आई बड़ी खबर! | Strait of Hormz | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T23:00:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers