जहां तैरती थीं नावें, वहां अब 200 मीटर तक दिख रही है सूखी जमीन... समंदर अचानक पीछे क्यों जा रहा है?
फिलीपींस में आए एक भयंकर भूकंप के ठीक दो दिन बाद समंदर किनारे कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए. सदियों से लहरें मारता समंदर अचानक अपनी जगह से गायब हो गया और पानी 200 मीटर पीछे खिसक गया. जहां कल तक अथाह पानी था, वहां आज सूखी जमीन और रहस्यमयी चट्टानें नजर आ रही हैं. आखिर समंदर अचानक पीछे क्यों भागा? जानिए इस खौफनाक मंजर का पूरा सच.
IND W vs SA W: मारिज़ैन कैप का तोड़ नहीं निकाल पाई टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में 6 विकेट से हराया
IND W vs SA W: ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को पहली हार मिली है. ग्रुप स्टेज के 18वें मैच में साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 158 रन बनाए थे. जवाब में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट गंवाकर 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका के लिए मारिज़ैन कैप ने नाबाद 81 रनों की मैच विनिंग पारी खेलीं. जबकि टैज़मिन ब्रिट्स 40 रन बनाईं. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट में खुद को जिंदा रखा है.
साउथ अफ्रीका की शुरुआत रही थी खराब
टीम इंडिया के दिए 159 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खास नहीं रही थी. पावरप्ले के आखिरी ओवर यानी छठें ओवर में 25 रन के स्कोर पर श्री चरणी ने साउथ अफ्रीका को 2 झटके दिए. ओवर की दूसरी गेंद पर श्री चरणी ने कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया है. लॉरा वोल्वार्ड्ट 21 गेंद पर 20 रन बनाईं. इसके चौथी गेंद पर श्री चरणी ने एनेरी डेरकसेन को अपना. एनेरी डेरकसेन खाता भी नहीं खोल पाई.
टैज़मिन ब्रिट्स और मारिज़ैन कैप के बीच तीसरे विकेट के लिए हुई 97 रनों की पारी
इसके बाद टैज़मिन ब्रिट्स और मारिज़ैन कैप के बीच तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की शानदार साझेदारी हुई. इस पार्टनरशिप ने ही टीम इंडिया से इस मुकाबले को दूर कर दिया था. हालांकि इसके बाद शैफाली वर्मा ने टैज़मिन ब्रिट्स को आउट कर टीम इंडिया को बड़ी सफलता जरूर दिलाई. टैज़मिन ब्रिट्स 36 गेंद पर 40 रन बनाकर आउट हुईं. इसके बाद अगले ओवर में श्री चरणी ने नादिन डी क्लर्क को आउट कर साउथ अफ्रीका को चौथा झटका दिया. नादिन डी क्लर्क 7 गेंद पर 5 रन बनाकर चलती बनीं, लेकिन दूसरे छोर पर मारिज़ैन कैप ने टीम को पीछे नहीं रहने दिया.
???? MATCH RESULT ????
— Proteas Women (@ProteasWomenCSA) June 21, 2026
An absolutely scintillating contest at Old Trafford! Edge-of-your-seat drama as #TheProteas secure another 2 points with a vital 6-wicket victory over India ????✨
Words hardly do it justice after scenes like these! A phenomenonal display of determination,… pic.twitter.com/apb5OmSU1U
मारिज़ैन कैप ने खेली नाबाद 81 रनों की मैच विनिंग पारी
मारिज़ैन कैप आखिरी तक टिकी रहीं और साउथ अफ्रीका को जीत दिलाकर नाबाद लौंटी. मारिज़ैन कैप ने 45 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की पारी खेलीं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौका और 7 छक्का निकला. टीम इंडिया की बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने भी कुछ खास कमाल नहीं किया. श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 24 रन देकर 3 विकेट चटकाईं. जबकि शैफाली वर्मा को एक सफलता मिली.
A Tremendous Half-Century! ????
— Proteas Women (@ProteasWomenCSA) June 21, 2026
Marizanne Kapp digs deep under pressure and drags #TheProteas back into the contest with a vital fifty! ????????????
A true display of class, experience, and #Unbreakable spirit. ✨#T20WorldCup pic.twitter.com/brvFzmjFjN
ऐसी रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट पर 158 रन बनाए थे. भारतीय टीम के लिए शैफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 15 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेलीं. जबकि दीप्ति शर्मा 21 गेंद पर 29 रन बनाईं. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 24 रन, स्मृति मंधावा 17 रन, ऋचा घोष 15 रन और जेमिमा 15 बनाईं. वहीं साउथ अफ्रीका के लिए शबनिम इस्माइल और मारिज़ैन कैप ने 2-2 विकेट हासिल किए. जबकि नादिन डी क्लर्क, अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा को 1-1 विकेट मिला.
यह भी पढ़ें: Explainer: क्रिकेट में कितने तरीके से बल्लेबाज हो सकता है रन आउट? फैंस को भी नहीं होगी इस बारे में जानकारी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation