Responsive Scrollable Menu

'फादर्स डे' और 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' पर पश्मीना रोशन ने पिता संग शेयर की बचपन की यादें, थ्रोबैक वीडियो देख फैंस ने दिया रिएक्शन

Pashmina Roshan Shares Childhood Memories: एक्ट्रेस पश्मीना रोशन ने 'फादर्स डे' और 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' के खास मौके पर अपने पिता, दिग्गज संगीतकार राजेश रोशन को बेहद भावुक अंदाज में सबसे बेस्ट पिता के साथ बेस्ट संगीतकार भी कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बचपन का एक प्यारा वीडियो साझा किया है, जिसमें पिता-पुत्री के खूबसूरत और अनमोल पल कैद हैं. इस वीडियो में परिवार और संगीत, दोनों के प्रति उनके प्रेम को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है.

पश्मीना रोशन ने पिता संग शेयर की बचपन की यादें

पश्मीना द्वारा साझा किए गए इस थ्रोबैक वीडियो में बचपन की कई यादगार झलकियां देखने को मिलती हैं. इस खास पोस्ट को और भी भावनात्मक बनाने के लिए उन्होंने बैकग्राउंड में अपने पिता का सदाबहार सुपरहिट गीत "छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा" इस्तेमाल किया, जिसने इन यादों में भावनाओं की मिठास घोल दी है.

वीडियो के साथ पश्मीना ने लिखा है, "'फादर्स डे' और 'वर्ल्ड म्यूजिक डे' की शुभकामनाएं मेरे सबसे पसंदीदा इंसान को. यह ट्रेंड मैं कैसे छोड़ सकती थी, आखिर यह आपका ही गाना है."

वीडियो में पिता के प्रति प्यार, सम्मान और गर्व साफ झलका

गौरतलब है कि उनके इस भावुक संदेश में पिता के प्रति प्यार, सम्मान और गर्व साफ झलक रहा है. यजी वजह है कि पश्मीना की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. कमेंट सेक्शन में लोगों ने पिता-पुत्री की इस खूबसूरत जोड़ी पर स्नेह बरसाते हुए इसे 'फादर्स डे' के सबसे दिल छू लेने वाले पोस्ट्स में से एक बताया है.

 पश्मीना ने अपने पिता की संगीत विरासत को दिया सम्मान

राजेश रोशन ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सदाबहार गीत दिए हैं, जिनमें 'छूकर मेरे मन को किया तूने क्या इशारा' आज भी उनके सबसे लोकप्रिय और कालजयी गीतों में गिना जाता है. इसी गीत को अपनी यादों का हिस्सा बनाकर पश्मीना ने अपने पिता की संगीत विरासत को बेहद व्यक्तिगत और भावनात्मक अंदाज में सम्मान दिया है.

इस खास पोस्ट के जरिए पश्मीना रोशन ने न सिर्फ एक महान संगीतकार के योगदान को सलाम किया है, बल्कि उस पिता के प्रति भी अपना प्यार और आभार व्यक्त किया है, जो हमेशा उनके सबसे बड़े मार्गदर्शक और मजबूत सहारा रहे हैं.

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए रिएक्शन

पश्मीना रोशन की इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन दिये हैं. एक यूजर ने लिखा, दोनों पिता-पुत्री साथ बहुत प्यार लग रहे हैं. दूसरे ने पश्मीना के पिता को म्यूजिक की दुनिया में बेहतरीन योगदान देने के लिए शुक्रिया. उन्होंने लिखा, 'म्यूजिक के क्षेत्र में आपके बेहतरीन योगदान के लिए धन्यवाद, सर' इतना ही नहीं कई सारे फैंस ने इमोजी के जरिए भी अपना रिएक्शन दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘ब्रेकिंग बैड’ सीरीज के एक्टर ने कुबूल किया इस्लाम? सऊदी अरब की मस्जिद में पढ़ते दिखे नामज, वायरल हुआ वीडियो

Continue reading on the app

श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर भारत ए बना त्रिकोणीय श्रृंखला का चैंपियन

श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर भारत ए बना त्रिकोणीय श्रृंखला का चैंपियन

Continue reading on the app

  Sports

200 नॉट आउट! हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय कप्तान बनीं

Harmanpreet Kaur scripts history: भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरकर इतिहास रच दिया. वह दुनिया की इकलौती क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें पुरुष क्रिकेटर भी शामिल नहीं हैं. साथ ही, वह 200 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई हैं. इस ऐतिहासिक मुकाबले में हालांकि वह 24 रन ही बना सकीं, लेकिन उनका यह महाकीर्तिमान क्रिकेट जगत में हमेशा अमर रहेगा. Sun, 21 Jun 2026 22:07:19 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: बिना हिजाब के गाना..फिर मिली ये सजा #iranisinger #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T16:41:03+00:00

Bharat Tiwari Encounter: 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, लेकिन इतना पर्याप्त नहीं है: Sanjay Jha #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T16:37:43+00:00

UP Politics: माफियाराज खत्म, विकासराज शुरू? | Yogi Adityanath vs SP | Bundelkhand Development #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T16:30:27+00:00

Mahoba में CM Yogi Adityanath का बयान- 'हमने माफिया को मिट्टी में मिलाने की कसम खाई थी' | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T16:33:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers