6 अंकों की सैलरी, फिर भी मुंबई में पाई-पाई को तरसा! होमटाउन में कैसे 40000 में मिली 'अमीरी'? इंजीनियर ने बताया
Salary vs Quality of Life: सोशल मीडिया पर एक टेक पेशेवर की पोस्ट ने नई बहस छेड़ दी है. मुंबई में 1.2 लाख रुपये कमाने वाले शुभ जैन ने बताया कि भारी किराए, राशन, स्विगी-जोमैटो और कैब के खर्चों के चलते महीने के अंत में छह अंकों वाली सैलरी का अहसास ही नहीं होता था. वहीं होमटाउन लौटकर 40 हजार कमाने पर वे ज्यादा अमीर महसूस कर रहे हैं, क्योंकि यहां उन्हें परिवार, सुकून और मानसिक शांति मिली है.
बंदगला से लेकर सिंदूर तक… सेना की नई यूनिफॉर्म गाइडलाइंस ने सब बदल दिया
Indian Army Uniform Change: सोचिए, अगर भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म गाइडलाइंस 2026 में इतने बड़े बदलाव हो जाएं कि पूरा लुक ही बदल जाए? Indian Army ने इस बार कई ऐसे फैसले लिए हैं जो चर्चा में हैं. अब पुरुष और महिला अफसरों दोनों के लिए नए ड्रेस विकल्प आए हैं, जिसमें 'बंदगला' जैकेट को मंजूरी दी गई है. महिला अफसरों के लिए ड्रेस में भी बदलाव किए गए हैं, और शादीशुदा महिला अफसर अब सिंदूर पहन सकेंगी. पुराने औपनिवेशिक नियमों को धीरे धीरे कम किया जा रहा है, जिससे सेना की पहचान ज्यादा आधुनिक और भारतीय बन सके. परेड में तलवार के नियम भी बदले गए हैं, साथ ही टैटू और बॉडी पियर्सिंग पर सख्ती बढ़ाई गई है. मेकअप और परफ्यूम के इस्तेमाल को लेकर भी स्पष्ट गाइडलाइन दी गई हैं, और मूंछों की लंबाई तक को तय किया गया है. नए विंटर यूनिफॉर्म भी शामिल किए गए हैं, जो पहले से ज्यादा आरामदायक और फंक्शनल बताए जा रहे हैं. कुल मिलाकर यह बदलाव सेना की छवि को आधुनिक और प्रोफेशनल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है और यह बदलाव आने वाले समय में और भी स्पष्ट दिखाई देंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















