Team India में 'King' Kohli और 'Boom' Bumrah की वापसी, England दौरे के लिए मजबूत टीम का ऐलान
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को फिटनेस मंजूरी मिलने की शर्त पर इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे श्रृंखला के लिए रविवार को भारतीय टीम में चुना गया। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सीमित ओवरों की इस श्रृंखला के लिए रविवार को 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। कोहली एक प्रचार कार्यक्रम के लिए दिल्ली में हैं। वह फिटनेस टेस्ट के लिए सोमवार को बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिपोर्ट करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिताबी अभियान के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
इसके कारण वह अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में समाप्त हुई तीन वनडे मैच की श्रृंखला से बाहर हो गए थे। सीओई की टीम कुछ समय पहले कोहली की फिटनेस की स्थिति को जानने के लिए इंग्लैंड में उनसे मिली थी। शुभमन गिल की अगुवाई वाली वनडे टीम में कोई चौंकाने वाला बदलाव नहीं हुआ है, सिवाय इसके कि युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला का हिस्सा रहने के बाद टीम से बाहर कर दिया गया है। उन्हें कोहली के स्थान पर चुना गया था और उन्होंने चेन्नई में अंतिम वनडे में नाबाद शतक लगाया था।
चयन समिति ने इस मामले में सामान्य प्रक्रिया अपनाई जिसमें चोट के कारण बाहर चल रहे पहली पसंद के क्रिकेटर की वापसी होने पर उसकी जगह चुने गए खिलाड़ी को बाहर होना पड़ता है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘इग्लैंड के खिलाफ शीर्ष क्रम में ज्यादा प्रयोग नहीं किए जाएंगे। विराट तीसरे नंबर पर वापसी करेंगे और गिल रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। टीम के पास तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में ईशान किशन मौजूद हैं। ’’ तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह को भी कार्यभार प्रबंधन के लिए आराम देने के बाद टीम में वापस बुलाया गया है। अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने भी वापसी की है, जिन्होंने युवा बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे की जगह ली है। दुबे श्रीलंका ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच की श्रृंखला के लिए भारत ए टीम से जुड़ेंगे। सूत्र ने कहा, ‘‘भारतीय टीम प्रबंधन दुबे और अक्षर दोनों को समय-समय पर मौका देगा ताकि यह पता चल सके कि विश्व कप में कौन बेहतर विकल्प साबित होगा। फिलहाल, रविंद्र जडेजा को ही टेस्ट विशेषज्ञ के तौर पर देखा जा रहा है।’’
भारत इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच एजबेस्टन (14 जुलाई), सोफिया गार्डन्स (16 जुलाई) और लॉर्ड्स (19 जुलाई) में खेलेगा। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के चोट के कारण बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए ‘अपडेटिड’ टीम भी घोषित की। बोर्ड ने बताया कि आईपीएल के दौरान बाएं पैर में लगी चोट के बाद चक्रवर्ती बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ‘रिहैबिलिटेशन’ के अंतिम चरण में हैं। युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को टीम में शामिल किया गया है।श्रेयस अय्यर आयरलैंड में टी20 टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे।
इंग्लैंड के लिए वनडे टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली (फिटनेस मंजूरी मिलने पर निर्भर), श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
आयरलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए ‘अपडेटिड’ टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "title" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 50
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 50
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_image" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "author_name" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 57
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 57
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "id" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 59
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 59
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Attempt to read property "saved" on null
Filename: front/post_detail.php
Line Number: 60
Backtrace:
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 60
Function: _error_handler
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page
File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






















