Responsive Scrollable Menu

'उसने पहली बॉल से अग्रेसन...' वैभव सूर्यवंशी के कोच ने श्रीलंका के खिलाफ तूफानी पारी पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

Vaibhav Sooryavanshi Coach statement  : भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने श्रीलंका ए ट्राई सीरीज के फाइनल में खेली गई 94 रनों की तूफानी पारी पर बड़ा बायन दिया है. उन्होंने भारत ए और श्रीलंका ए के बीच में खेले जा रही फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाई गई सबसे तेज फिफ्टी पर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने 11 बॉल में 5 चौके और 5 छ्क्कों के साथ 50 रन बनाकर लिस्ट ए की सबसे तेज फिफ्टी बना डाली है. 

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत करते हुए तूफानी पारी खेली. वैभव ने 29 बॉल का सामना किया. इस दौरन उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए और 94 रनों की आतिशी पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 324.13 का रहा था.

वैभव सूर्यवंशी के कोच ने दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा कि, 'वैभव ने शानदार बैटिंग की है. पहली ही बॉल से उसने अपना इरादा और अग्रेसन बनाए रखा. हर लूज डिलीवरी को रन में बदला. उसने सिर्फ 11 बॉल पर 50 रन बनाकर युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, इस दौरान उसने 5 छक्के और 5 चौके मारे. उसकी बैटिंग शानदार थी. खासकर कवर्स के ऊपर से लगाए गए स्ट्रोक्स और बॉलर के सिर के ऊपर से मारे गए छक्के और चौके'.

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के साथ टीम इडिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 बनाए हैं. 

ये भी पढ़ें : बड़े मैच के प्लेयर है वैभव सूर्यवंशी, देखिए उनके फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों के धमाकेदार आंकड़े

Continue reading on the app

तमिलनाडु में गैस लीक से 7 महिलाओं की मौत, सी फूड फैक्ट्री में अमोनिया का हुआ रिसाव

Tamil Nadu Gas Leak: तमिलनाडु में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। तिरुवल्लूर में सी फूड बनाने वाली फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। हादसे में अभी तक 7 महिलाओं की मौत हो गई है। वहीं 60 से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले में पेरियापालयम के पास कनिगईपायर में स्थित 'सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स' प्लांट में रविवार को अमोनिया गैस लीक हुई। इमरजेंसी के बारे में अरक्कोणम में मौजूद नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की चौथी बटालियन के हेडक्वार्टर को तुरंत सूचित किया गया। इस फैक्ट्री में झींगा प्रोसेस किया जाता है।

चेन्नई से NDRF के 30 जवानों की रेस्क्यू टीम, पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE), गैस का पता लगाने वाले डिवाइस और खास CBRN रेस्क्यू इक्विपमेंट के साथ मौके पर पहुंची ताकि इमरजेंसी ऑपरेशन चलाया जा सके। घटनास्थल पर बचाव और स्थिति को संभालने का काम जारी है।

यह भी पढ़ें: लुधियाना में फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक, 3 लोगों की मौत, 4 भर्ती

प्रभारी मंत्री ने मरीजों से की मुलाकात

तिरुवल्लूर जिले के प्रभारी मंत्री कुमार और कांचीपुरम रेंज के DIG शशांक साई ने अस्पताल जाकर प्रभावित लोगों और इलाज के लिए भर्ती मरीजों से मुलाकात की। तिरुवल्लूर जिला कलेक्टर कविता और जिला पुलिस अधीक्षक साई प्रणीत भी अस्पताल में मौजूद हैं।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

गैस रिसाव की घटना के बाद, मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने जांच के आदेश दिए हैं और तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई है। इस कमेटी में इंडस्ट्रियल सेफ्टी और हेल्थ के डायरेक्टर, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मेंबर सेक्रेटरी और पब्लिक हेल्थ के एडिशनल डायरेक्टर शामिल हैं। कमेटी से कहा गया है कि वह 24 घंटे के अंदर अंतरिम रिपोर्ट और तीन दिनों के अंदर फाइनल रिपोर्ट सौंपे। मुख्यमंत्री ने IT मंत्री और तिरुवल्लूर मॉनिटरिंग ऑफिसर डॉ. केपी कार्तिकेयन (IAS) को राहत कार्यों की देखरेख करने और प्रभावित लोगों को हर संभव बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये मुआवजा

मुख्यमंत्री विजय ने मृतकों के परिवारों के लिए ₹2-2 लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा की। साथ ही, घायलों के लिए विशेष इलाज का आदेश दिया। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया। उन्होंने राज्य भर में खतरनाक उद्योगों का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: बिहार: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस लीक, एक शख्स की तबीयत बिगड़ी, मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप

झींगा प्रोसेस करने वाली एक प्राइवेट फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने पर एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जिस झींगा प्रोसेसिंग कंपनी में गैस लीक हुई, वहां लंबे समय से रात के समय बार-बार गैस छोड़ी जा रही है। आस-पास के गांवों में रहने वाले लोग पहले ही इससे प्रभावित हो चुके हैं और उन्हें इलाज भी कराना पड़ा है। 2023 से मैं लगातार अधिकारियों से गुहार लगा रहा हूं कि वे यह पक्का करें कि बार-बार होने वाली ये दिक्कतें किसी बड़ी समस्या का रूप न ले लें।

वहीं अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा कि यह कंपनी पिछले 10 सालों से पूरी तरह गैर-कानूनी तरीके से चल रही है। हमने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। यह पूरी तरह गैर-कानूनी है। हम सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग करते हैं। 

 

Continue reading on the app

  Sports

Prema Rawat: प्रेमा रावत की खुली किस्मत, सीधा T20 वर्ल्ड कप में मिला डेब्यू का मौका, प्लेइंग 11 में किसकी ली जगह?

IND Women vs SA Women: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने तीसरे मैच में प्रेमा रावत को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका दिया. प्रेमा रावत को इस टूर्नामेंट में चोटिल श्रेयंका पाटिल की जगह टीम इंडिया में शामिल किया गया है. Sun, 21 Jun 2026 19:06:41 +0530

  Videos
See all

UP Crime Breaking News: हिंदू युवक की हत्या पर बरसीं मंत्री | Sant Kabir Nagar Murder Case |Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T14:15:25+00:00

NEET Re-exam 2026: नीट री-एग्जाम के बाद NTA पर अभ्यर्थियों ने क्या बोल चौंकाया? Top News |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T14:16:00+00:00

Shilpa Shetty Yoga News : शिल्पा शेट्टी योग दिवस पर क्या बोलने लगीं ? #shilpashetty #yogaday #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T14:13:58+00:00

Abhishek Banerjee News: रिजू दत्ता ने TMC पर उठाए ये कड़े सवाल ! #shorts #bengalnews #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-21T14:12:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers