Smart TV बढ़ा रहा है बिजली का बिल! ये छोटी गलतियां पड़ रही हैं भारी, जानिए कैसे बचाएं हर महीने पैसे
'फैंटम एनर्जी' क्या है और क्यों बढ़ाती है बिजली बिल?
नया Smart TV लगाने के बाद क्यों बढ़ जाता है बिल?
इसे भी पढ़ें: अब YouTube Shorts होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें नए अपडेट्स से क्या बदलने वाला है
बिजली बचाने का सबसे आसान तरीका
इन सेटिंग्स को बदलकर घटाएं बिजली खर्च
कैसे पता करें कि आपका टीवी कितनी बिजली खपत कर रहा है?
'जेवर ने बढ़ाए तेवर': हेलीकॉप्टर से देखूंगा थाइलैंड... 15 करोड़ की मुआवजा राशि पर नोएडा के किसान ने बताई भावी योजनाएं
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित जमीन की मुआवजा राशि ने हम सभी के चेहरे पर खुशी ला दी है। हमारी जिंदगी बदल चुकी है। मैं अपने हेलीकॉप्टर के साथ थाईलैंड जाने की योजना बना रहा हूं। यह बात नोएडा के किसान शिवम प्रजापति ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। यही नहीं, जिन लोगों की जमीन अधिग्रहित हुई, सभी के चेहरे पर खुशी की चमक साफ देखी जा सकती है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवम प्रजापति को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के तौर पर करीब 15 करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने एक हेलीकॉप्टर खरीदा है, अब वे थाइलैंड जाने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि केवल मैं ही नहीं बल्कि वे सभी लोग खुश हैं, जिनकी भूमि अधिग्रहित हुई है। पहले वे हवाई अड्डे की परियोजना और पास के सौर ऊर्जा संयांत्र के लिए मजदूर उपलब्ध कराते थे, लेकिन इस बढ़ी आय ने उन्हें छोटे ठेकेदार से बाहर निकाल दिया। वे अब अपने हेलीकॉप्टर में बैठकर थाइलैंड में अंतरराष्ट्रीय छुट्टी मनाएंगे। साथ ही यह भी बताया कि वे अकेले नहीं बल्कि अपने दोस्तों को भी साथ लेकर जाएंगे।
सबसे गरीब था, 'जेवर' ने बदली किस्मत
किशोरपुर गांव के रहने वाले अजय बेनीवाल खुद को सबसे गरीब मानते थे। लेकिन, जेवर एयरपोर्ट ने उनकी किस्मत पूरी तरह से पलट दी। वे निर्माण के दौरान मजदूरों को हेलमेट और चाबियां जमा कराने की सुविधा उपलब्ध कराते थे। अब उनकी प्रति माह आय 60000 रुपये हो गई है।
बनवारी बस निवासी नानक चंद ने बताया कि उन्होंने अपने घर में छह कमरे बनाकर घर का विस्तार किया है। पहले उन्हें स्थिर आय मिलती थी, लेकिन अब मजदूर नहीं हैं, लिहाजा अधिकांश कमरे खाली पड़े हैं।
यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ज्यादातर यूजर्स सलाह दे रहे हैं कि यह पैसा जमीन को बेचकर मिला है, इसलिए फिजुलखर्ची में नहीं उड़ाना चाहिए। इस जमीन के बदले किसी अन्य जगह पर जमीन जरूर खरीदनी चाहिए। एक यूजर ने तो यहां तक लिखा कि गुरुग्राम में किसानों को मोटी रकम मिली तो बड़ी गाड़ियां ले ली और शोरूम खरीद लिए। बाद में वही गाड़ियां जानवरों के बाड़ों में खड़ी नजर आई।
हालांकि कुछ यूजर्स का कहना है कि अगर कोई हेलीकॉप्टर खरीदना चाहता है तो बुराई नहीं है। क्योंकि यही कदम खुद को वीआईपी दिखाता है। इसी प्रकार अन्य यूजर्स भी तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi








