Responsive Scrollable Menu

Gold Price Today: भारत में सोने के 24-कैरेट और 22-कैरेट सोने की ताज़ा कीमतें देखें

Gold Price Today: अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं या सोने के बाज़ार पर नज़र रखे हुए हैं, ...

Continue reading on the app

Healthy Breakfast Ideas: बच्चों की डाइट में Apple शामिल करने के ये 5 Creative तरीके, Fruits के नखरे होंगे अब खत्म

आजकल बच्चे हेल्दी चीजों को खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर बच्चों को बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और मोमोज आदि मिल जाए, तो उनको खाने में मजा आता है। वहीं फलों को देखकर बच्चों का मुंह बनना तो तय होता है। लेकिन अगर आप फलों में थोड़ा क्रिएटिविटी दिखाकर इसको अलग तरीके से बनाएं, तो बच्चे भी इसको बिना नखरे किए खा लेंगे। सेब भी उन्हीं फलों में से एक है।

सेब एक ऐसा फल है, जिसको कच्चा खाने के अलावा आप इसको कई स्वादिष्ट रेसिपी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपका बच्चा भी रोज-रोज सेब खाने में आनाकानी करता है तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सेब से बनने वाली कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

एप्पल दही पार्फे

अगर आपका बच्चा दही खाता है, तो आपको यह रेसिपी जरूर ट्राई करना चाहिए। इसको बनाना भी काफी आसान है और इसको बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी।

सामग्री

सेब- 1
दही- 1 कप (गाढ़ा)
शहद- 1 या 2 चम्मच
थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
थोड़ा ग्रेनोला या भुने हुए ओट्स

बनाने का तरीका

इसको बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कांच के गिलास में दही डालें और फिर सेब के टुकड़े डालें। ऊपर से ग्रेनोला या ओट्स डालें। लास्ट में थोड़ा शहद और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकती हैं। यह आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगा।

एप्पल ओट्स पैनकेक

अगर आप भी उनमें से हैं, तो बच्चे को हमेशा हेल्दी नाश्ता देती हैं। तो एप्पल ओट्स पैनकेक से बेहतर ऑप्शन और क्या हो सकता है। इसको बनाने के लिए आपको कुछ चीजें चाहिए होंगी।

सामग्री

सेब- 1 ग्रेट किया हुआ
ओट्स का आटा- 1 कप
एग या दूध- 1
थोड़ा घी
आधा चम्मच दालचीनी पाउडर (ऑप्‍शनल)

बनाने का तरीका

ऊपर बताई गई सभी सामग्री को मिलाकर अच्छा सा बैटर तैयार कर दें। बैटर में गुठली न रह पाए। फिर तवा गर्म करें और थोड़ा सा घी लगाएं। अब बैटर डालकर दोनों ओर से गोल्डन होने तक सेंक लें। इसको आप शहद या दही के साथ सर्व कर सकती हैं।

एप्पल स्मूदी

अगर आपका बच्चा फल नहीं खाता है, तो आपको उसको स्मूदी बनाकर भी दे सकती हैं। इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।

सामग्री

सेब- 1
ठंडा दूध- 1 गिलास
खजूर या थोड़ा शहद- 2-3
कुछ बादाम (ऑप्‍शनल)
थोड़ी दालचीनी (ऑप्शनल)

बनाने का तरीका

एप्पल स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले सेब के बीज को निकालकर इसको टुकड़ों में काट लें। इसके बाद ऊपर बताई गई सभी चीजों को मिक्सर में डालें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। इस आसान तरीके से आपकी एप्पल स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी।

एप्पल सैंडविच

आप बच्चों के टिफन के लिए एप्पल सैंडविच भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। एप्पल सैंडविच खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।

सामग्री

ब्राउन या व्हाइट ब्रेड स्लाइस- 4
सेब- 1
थोड़ा दालचीनी पाउडर
पीनट बटर या मलाईदार चीज

बनाने का तरीका

इसको बनाने के लिए ब्रेड पर पीनट बटर या फिर चीज लगाएं। फिर ऊपर से सेब के पतले-पतले स्लाइस रखें। आपको अगर पसंद हो, तो इस पर थोड़ा दालचीनी पाउडर भी छिड़क सकती हैं। इसके बाद दूसरी ब्रेड रखकर सैंडविच बना लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चों के टिफिन में पैक कर दें।

एप्पल खीर

हर भारतीय घर में खीर खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे फ्रूट्स नहीं खाते हैं, तो बच्चों के लिए एप्पल खीर बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी।

सामग्री

सेब- 1 ग्रेट किया हुआ
दूध- 500 मिली
गुड़ पाउडर या चीनी- 1 या 2 चम्मच
घी
थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम

बनाने का तरीका

इसको चावल की खीर की तरह बनाना है। बस चावल की जगह सेब का इस्तेमाल करना है। सेब को ग्रेट करके सबसे पहले इसको घी में भून लें और फिर दूध डालें। इसको गाढ़ा होने दें और इस बीच इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। जब यह गाढ़ हो जाए, तो गैस बंद कर दें। वहीं दूध के ठंडे होने पर गुड़ का पाउडर मिला दें और इस आसान तरीके से सेब की खीर तैयार है।

Continue reading on the app

  Sports

30 लाख का जुर्माना और WTC पॉइंट में कटौती, बांग्लादेश से शर्मनाक हार के बाद अब ऑस्ट्रेलिया को सता रहा ये डर

बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार अपने घर में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की हर जगह फजीहत हो रही है. इस शर्मनाक हार के बीच अब ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी भरकम जुर्माना लगाए जाने की तैयारी हो रही है. इसके साथ ही उसके WTC पॉइंट में भी कटौती की जा सकती है. ऑस्ट्रेलिया पर ये कार्रवाई स्लो ओवर रेट के लिए किया जा सकता है. Tue, 18 Aug 2026 08:06:44 +0530

  Videos
See all

Meerut News: क्लिनिक के अंदर फंदे पर लटकी मिली महिला डॉक्टर | Pallavpuram | UP Police | Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T02:40:28+00:00

होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा बयान | Middle East Crisis | Breaking News | Strait Of Hormuz | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T02:42:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers