Responsive Scrollable Menu

Preity Zinta-Brett lee: क्या प्रीति जिंटा को डेट कर रहे थे ब्रेट ली? पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने आखिरकार बताया सच

Preity Zinta-Brett lee: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ लिंक-अप की अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के शुरुआती सीजन के दौरान दोनों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हुई थीं। प्रीति 'पंजाब किंग्स टीम' की मालकिन थईं और ब्रेट ली उसके प्लेयर... तभी लंबे समय तक दोनों का नाम जोड़ा जाता रहा। लेकिन अब ब्रेट ली ने साफ कर दिया है कि उनके और प्रीति के बीच किस तरह का संबंध था।

'मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया'
हाल ही में 'बॉम्बे टाइम्स' को दिए एक इंटरव्यू में ब्रेट ली ने बताया कि उनके और प्रीति के बीच कभी कोई प्रेम संबंध नहीं था।ब्रेट ली ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा- "मैंने कभी किसी बॉलीवुड अभिनेत्री को डेट नहीं किया।" उन्होंने बताया कि प्रीति जिंटा के साथ उनकी दोस्ती आज भी पहले जैसी ही है।

उन्होंने प्रीति के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि इतने सालों में उनकी दोस्ती में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने कहा- "प्रीति ज़िंटा और मैं बहुत अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं। उस समय वह पंजाब टीम की बॉस थीं। वह बहुत समझदार महिला हैं और मैं उनकी बहुत इज्ज्त करता हूं। ऐसी बातों से मुझे कभी कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मुझे हमेशा सच पता था। लोग चाहे जो भी अंदाज़ा लगाएं, मैंने कभी इन बातों को खुद पर असर नहीं होने दिया।"

प्रीति जिंटा और ब्रेट ली

कैसे शुरू हुई थीं अफेयर की चर्चाएं?
ब्रेट ली और प्रीति जिंटा का नाम सबसे ज्यादा साल 2008 से 2011 के बीच चर्चा में रहा। उस दौरान ब्रेट ली आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से खेल रहे थे, जबकि प्रीति जिंटा फ्रेंचाइजी की सह-मालिक थीं।

मैचों, टीम इवेंट्स और प्रमोशनल कार्यक्रमों में दोनों अक्सर साथ नजर आते थे। इसके बाद मुंबई के एक रेस्तरां में दोनों की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद अफेयर की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया।

प्रीति जिंटा ने भी पहले ही कर दिया था इनकार
जब ये अफवाहें लगातार सुर्खियों में थीं, तब प्रीति जिंटा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इन खबरों को खारिज किया था। उन्होंने साफ कहा था कि हर साल उनका नाम ब्रेट ली के साथ जोड़ना अब पुरानी और बासी खबर हो चुकी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि उनके और ब्रेट ली के बीच केवल दोस्ती का रिश्ता है, इससे ज्यादा कुछ नहीं।

ब्रेट ली की निजी जिंदगी
ब्रेट ली की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में एलिजाबेथ केम्प से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटा हुआ, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और 2009 में उनका तलाक हो गया।

इसके बाद ब्रेट ली ने 2014 में लाना एंडरसन से शादी की। दोनों आज खुशहाल वैवाहिक जीवन जी रहे हैं और उनके दो बच्चे हैं।

Continue reading on the app

WiFi Signal Boost Tips: बिना नया राउटर खरीदे ऐसे बढ़ाएं घर में Wi-Fi की स्पीड और रेंज

आज के समय में घर का इंटरनेट केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि पढ़ाई, ऑफिस मीटिंग, ऑनलाइन बैंकिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी जरूरी गतिविधियों का आधार बन चुका है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि एक कमरे में इंटरनेट तेज चलता है, जबकि दूसरे कमरे या बालकनी में पहुंचते ही सिग्नल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अधिकांश लोग नया और महंगा राउटर खरीदने की योजना बनाने लगते हैं। हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर भी वाई-फाई नेटवर्क की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।

एल्युमिनियम फॉयल कैसे करती है कमाल?

एल्युमिनियम फॉयल केवल खाना पैक करने के लिए ही उपयोगी नहीं है। इसकी धात्विक सतह रेडियो तरंगों को परावर्तित (Reflect) करने की क्षमता रखती है। यही वजह है कि इसे सही आकार देकर राउटर के पीछे लगाया जाए तो वाई-फाई सिग्नल को एक निश्चित दिशा में केंद्रित किया जा सकता है। इससे उन जगहों पर बेहतर नेटवर्क मिलता है, जहां पहले सिग्नल कमजोर थे।

इसे भी पढ़ें: Laptop Charging Mystery: USB-C पोर्ट होने के बावजूद क्यों नहीं होता चार्ज? जानें Power Delivery का विज्ञान

डार्टमाउथ कॉलेज के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए WiPrint अध्ययन के अनुसार, पैराबोलिक रिफ्लेक्टर की मदद से कुछ स्थानों पर सिग्नल की शक्ति में लगभग 55 प्रतिशत तक सुधार देखा गया। हालांकि, वास्तविक परिणाम घर की बनावट, दीवारों और राउटर की स्थिति पर भी निर्भर करते हैं।

पैराबोलिक रिफ्लेक्टर बनाकर बढ़ाएं नेटवर्क कवरेज

अगर आपके राउटर में बाहरी एंटीना है, तो एल्युमिनियम फॉयल को हल्का घुमावदार यानी पैराबोलिक आकार में मोड़कर एंटीना के पीछे लगाया जा सकता है। यह सेटअप सिग्नल को चारों दिशाओं में फैलाने के बजाय आवश्यक दिशा में भेजने में मदद करता है। इससे खास कमरे या कार्यक्षेत्र में इंटरनेट की गुणवत्ता बेहतर महसूस हो सकती है।

कार्डबोर्ड रोल और फॉयल से बनाएं आसान सिग्नल बूस्टर

घर में मौजूद खाली टिश्यू या पेपर रोल का उपयोग भी किया जा सकता है। कार्डबोर्ड रोल को एल्युमिनियम फॉयल से अच्छी तरह ढककर उसे राउटर के एंटीना के ऊपर लगाया जा सकता है। यह एक साधारण रिफ्लेक्टर की तरह काम करता है और वायरलेस सिग्नल को अधिक प्रभावी ढंग से आगे की दिशा में भेजने में सहायता करता है। कम खर्च में किया गया यह प्रयोग कई घरों में नेटवर्क कवरेज सुधारने का आसान विकल्प बन सकता है।

सॉफ्ट ड्रिंक कैन से भी मिल सकती है मदद

यदि आपके पास एल्युमिनियम फॉयल उपलब्ध नहीं है, तो खाली सॉफ्ट ड्रिंक कैन भी उपयोगी साबित हो सकती है। कैन को सावधानीपूर्वक काटकर अर्धवृत्त (Semi-Circle) का आकार दें और राउटर के पीछे रखें। यह भी सिग्नल को एक दिशा में रिफ्लेक्ट करने का कार्य करता है। शुरुआती प्रयोगों में इसी तरह के साधारण रिफ्लेक्टर का उपयोग कर शोधकर्ताओं ने नेटवर्क कवरेज में सकारात्मक बदलाव दर्ज किए थे।

नेटवर्क सुरक्षा में भी हो सकता है फायदा

जब वायरलेस सिग्नल अनावश्यक रूप से घर के बाहर तक फैलते हैं, तो आसपास मौजूद लोग आपके नेटवर्क को खोज सकते हैं। रिफ्लेक्टर लगाने से सिग्नल को सीमित दिशा में केंद्रित किया जा सकता है, जिससे अनचाहे सिग्नल लीकेज में कमी आ सकती है। हालांकि, केवल फॉयल पर निर्भर रहना पर्याप्त सुरक्षा नहीं है। मजबूत Wi-Fi पासवर्ड, WPA2 या WPA3 एन्क्रिप्शन और समय-समय पर राउटर अपडेट करना भी जरूरी है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सिर्फ फॉयल लगाने से हर समस्या का समाधान नहीं होगा। बेहतर परिणाम के लिए राउटर को घर के बीचों-बीच, खुली जगह और ऊंचाई पर रखें। उसे माइक्रोवेव, मोटी दीवारों, धातु की अलमारियों और बड़े इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूर रखें। साथ ही समय-समय पर राउटर रीस्टार्ट करें और यदि उपलब्ध हो तो 5GHz बैंड का उपयोग करें। इन छोटे-छोटे उपायों के साथ एल्युमिनियम फॉयल की ट्रिक मिलकर आपके घर में बेहतर और अधिक स्थिर वाई-फाई अनुभव देने में मदद कर सकती है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

Continue reading on the app

  Sports

Video: स्पिनर मानव सुथार ने बताया कैसे मिली सफलता, 'कंसिस्टेंसी' रही गॉल में 4 विकेट लेने की कुंजी

क्रिकेट मैच के बाद भारतीय गेंदबाज ने बताया कि लगातार सही एरिया में गेंदबाजी करने से उन्हें सफलता मिली। दूसरे सेशन में विकेट न मिलने के बावजूद तीसरे सेशन में उन्होंने शानदार वापसी की। जानें उनका गेम प्लान और मुश्किल हालात में जीत का मंत्र। Mon, 17 Aug 2026 18:56:52 +0530

  Videos
See all

ChakraView | Sumit Awasthi | Dimagi Naxal | 'दिमागी नक्सल' पर बड़ा सियासी 'दंगल' ! PM Modi | Kejrwal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T14:15:44+00:00

Dimagi Naxal: 'दिमागी नक्सल' बनना विपक्ष के लिए गर्व! | Congress | AAP | BJP | Kiren Rijiju #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers