Chaturgrahi Yog 2026: आज चतुर्ग्रही योग का महासंयोग, अगले 1 महीने तक मिथुन समेत इन 6 राशियों का चमकेगा भाग्य, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान और होगा आर्थिक लाभ
ज्योतिष शास्त्र में 'चतुर्ग्रही योग' को एक अत्यंत दुर्लभ और प्रभावशाली महासंयोग माना जाता है। जब एक ही राशि में चार प्रमुख ग्रह एक साथ विराजमान होते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर गहराई से पड़ता है। वर्ष 2026 में बन रहा यह चतुर्ग्रही योग कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने जा रहा है।
Cockroach Janta Party: 5 दिन में 4.2 मिलियन फॉलोअर्स! क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी', जिसने सोशल मीडिया पर मचा दिया तूफान!
What Is Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अजीब नाम वाली ‘पार्टी’ तेजी से वायरल हो रही है ‘Cockroach Janta Party’ यानी CJP। नाम सुनकर लोग हैरान हैं, लेकिन इंटरनेट पर इस ‘पार्टी’ को जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। सिर्फ कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ चुके हैं और सोशल मीडिया पर इसके मीम्स और पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं।
कैसे शुरू हुई ये ‘पार्टी’?
STORY | Unemployed 'youngsters like cockroaches' become media, activists; attack system: CJI
— Press Trust of India (@PTI_News) May 15, 2026
Likening some unemployed youngsters to cockroaches, Chief Justice of India (CJI) Surya Kant on Friday said they go on to "become" media, social media and RTI activists and start… pic.twitter.com/iHSMgtWZ7p
दरअसल, यह कोई असली राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक व्यंग्यात्मक मूवमेंट है। इसकी शुरुआत उस विवाद के बाद हुई, जब चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। विवादित बयान देते हुए सीजेआई ने कहा था कि बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह मीडिया और एक्टिविस्ट बन जाते हैं, फिर सिस्टम पर हमला करते हैं।
लोगों ने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ कहा गया। हालांकि बाद में सफाई दी गई कि बयान का गलत मतलब निकाला गया था, लेकिन इंटरनेट पर मीम्स और विरोध का सिलसिला शुरू हो गया।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
16 मई को बनाया गया यह पेज कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। इंस्टाग्राम पर इसके 4.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि एक्स पर 94 हजार से ज्यादा लोग इसे फॉलो कर रहे हैं।
शुरुआत में सिर्फ मजाक और व्यंग्य के तौर पर शुरू हुआ यह पेज अब युवाओं की बेरोजगारी, एग्जाम स्कैम और सिस्टम से नाराजगी जैसे मुद्दों को उठा रहा है।
कौन चला रहा है ये मूवमेंट?
Launching a new platform for all the “cockroaches” out there. If you wish to join, hit the link below.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 16, 2026
Eligibility criteria:
• Unemployed
• Lazy
• Chronically online
• Ability to rant professionallyhttps://t.co/ENoTQKPo3T pic.twitter.com/lKG5JCmhJm
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मूवमेंट के पीछे अभिजीत दिपके नाम के शख्स का नाम सामने आया है। ‘Cockroach Janta Party’ खुद को एक “सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक और लेज़ी पार्टी” बताती है। इसकी पोस्ट्स में राजनीति, बेरोजगारी और युवाओं की परेशानियों पर व्यंग्य देखने को मिलता है।
पार्टी में शामिल होने के ‘नियम’
In case you forgot our eligibility criteria
— Cockroach Janta Party (@CJP_2029) May 17, 2026
Join: https://t.co/R2ErBqHvBB pic.twitter.com/xYYdgDAFRc
इस पार्टी की सबसे मजेदार बात इसके सदस्य बनने के नियम हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, अगर आप बेरोजगार हैं, आलसी हैं और लंबे समय तक ऑनलाइन रह सकते हैं, तो आप खुद को इस पार्टी का सदस्य मान सकते हैं। यही कारण है कि युवा बड़ी संख्या में इसके मीम्स और पोस्ट्स शेयर कर रहे हैं।
नेताओं ने भी किया रिएक्ट
I too would like to join the CJP (besides being a card carrying member of the Anti National Party)
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 17, 2026
इस ‘पार्टी’ को तब और ज्यादा पहचान मिली, जब महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) और कीर्ति आज़ाद (Kirti Azad) जैसे नेताओं ने भी इसके पोस्ट्स शेयर किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह बहस शुरू हो गई कि क्या यह सिर्फ मजाक है या फिर युवाओं की नाराजगी का नया डिजिटल आंदोलन।
क्या बन सकती है असली राजनीतिक पार्टी?
With the growing support for CJP, we are fully aware that attempts will be made to dismantle us and portray us as anti-social elements.
— Cockroach Janta Party (@CJP_2029) May 17, 2026
We want to make it absolutely clear that CJP firmly believes in the Constitution of India and will always work towards protecting its values. pic.twitter.com/PsWw8LYQaV
फिलहाल ‘Cockroach Janta Party’ सिर्फ इंटरनेट पर मौजूद एक व्यंग्यात्मक अभियान है, लेकिन जिस तेजी से युवा इससे जुड़ रहे हैं। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह भारत की डिजिटल पीढ़ी का नया विरोध करने का तरीका बनता जा रहा है, जहां मीम्स और व्यंग्य के जरिए बड़े मुद्दे उठाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े- पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की 'मेलोडी' टॉफी; इटली की प्रधानमंत्री ने कहा- थैंक यू!
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
