Healthy Heart: न्यूट्रिशस डाइट से हार्ट रहेगा हेल्दी, खानपान में शामिल करें ये जरूरी आहार
Healthy Heart: आज के दौर में गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से बहुत सारे पुरुष और महिलाएं हार्ट डिजीज का शिकार हो रहे हैं। इनसे बचाव के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार के साथ ही खान-पान से संबंधित कुछ बातों का भी विशेष तौर से ध्यान रखना होगा।
डाइट में इन्हें करें शामिल
हेल्दी हार्ट के लिए आपको अपने आहार में साबुत अनाज, पुराना चावल, गेहूं, जौ और ओट्स को शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद फाइबर्स, दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा मूंग, अरहर, सोयाबीन, मटर और मसूर की दाल को अपने भोजन में प्रमुखता से शामिल करें। इनमें मौजूद प्रोटीन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं दैनिक आहार में पालक, गोभी, ब्रोकली, गाजर, टमाटर, लौकी, करेला, परवल और सीताफल जैसी सब्जियों को भी अपनी डाइट का जरूरी हिस्सा बनाएं, इनमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स
यह तो हम सब जानते हैं कि फ्रूट्स और ड्राय फ्रूट्स का सेवन हेल्थ के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आप अंगूर, अनार, सेब, चेरी, स्ट्रॉबेरी, संतरा, केला, अमरूद और नाशपाती जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें तो इससे हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। इनमें विटमिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और बॉडी स्ट्रॉन्ग होती है। इसके अलावा आप अखरोट और बादाम को भी अपने नियमित आहार में शामिल करें, इनमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
डेयरी प्रोडक्ट्स
हार्ट हेल्थ के लिए आप रेग्युलर बेस पर दूध-दही का सेवन कर सकते हैं। लेकिन फैटी मिल्क और पनीर के बजाय स्किम्ड मिल्क, फैट फ्री पनीर और दही का सेवन करें। चूंकि फैट, दिल की रक्तवाहिकाओं में जमा होकर हार्ट अटैक की आशंका को बढ़ा देता है, इसलिए स्किम्ड मिल्क और फैट फ्री पनीर का ही सेवन करें।
अगर खाते हैं नॉनवेज
अगर आप नॉनवेजीटेरियन हैं तो हार्ट हेल्थ के लिए आपको नॉनवेज छोड़ना जरूरी नहीं है। आप मछली, चिकन और अंडे का सफेद हिस्सा अपनी डाइट में शामिल रख सकती हैं। अंडे और चिकेन में मौजूद प्रोटीन और मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इन चीजों को करें अवॉयड
- जंक फूड को डिब्बाबंद करते समय प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत हार्मफुल होता है। इसलिए जंक फूड से दूर रहें।
- मिठाई, चॉकलेट और केक-पेस्ट्री जैसी चीजों से दूर रहें। इनमें मौजूद चीनी और मैदा मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। बढ़ता वजन हृदय रोग का कारण बन सकता है।
- डिब्बाबंद जूस, सॉफ्ट ड्रिंक और आइसक्रीम में मौजूद अधिक मीठा, डायबिटीज का कारण बनती है। खासतौर पर आइसक्रीम में कंसंट्रेटेड फॉर्म में फैट मौजूद होता है, जिससे डायबिटीज आशंका बढ़ जाती है और डायबीटिज हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ाता है, इसलिए इनके सेवन से दूर रहें।
- खाने में नमक का उपयोग सीमित मात्रा में करें। बाजार में बिकने वाले चिप्स और नमकीन से भी दूर रहें क्योंकि इन चीजों को तैयार करने में भी अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- रेड मीट में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट की ब्लड वेसेल्स में जमा हो जाता है, जिससे उसके ब्लड पंपिंग के काम में बाधा पहुंचती है। यह स्थिति हार्ट हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होती है, इसलिए रेड मीट का सेवन ना करें।
[यह जानकारी डॉ. अदिति शर्मा, डाइटिशियन मणिपाल हॉस्पिटल, एनसीआर से बातचीत पर आधारित है। इसको अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें। हरिभूमि.कॉम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।]
प्रस्तुति: विनीता
Aamir Khan 3rd Wedding: 61 की उम्र में तीसरी शादी करने जा रहे आमिर खान! गर्लफ्रेंड गौरी संग इस दिन करेंगे प्राइवेट वेडिंग
Aamir Khan-Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं और अब ताजा जानकारी के मुताबिक, वह अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।
'हॉटरफ्लाय' की रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता जल्द ही गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरे हैं कि आमिर-गौरी 5 जुलाई को एक निजी समारोह में शादी रचा सकते हैं। शादी के सभी फंक्शन्स बेहद सादगीपूर्ण होंगे, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे। आमिर और गौरी अपनी शादी को धूम-धाम से न करने बजाय प्राइवेट और पारिवारिक माहौल में इस खास पल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं।
#AamirKhan is getting married again and true to his persona and image, he's doing it entirely on his own terms.
— Filmfare (@filmfare) June 3, 2026
According to a source close to the family, Aamir and Gauri have been living together as a family for just over a year now. "They have built a happy, stable life… pic.twitter.com/pZKvskVoTN
पिछले एक साल से साथ बिता रहे हैं जिंदगी
सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट पिछले एक साल से एक परिवार की तरह साथ रह रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को समय दिया और अब इसे ऑफिशियल रूप देने का फैसला किया है।
करीबी सूत्रों का कहना है कि दोनों ने साथ मिलकर एक स्टेबल और खुशहाल जीवन बनाया है और अब वे अपने प्रियजनों की मौजूदगी में इस रिश्ते का जश्न मनाना चाहते हैं।
आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर किया गर्लफ्रेंड का खुलासा
आमिर खान ने इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से परिचित कराया था। आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखने वाले आमिर ने उस दिन खुले तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार किया था।
इसके बाद से दोनों को कई कार्यक्रमों और सार्वजनिक आयोजनों में एक साथ देखा गया, जिससे उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती रहीं।
आमिर और गौरी में कितना है उम्र का फासला?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 वर्षीय आमिर खान और 46 वर्षीय गौरी स्प्रैट के बीच लगभग 14 साल का उम्र का अंतर है। हालांकि, दोनों के बीच मजबूत समझ और गहरा जुड़ाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उनका रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है।
2 शादियां कर चुके आमिर
अगर यह शादी होती है तो यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले अभिनेता ने रीना दत्ता से विवाह किया था। दोनों की शादी 1986 में हुई थी और 2002 में उनका तलाक हो गया। इस रिश्ते से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद खान और आइरा खान।
इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की थी। दोनों के बेटे आजाद का जन्म इसी रिश्ते से हुआ। हालांकि, 16 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया। दिलचस्प बात यह है कि तलाक के बाद भी आमिर और किरण के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं और दोनों कई प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स में साथ काम करते नजर आते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









