Relationship Tips: रिश्तों को छोटी-छोटी बातें बनाते है मजबूत; समझ ले बारीकियां; रिलेशनशिप रहेंगे मधुर
- क्या आपको अकसर लगता है कि आप लोगों के लिए जितना करती हैं, उनकी तरफ से उसका पचास फीसदी भी आपको नहीं हासिल होता?
- क्या आपको लगता है कि लोग आपको जानबूझकर नजरअंदाज करते हैं या प्यार नहीं करते?
- क्या आपको अपने आस-पास का हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति निहायत स्वार्थी, चतुर और घुन्ना लगता है?
Relationship Tips: अगर आप ऐसा महसूस करती हैं तो आपको मानवीय स्वभाव और लोकाचार से जुड़ी कुछ बारीकियों को समझना होगा। भगवान बुद्ध ने कहा है, ‘हजार लड़ाइयां जीतने की कोशिश करने से अच्छा है आप खुद अपने मन को नियंत्रित कर लें।’ सवाल यह है कि लोगों के प्रति आप पूर्वाग्रहों से उबर कर कैसे सबसे मधुर और मजबूत रिश्ते बनाकर रखें, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें।
रिश्तों पर करें मेहनत
किसी से रिश्ते मधुर ना हों, मनमुटाव हो तो अपने सही व्यवहार से रिश्ते सुधारे जा सकते हैं ना कि भाग्य के भरोसे छोड़ दिया जाए। आपको अपने रिश्तों को सुधारने के लिए एक गंभीरता के साथ मेहनत करनी होगी, जैसे लोग अपनी प्रोफेशनल या बिजनेस लाइफ में क्लाइंट के साथ रिश्तों को अच्छे बनाए रखने के लिए करते हैं। समझदारी और सूझबूझ से आप विपरीत स्वभाव वाले लोगों से भी अच्छे रिश्ते बना रख सकती हैं।
समझें मानवीय स्वभाव
लोगों से अपने मधुर रिश्ते बनाए रखने के लिए आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि हर व्यक्ति के अपने अलग गुण, अपनी रुचि और अपना स्वभाव होता है, जो उसे दूसरों से अलग व्यक्तित्व प्रदान करता है। हर किसी की अपनी एक सोच होती है, इच्छाएं, उम्मीदें होती हैं। इसी के अनुसार वह लोगों के साथ व्यवहार करता है। आपको लोगों की इस यूनीकनेस यानी खास व्यक्तित्व का सम्मान करना आना चाहिए, यह रिश्तों को अच्छा बनाए रखने के लिए जरूरी है।
और भी पढ़ें:- Relationship Tips: पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर होने लगी है अनबन, 5 तरीकों से रिश्ते में दोबारा लाएं मजबूती
ज्यादा ना करें उम्मीदें
हम सभी किसी से कोई भी संबंध या रिश्ता इसलिए बनाते या रखते हैं, क्योंकि इससे हमें सुकून और खुशी मिलती है या फिर कहीं ना कहीं कोई फायदा भी होता है। हम इस दुनिया में अकेले नहीं रह सकते। हम एक सामाजिक प्राणी हैं, इसलिए हमारा दूसरों की तरफ झुकाव होता ही है। इससे एक मानसिक शांति मिलती है। लेकिन समस्या तब आती है, जब हम एकतरफा फायदे की सोचने लगते हैं या फिर हम लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें करने लगते हैं, उनसे जरूरत से ज्यादा फेवर लेने या पैसा, प्रशंसा या दूसरी चीजों की चाहत करने लगते हैं। जब हमारी मानसिकता रिश्तों का फायदा उठाने और दोहन करने की हो जाती है, तो जो लोग हमारे लिए इतना कुछ कर रहे होते हैं, उनसे हम और ज्यादा की उम्मीदें करने लगते हैं। इसकी परिणति रिश्तों में दूरियां लाती हैं, खटास पैदा करती है। अंत में रिश्ते टूट भी जाते हैं। इसलिए जितना आप दूसरों से लेने की चाहत रखें,उतना ही देने का भी चाहत रखें। रिश्तों की गाड़ी हमेशा टू वे पर सुगमता से चलती है, यह बात हमें समझनी चाहिए।
देने का भाव जागृत करें
अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए आप अपने दिलोदिमाग को विस्तार दीजिए। लोगों से अपने संबंधों के दायरे को बड़ा कीजिए। अपने परिवार, सोसाइटी, मोहल्ले, वर्कप्लेस के लोगों के लिए कुछ अच्छा कीजिए। उनके दुख-सुख में काम आएं, उनकी किसी मुसीबत के समय उन्हें हिम्मत बंधाएं। कहने का मतलब लोगों के प्रति सहानुभूति रखने की आदत बनाएं। फिर देखिएगा, कैसे लोगों का प्यार और स्नेह आपको मिलता है, लोगों से आपके रिश्ते इंप्रूव होते हैं। आपको धीरे-धीरे पता चलेगा कि जो प्यार आपने बांटा है, अपना समय और ऊर्जा लगाई है, वह आपको किस प्रकार आंतरिक खुशी दे रही है। आपके रिश्तों को मधुर और प्रगाढ़ बना रही है।
जो जैसा है, उसे वैसा ही स्वीकार करें
लोगों को आप उसी तरह स्वीकार करें, जैसे वे हैं। उन्हें अपनी तरह बनाने की कोशिश ना करें। आप उनकी तरह बन सकें तो ठीक है, वरना समझ लें कि वे अपने स्वभाव के मुताबिक ही आचरण करेंगे। रिश्तों को प्रगाढ़ और मधुर बनाने वाला यह फार्मूला दांपत्य संबंधों के निर्वाह में भी कारगर साबित होता है। जब आप ऐसा करती हैं तो धीरे-धीरे आपको लोगों के सकारात्मक गुण नजर आने लगते हैं। आप उनकी बुराइयों या नकारात्मकता को नजरअंदाज करने लगती हैं। जाहिर है, इससे आपके मन में उनके प्रति चिढ़न या कुढ़न बंद हो जाती है, इससे रिश्ते बेहतर होने लगते हैं, हमेशा बने रहते हैं।
Karva Chauth 2024: अपने लुक को कंप्लीट करें लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड्स के साथ, जानें कैसे करें कैरी
Karva Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन वे बड़े ही चाव से सजती-संवरती हैं। खासतौर पर सुहाग और सौभाग्य से जुड़े गहने पहनकर अपने रूप को निखारती हैं। आप भी इस मौके पर अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं, लेकिन उसमें लेटेस्ट ट्रेंड का खयाल जरूर रखें।
चूड़ियां-कड़े
करवा चौथ में अगर हाथों में चूड़ियां नहीं खनकेंगी तो आपका श्रंगार अधूरा-सा लगेगा। वैसे तो इस अवसर पर कांच और लाख की चूड़ियों का बैंगल सेट विशेष तौर पर पसंद किया जाता है। लेकिन अलग लुक के लिए आप कांच की चूड़ियों को मिक्स मैच करके पहन सकती हैं, जैसे- कांच की चूड़ियों के बीच या साइड में लाख की चूड़ियों के साथ कॉम्बिनेशन करके या फिर मैटल की चूड़ियों के साथ या बीड्स वाली चूड़ियों के साथ या कंगन के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। अगर आप इस मौके पर कुछ अलग चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो डिफरेंट डिजाइन के सिंगल कड़े, मल्टी शेड्स स्लिम बैंगल्स, कलरफुल स्टोन विद मोती बैंगल्स, कटवर्क बैंगल्स, ब्रेसलेट स्टाइल की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इसके अलावा एथनिक गोल्डन चूड़ियां भी ट्रेंड में हैं। इसके बीच-बीच में लगे जरकन नग, आपके त्योहार की चमक को बढ़ा देंगे।
नेकपीस
ड्रेस से मैच करता हुआ गोल्ड या सिल्वर का लाइटवेट नेकपीस आप पहन सकती हैं। अगर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो बीड्स वाला नेकपीस अच्छा ऑप्शन होगा या फिर पिकॉक और लोटस डिजाइन के नेकपीस भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा कुंदन वर्क में चोकर, जड़ाऊ चोकर, सतलड़ा, ट्राइबल कम एथनिक नेकपीस, कंठमाला स्टाइल नेकपीस, फ्लोरल कड़ी स्टाइल नेकपीस, कलरफुल मोतियों से बनी टेंपल नेकपीस भी पहन सकती हैं।
मंगल सूत्र
हर सुहागन महिला के लिए सबसे कीमती गहना उसका मंगल सूत्र होता है। पहले के समय में जहां महिलाएं सिंपल काले मोतियों से बना मंगल सूत्र ही पहनती थीं, वहीं आजकल इसमें भी कई वैरायटी-डिजाइन मार्केट में मौजूद हैं। अगर बात करवा चौथ की हो तो इस मौके पर ज्वेलरी के साथ-साथ डिफरेंट स्टाइल के मंगल सूत्र खुद के लिए चुन सकती हैं। इन दिनों कस्टमाइज्ड मंगल सूत्र भी ट्रेंड में हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का नाम पेंडेंट के रूप मे अटैच करवा सकती हैं। इसके अलावा आजकल ब्रेसलेट मंगल सूत्र भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप गले में कुछ हैवी नहीं पहनना चाहती हैं तो ब्रेसलेट मंगल सूत्र आपके लिए परफेक्ट हैं। ये अलग-अलग डिजाइन में अवेलेबल हैं, जो आपको डिफरेंट लुक देंगे।
झुमकी
खास मौकों पर खूबसूरत झुमकी आपके श्रंगार में चार-चांद लगा देती है। खासतौर से एथनिक आउटफिट के साथ झुमकी सुंदर लगती है। इसके बहुत-से डिजाइन मार्केट में अवेलेबल हैं। लेकिन खास डिमांड में है मल्टीकलर स्टोन वर्क और नग लगी झुमकियां। इसके अलावा एथनिक झुमकी, लाइट वेट झुमकी, राउंड झुमकी, पीकॉक स्टाइल, झुमकी विद चेन स्टाइल, कुंदन मोती वर्क झुमकी भी पसंद की जा रही हैं। डिफरेंट लुक के लिए आप स्टेटमेंट हूप झुमकी, चांदबाली भी पहन सकती हैं। यह ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ जंचती हैं।
मांग टीका
मांग टीका भी आपके करवा चौथ के लुक को खास बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आपने करवा चौथ के मौके पर हैवी ज्वेलरी पहन रखी है तो डायमंड वर्क में सिंगल मांग टीका आप कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा स्टोन, राजस्थानी बोढ़ला, चेन स्टाइल में मोतियों और कुंदन वर्क वाला मांग टीका, कांच पर सोने की नक्काशी वाला, गोटा पट्टी मांग टीका, मल्टीकलर स्टोन मांग टीका भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
पायल-एंकलेट
जब आप पूरी तरह तैयार हो जाएं, तो पैरों में छनकती पायल पहनना ना भूलें। कुंदन, पोल्की, गोल्ड प्लेटेड, स्टोन, टो रिंग पायल, जेम्स्टोन, बीड्स पायल, मीनाकारी, घुंघरू, कलरफुल स्टोन पायल पहनें। इसके अलावा आप सिल्वर एंकलेट भी करवा चौथ पर पहन सकती हैं। मार्केट में एंकलेट्स की बड़ी रेंज मौजूद है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये काफी खूबसूरत लगती हैं।
(ज्वेलरी डिजाइनर स्वाति झवर से बातचीत पर आधारित)
श्रुति आयंगर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi











