Responsive Scrollable Menu

Karva Chauth 2024: अपने लुक को कंप्लीट करें लेटेस्ट ज्वेलरी ट्रेंड्स के साथ, जानें कैसे करें कैरी

Karva Chauth 2024: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है। इस दिन वे बड़े ही चाव से सजती-संवरती हैं। खासतौर पर सुहाग और सौभाग्य से जुड़े गहने पहनकर अपने रूप को निखारती हैं। आप भी इस मौके पर अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं, लेकिन उसमें लेटेस्ट ट्रेंड का खयाल जरूर रखें।

चूड़ियां-कड़े
करवा चौथ में अगर हाथों में चूड़ियां नहीं खनकेंगी तो आपका श्रंगार अधूरा-सा लगेगा। वैसे तो इस अवसर पर कांच और लाख की चूड़ियों का बैंगल सेट विशेष तौर पर पसंद किया जाता है। लेकिन अलग लुक के लिए आप कांच की चूड़ियों को मिक्स मैच करके पहन सकती हैं, जैसे- कांच की चूड़ियों के बीच या साइड में लाख की चूड़ियों के साथ कॉम्बिनेशन करके या फिर मैटल की चूड़ियों के साथ या बीड्स वाली चूड़ियों के साथ या कंगन के साथ सेट बनाकर पहन सकती हैं। अगर आप इस मौके पर कुछ अलग चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो डिफरेंट डिजाइन के सिंगल कड़े, मल्टी शेड्स स्लिम बैंगल्स, कलरफुल स्टोन विद मोती बैंगल्स, कटवर्क बैंगल्स, ब्रेसलेट स्टाइल की चूड़ियां भी पहन सकती हैं। इसके अलावा एथनिक गोल्डन चूड़ियां भी ट्रेंड में हैं। इसके बीच-बीच में लगे जरकन नग, आपके त्योहार की चमक को बढ़ा देंगे। 

नेकपीस
ड्रेस से मैच करता हुआ गोल्ड या सिल्वर का लाइटवेट नेकपीस आप पहन सकती हैं। अगर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, तो बीड्स वाला नेकपीस अच्छा ऑप्शन होगा या फिर पिकॉक और लोटस डिजाइन के नेकपीस भी आप ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा कुंदन वर्क में चोकर, जड़ाऊ चोकर,  सतलड़ा, ट्राइबल कम एथनिक नेकपीस, कंठमाला स्टाइल नेकपीस, फ्लोरल कड़ी स्टाइल नेकपीस, कलरफुल मोतियों से बनी टेंपल नेकपीस भी पहन सकती हैं।

मंगल सूत्र
हर सुहागन महिला के लिए सबसे कीमती गहना उसका मंगल सूत्र होता है। पहले के समय में जहां महिलाएं सिंपल काले मोतियों से बना मंगल सूत्र ही पहनती थीं, वहीं आजकल इसमें भी कई वैरायटी-डिजाइन मार्केट में मौजूद हैं। अगर बात करवा चौथ की हो तो इस मौके पर ज्वेलरी के साथ-साथ डिफरेंट स्टाइल के मंगल सूत्र खुद के लिए चुन सकती हैं। इन दिनों कस्टमाइज्ड मंगल सूत्र भी ट्रेंड में हैं, जिसमें आप अपने पार्टनर का नाम पेंडेंट के रूप मे अटैच करवा सकती हैं। इसके अलावा आजकल ब्रेसलेट मंगल सूत्र भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। आप गले में कुछ हैवी नहीं पहनना चाहती हैं तो ब्रेसलेट मंगल सूत्र आपके लिए परफेक्ट हैं। ये अलग-अलग डिजाइन में अवेलेबल हैं, जो आपको डिफरेंट लुक देंगे।

झुमकी
खास मौकों पर खूबसूरत झुमकी आपके श्रंगार में चार-चांद लगा देती है। खासतौर से एथनिक आउटफिट के साथ झुमकी सुंदर लगती है। इसके बहुत-से डिजाइन मार्केट में अवेलेबल हैं। लेकिन खास डिमांड में है मल्टीकलर स्टोन वर्क और नग लगी झुमकियां। इसके अलावा एथनिक झुमकी, लाइट वेट झुमकी, राउंड झुमकी, पीकॉक स्टाइल, झुमकी विद चेन स्टाइल, कुंदन मोती वर्क झुमकी भी पसंद की जा रही हैं। डिफरेंट लुक के लिए आप स्टेटमेंट हूप झुमकी, चांदबाली भी पहन सकती हैं। यह ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ जंचती हैं।

मांग टीका
मांग टीका भी आपके करवा चौथ के लुक को खास बनाने के लिए जरूरी माना जाता है। अगर आपने करवा चौथ के मौके पर हैवी ज्वेलरी पहन रखी है तो डायमंड वर्क में सिंगल मांग टीका आप कैरी कर सकती हैं। इसके अलावा स्टोन, राजस्थानी बोढ़ला, चेन स्टाइल में मोतियों और कुंदन वर्क वाला मांग टीका, कांच पर सोने की नक्काशी वाला, गोटा पट्टी मांग टीका, मल्टीकलर स्टोन मांग टीका भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।

पायल-एंकलेट
जब आप पूरी तरह तैयार हो जाएं, तो पैरों में छनकती पायल पहनना ना भूलें। कुंदन, पोल्की, गोल्ड प्लेटेड, स्टोन, टो रिंग पायल, जेम्स्टोन, बीड्स पायल, मीनाकारी, घुंघरू, कलरफुल स्टोन पायल पहनें। इसके अलावा आप सिल्वर एंकलेट भी करवा चौथ पर पहन सकती हैं। मार्केट में एंकलेट्स की बड़ी रेंज मौजूद है। ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ ये काफी खूबसूरत लगती हैं।

(ज्वेलरी डिजाइनर स्वाति झवर से बातचीत पर आधारित

श्रुति आयंगर 
 

Continue reading on the app

Dark Mehendi Tips: मेहंदी का रंग डार्क कैसे करें? करवा चौथ पर कम समय में रचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Dark Mehendi Tips: करवा चौथ पर सुहागन महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। यह सुहाग चिन्ह माना जाता है। लेकिन कई बार मेहंदी का रंग फीका नजर आता है। अगर आप अपने हाथों में रची मेहंदी का रंग गाढ़ा और खूब चटक करना चाहती हैं तो कुछ टिप्स को फॉलो करें- 

फॉलो करें ये टिप्स

  1. मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें, हाथों को साफ कपड़े से पोंछ लें। इसके बाद नीलगिरी का तेल लगाएं और हल्का सा हाथों को पोंछ लें। अब मेहंदी के डिजाइन बनवाएं। लगाने के बाद मेहंदी को चार-पांच घंटे तक सूखने दें।
  2. नीबू के रस में चीनी मिलाकर मिक्सचर तैयार करें। इस मिक्सचर को कॉटन की मदद से मेहंदी लगे हाथों पर लगाएं। कुछ देर मेहंदी को और सूखने दें। इसके बाद रब करके मेहंदी को हटाएं। 
  3. मेहंदी हटाने के बाद पानी से हाथ ना धोएं। दिन भर में दो-तीन बार गुनगुना सरसों का तेल हाथों पर लगाएं। शाम तक मेहंदी का रंग खूब गाढ़ा हो जाएगा।  4-5 लौंग तवे पर भून लें, इसके धुएं में मेहंदी लगे हाथ सेंक लें। कुछ देर में ही मेहंदी का रंग गाढ़ा हो जाएगा। 

                                  प्रस्तुति : सहेली फीचर्स
 

Continue reading on the app

  Sports

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसने उन्हें सीधे जो रूट की बराबरी पर ला खड़ा किया है। मैच के दूसरे दिन स्मिथ ने गैर-विकेटकीपर फिल्डर के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

स्मिथ मुकाबले की शुरुआत 215 कैच के साथ कर रहे थे। बांग्लादेश की पहली पारी में उन्होंने दूसरी स्लिप में तीन शानदार कैच पकड़े। नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम और लिटन दास के बल्ले से निकले किनारे को स्मिथ ने सुरक्षित हाथों में लेकर अपने कैचों की संख्या 218 तक पहुंचा दी। यह उपलब्धि उन्होंने केवल 124वें टेस्ट में हासिल की है।

गौरतलब है कि इंग्लैंड के जो रूट ने 218 कैच तक पहुंचने के लिए 166 टेस्ट खेले थे। यानी स्मिथ ने रूट के बराबर कैच 42 टेस्ट पहले ही पकड़ लिए हैं। पारी के हिसाब से भी वह रूट से 89 पारियां आगे हैं। इस तरह अब टेस्ट क्रिकेट में गैर-विकेटकीपर खिलाड़ियों के बीच सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में स्टीव स्मिथ और जो रूट संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

इस सूची में भारत के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ 210 कैच के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने 205 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने 200 कैच पकड़े हैं। स्मिथ की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह मुख्य रूप से बल्लेबाज के तौर पर टीम में खेलते हैं, लेकिन स्लिप में उनकी पकड़ लंबे समय से ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा हथियार रही है।

हालांकि, स्मिथ का यह व्यक्तिगत रिकॉर्ड उस समय आया है जब ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में मुश्किल स्थिति में है। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए और इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 161 रन पर चार विकेट गंवा चुकी थी। मेजबान टीम अभी बांग्लादेश के स्कोर से 67 रन पीछे है और उसके सामने पारी की हार से बचने की चुनौती बनी हुई है।

बांग्लादेश के हसन महमूद ने दूसरी पारी में दो विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा है। पहली पारी में उन्होंने छह विकेट लिए थे और अब मैच में उनके नाम कुल आठ विकेट हो चुके हैं। मेहदी हसन मिराज ने भी गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया। उन्होंने 65 रन बनाने के बाद स्टीव स्मिथ को 44 रन के स्कोर पर आउट किया।

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने पहली पारी में छह विकेट लेकर टेस्ट क्रिकेट में अपने 300 विकेट पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के नौवें गेंदबाज बने हैं। दिन का खेल खत्म होने पर कैमरन ग्रीन 43 और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

मौजूदा स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का मजबूत मौका है। वहीं ऑस्ट्रेलिया को मैच में वापसी के लिए अपने निचले क्रम से बड़ी पारी की उम्मीद करनी होगी। स्टीव स्मिथ का रिकॉर्ड भले ही व्यक्तिगत उपलब्धि हो, लेकिन फिलहाल उनकी टीम के सामने मैच बचाने की बड़ी चुनौती है।
Sun, 16 Aug 2026 21:51:39 +0530

  Videos
See all

Kanpur Viral Video: कानपुर में 16 ₹ के कपड़े पर मची भगदड़! 16 मिनट के ऑफर ने उड़ाए होश! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T16:45:36+00:00

Trump vs Iran: ईरान-अमेरिका में होगा परमाणु युद्ध? | Iran-US War | Trump | Iran Nuclear Threat | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T16:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers