Responsive Scrollable Menu

Pranit More controversy: 'मेरी सोच वैसी नहीं... एंटरटेनमेंट के लिए बोला था' FIR के बाद 370 की बिरयानी वाले हिमांशु ने तोड़ी चुप्पी

370 biryani controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा में आए हिमांशु जांगड़ा ने पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था और जो कुछ उन्होंने मंच पर कहा, वह केवल मनोरंजन के लिए था।

हिमांशु ने लोगों से अपील की कि उनकी बात को खुले मन से सुना जाए और पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जाए।

"स्थिति पहले से काफी खराब हो चुकी है"
विवाद के बाद अपनी मौजूदा स्थिति पर बात करते हुए हिमांशु ने कहा कि पिछले कुछ दिनों ने उनकी जिंदगी को काफी प्रभावित किया है। उनके मुताबिक, शुरुआत में उनके परिवार और गांव के लोगों को इस मामले की जानकारी नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बात उनके रिश्तेदारों तक पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि जब उनके परिवार को इस विवाद का पता चला तो चिंता बढ़ गई। हिमांशु का दावा है कि मामले के बाद उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा और कानूनी नोटिस जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

"मैंने इम्प्रोवाइज्ड स्टोरी बताई थी"
हिमांशु ने स्पष्ट किया कि उन्होंने जो कहानी मंच पर सुनाई थी, वह कोई वास्तविक घटना नहीं थी। उनके अनुसार, स्टैंड-अप कॉमेडी और क्राउडवर्क सेशन के दौरान कई लोग इसी तरह के किस्से साझा कर रहे थे, जिसके बाद उन्होंने भी उसी माहौल में एक कहानी को अपने अंदाज में पेश किया।

उन्होंने कहा कि उस वक्त उनका मकसद केवल लोगों का मनोरंजन करना था और उनके बयान को उनकी सोच या मानसिकता से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।

प्रणित और ऑडियंस की वजह से और हौसला मिला
हिमांशु ने यह भी स्वीकार किया कि मंच पर मौजूद लोगों और शो के होस्ट की प्रतिक्रिया ने उन्हें आगे बात बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उनके मुताबिक, उस समय उन्हें लगा कि दर्शक इसे मजाक के तौर पर ले रहे हैं, इसलिए उन्होंने बातचीत को उसी दिशा में जारी रखा।

शो में जाने का है अफसोस
हिमांशु ने माना कि शुरुआत में उन्होंने पूरे मामले को एक मजाक के रूप में लिया था और उन्हें लगा था कि यह उनके लिए चर्चा में आने का मौका बन सकता है। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनके शब्द कई लोगों को आहत कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए आपत्तिजनक मानी जा सकती है, जिसका उन्हें अब खेद है।

कैसे शुरू हुआ पूरा मामला?
हिमांशु जांगड़ा का नाम उस समय सुर्खियों में आया जब कॉमेडियन प्रणित मोरे के एक क्राउडवर्क वीडियो में उनकी एक टिप्पणी वायरल हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसके बाद उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

Continue reading on the app

Relationship Tips: रिश्तों को छोटी-छोटी बातें बनाते है मजबूत; समझ ले बारीकियां; रिलेशनशिप रहेंगे मधुर

  • क्या आपको अकसर लगता है कि आप लोगों के लिए जितना करती हैं, उनकी तरफ से उसका पचास फीसदी भी आपको नहीं हासिल होता?
  • क्या आपको लगता है कि लोग आपको जानबूझकर नजरअंदाज करते हैं या प्यार नहीं करते?
  • क्या आपको अपने आस-पास का हर दूसरा-तीसरा व्यक्ति निहायत स्वार्थी, चतुर और घुन्ना लगता है?

Relationship Tips: अगर आप ऐसा महसूस करती हैं तो आपको मानवीय स्वभाव और लोकाचार से जुड़ी कुछ बारीकियों को समझना होगा। भगवान बुद्ध ने कहा है, ‘हजार लड़ाइयां जीतने की कोशिश करने से अच्छा है आप खुद अपने मन को नियंत्रित कर लें।’ सवाल यह है कि लोगों के प्रति आप पूर्वाग्रहों से उबर कर कैसे सबसे मधुर और मजबूत रिश्ते बनाकर रखें, इसके लिए किन बातों का ध्यान रखें।

रिश्तों पर करें मेहनत
किसी से रिश्ते मधुर ना हों, मनमुटाव हो तो अपने सही व्यवहार से रिश्ते सुधारे जा सकते हैं ना कि भाग्य के भरोसे छोड़ दिया जाए। आपको अपने रिश्तों को सुधारने के लिए एक गंभीरता के साथ मेहनत करनी होगी, जैसे लोग अपनी प्रोफेशनल या बिजनेस लाइफ में क्लाइंट के साथ रिश्तों को अच्छे बनाए रखने के लिए करते हैं। समझदारी और सूझबूझ से आप विपरीत स्वभाव वाले लोगों से भी अच्छे रिश्ते बना रख सकती हैं।

समझें मानवीय स्वभाव 
लोगों से अपने मधुर रिश्ते बनाए रखने के लिए आपको सबसे पहले यह समझना होगा कि हर व्यक्ति के अपने अलग गुण, अपनी रुचि और अपना स्वभाव होता है, जो उसे दूसरों से अलग व्यक्तित्व प्रदान करता है। हर किसी की अपनी एक सोच होती है, इच्छाएं, उम्मीदें होती हैं। इसी के अनुसार वह लोगों के साथ व्यवहार करता है। आपको लोगों की इस यूनीकनेस यानी खास व्यक्तित्व का सम्मान करना आना चाहिए, यह रिश्तों को अच्छा बनाए रखने के लिए जरूरी है।

और भी पढ़ें:- Relationship Tips: पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर होने लगी है अनबन, 5 तरीकों से रिश्ते में दोबारा लाएं मजबूती

ज्यादा ना करें उम्मीदें 
हम सभी किसी से कोई भी संबंध या रिश्ता इसलिए बनाते या रखते हैं, क्योंकि इससे हमें सुकून और खुशी मिलती है या फिर कहीं ना कहीं कोई फायदा भी होता है। हम इस दुनिया में अकेले नहीं रह सकते। हम एक सामाजिक प्राणी हैं, इसलिए हमारा दूसरों की तरफ झुकाव होता ही है। इससे एक मानसिक शांति मिलती है। लेकिन समस्या तब आती है, जब हम एकतरफा फायदे की सोचने लगते हैं या फिर हम लोगों से बहुत ज्यादा उम्मीदें करने लगते हैं, उनसे जरूरत से ज्यादा फेवर लेने या पैसा, प्रशंसा या दूसरी चीजों की चाहत करने लगते हैं। जब हमारी मानसिकता रिश्तों का फायदा उठाने और दोहन करने की हो जाती है, तो जो लोग हमारे लिए इतना कुछ कर रहे होते हैं, उनसे हम और ज्यादा की उम्मीदें करने लगते हैं। इसकी परिणति रिश्तों में दूरियां लाती हैं, खटास पैदा करती है। अंत में रिश्ते टूट भी जाते हैं। इसलिए जितना आप दूसरों से लेने की चाहत रखें,उतना ही देने का भी चाहत रखें। रिश्तों की गाड़ी हमेशा टू वे पर सुगमता से चलती है, यह बात हमें समझनी चाहिए।

देने का भाव जागृत करें 
अपने रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए आप अपने दिलोदिमाग को विस्तार दीजिए। लोगों से अपने संबंधों के दायरे को बड़ा कीजिए। अपने परिवार, सोसाइटी, मोहल्ले, वर्कप्लेस के लोगों के लिए कुछ अच्छा कीजिए। उनके दुख-सुख में काम आएं, उनकी किसी मुसीबत के समय उन्हें हिम्मत बंधाएं। कहने का मतलब लोगों  के प्रति सहानुभूति रखने की आदत बनाएं। फिर देखिएगा, कैसे लोगों का प्यार और स्नेह आपको मिलता है, लोगों से आपके रिश्ते इंप्रूव होते हैं। आपको धीरे-धीरे पता चलेगा कि जो प्यार आपने बांटा है, अपना समय और ऊर्जा लगाई है, वह आपको किस प्रकार आंतरिक खुशी दे रही है। आपके रिश्तों को मधुर और प्रगाढ़ बना रही है। 

जो जैसा है, उसे वैसा ही स्वीकार करें 
लोगों को आप उसी तरह स्वीकार करें, जैसे वे हैं। उन्हें अपनी तरह बनाने की कोशिश ना करें। आप उनकी तरह बन सकें तो ठीक है, वरना समझ लें कि वे अपने स्वभाव के मुताबिक ही आचरण करेंगे। रिश्तों को प्रगाढ़ और मधुर बनाने वाला यह फार्मूला दांपत्य संबंधों के निर्वाह में भी कारगर साबित होता है। जब आप ऐसा करती हैं तो धीरे-धीरे आपको लोगों के सकारात्मक गुण नजर आने लगते हैं। आप उनकी बुराइयों या नकारात्मकता को नजरअंदाज करने लगती हैं। जाहिर है, इससे आपके मन में उनके प्रति चिढ़न या कुढ़न बंद हो जाती है, इससे रिश्ते बेहतर होने लगते हैं, हमेशा बने रहते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 3 से 5 मीटर वाला चक्रव्यूह… श्रीलंकाई स्पिनर्स के जाल में ऐसे उलझी टीम इंडिया

IND vs SL 1st Test: श्रीलंकाई स्पिनर्स ने गॉल टेस्ट के दूसरे दिन कमाल का खेल दिखाया. पहले दिन सिर्फ 1 विकेट हासिल करने वाले श्रीलंका स्पिनर्स दूसरे दिन 6 शिकार करने में कामयाब रहे. Sun, 16 Aug 2026 20:38:04 +0530

  Videos
See all

Punjab Terror Plot | पंजाब में एक और आतंकी साजिश नाकाम #ytshorts #shorts #pakistan #panjabnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:06:34+00:00

विपक्ष बदतमीजी पर क्यों उतर रहा? । Aishwarya Kapoor । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T15:05:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers