IND W vs SA W: टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका की इन 3 खिलाड़ियों से होगा खतरा, चल गईं तो अकेले दम पर पलट देंगी बाजी
IND W vs SA W: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज यानी 21 जून (रविवार) को शाम 7:00 बजे से खेला जाने वाला है. इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट जीत दर्ज करना चाहेंगी. उससे पहले एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में होने वाले इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कौन सी 3 साउथ अफ्रीका खिलाड़ी खतरा बन सकती है, जो उनके हाथों से मैच छीन सकती हैं. आइए उनके बारे में जानते हैं.
इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम भारत को हर हाल में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की जंग खुद के लिए जारी रखना चाहेगी. ऐसा करने के लिए उनसे टीम इंडिया को हराया होगा और उसके लिए टीम के तीन खिलाड़ियों को भारतीम महिला क्रिकेट टीम के सामने तूफानी प्रदर्शन करना होगा. इन खिलाड़ियों में टीम की कप्तान लौर वोल्वार्ट, तेज गेंदबाज ऑलराउंडर मारिजैन कप्प और नादिन डी क्लर्क शामिल हैं. आज अगर ये तीन खिलाड़ी चल गईं तो भारत के लिए खतरा साबित हो सकती हैं.
Two solid sides. One epic clash! ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2026
A match that could define the Group A table, who will come out on top? ????
ICC Women’s #T20WorldCup 2026 ???? #INDvSA | SUN, 21st JUN, 6 PM! pic.twitter.com/KceGOBRHAE
भारत के लिए खतरा बनेंगी ये तीन खिलाड़ी
1 - लौरा वोल्वार्ट
2 - मारिजैन कप्प
3 - नादिन डी क्लर्क
भारत और दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, राधा यादव/प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.
साउथ अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट, सुने लुस, एनेरी डेरकसेन, मारिज़ैन कैप, नादिन डी क्लार्क, क्लो ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनोला जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्ला.
2️⃣ in-form batters. 1️⃣ blockbuster showdown. ⚔️#SmritiMandhana vs #LauraWolvaardt - who will score more runs? ????
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 21, 2026
ICC Women’s #T20WorldCup 2026 ???? #INDvSA | SUN, 21st JUN, 6 PM! pic.twitter.com/MrYIXC0CCT
भारत और साउथ अफ्रका का स्क्वाड
इंडिया: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, भारती फुलमाली, प्रेमा रावत.
साउथ अफ्रीका: लॉरा वोल्वार्ड्ट (c), सुने लुस, एनेरी डेरकसेन, मारिज़ैन कैप, नादिन डी क्लर्क, क्लो ट्रायोन, कायला रेनेके, सिनालो जाफ्ता (w), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, तज़मिन ब्रिट्स, डेन वैन नीकेर्क.
ये भी पढ़ें : IND W vs SA W: हरमनप्रीत की टीम के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती, जानिए कब, कहां और फ्री में कैसे देखें मुकाबला
6 चौके, 4 छक्के... वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया नया इतिहास, लिस्ट-ए में बने फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज
Vaibhav Sooryavanshi Fastest Fifty: ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. भारत की ओर से ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी ने आते ही तहलका मचा दिया. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की और छक्के-चौकों की झड़ी लगा दी. इसी के साथ वह लिस्ट ए क्रिकेट में फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. गौर करने वाली बात है कि वैभव ने ये कारनामा सिर्फ 11 गेंदों में किया, जबकि इससे पहले फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड जिस बल्लेबाज के नाम पर दर्ज था, उन्होंने 22 गेंदों में फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई थी.
वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट ए में लगाई फास्टेस्ट फिफ्टी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में वैभव ने चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की और फिर तो उन्होंने रुकने का नाम नहीं लिया. वैभव ने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया और इतिहास रच दिया. 11 गेंदों में फिफ्टी लगाने के साथ ही वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. सूर्यवंशी ने अपनी फिफ्टी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के लगाए. आज तक लिस्ट ए क्रिकेट में कोई बल्लेबाज 11 गेंदों में फिफ्टी नहीं लगा सका है.
ये भी पढ़ें: 'वह बदकिस्मत हैं...', शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया बड़ा बयान, बताया क्यों होते हैं वो बार-बार ड्रॉप
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























