Responsive Scrollable Menu

टाटा मोटर्स CV का मुनाफा 83% बढ़ा:पहली तिमाही में ₹2560 करोड़ का प्रॉफिट, रेवेन्यू 19% बढ़कर ₹20,667 करोड़ पहुंचा

टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे जारी कर दिए हैं। पिछले तीन महीने में टाटा ग्रुप की इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 83.3% बढ़कर 2,560 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है, जो पिछले साल इसी तिमाही में 1397 करोड़ रुपए था। कंपनी के मुताबिक, नेट प्रॉफिट में यह बढ़ोतरी टाटा कैपिटल लिमिटेड में किए गए निवेश पर 'मार्केट टू मार्केट गेन' की वजह से हुई है। रेवेन्यू ₹20,667 करोड़ पहुंचा, कुल खर्च 13% बढ़ा पहली तिमाही में 1,08,700 गाड़ियां बेचीं टाटा मोटर्स CV ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कुल 1,08,700 यूनिट्स की होलसेल बिक्री दर्ज की है, जो पिछले साल के मुकाबले 26% अधिक है। शेयर 2% चढ़कर ₹457 पर पहुंचा टाटा मोटर्स के यह नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद जारी किए गए। हालांकि, अच्छे नतीजों की उम्मीद में आज बाजार के कारोबारी समय के दौरान टाटा मोटर्स के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर करीब 2% की मजबूती के साथ 457 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। कॉन्सोलिडेटेड मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भागों में आते हैं- स्टैंडअलोन और कॉन्सोलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है। जबकि, कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। यहां, टाटा मोटर्स की जगुआर लैंड रोवर जैसी 100 से ज्यादा सब्सिडियरी और एसोसिएट कंपनियां हैं। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कॉन्सोलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, अगर जगुआर लैंड रोवर के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा। क्या होता है EBITDA और EBIT?

Continue reading on the app

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महँगा, अर्थव्यवस्था का बँटाधार कर कॉन्ग्रेस की सुक्खू सरकार लाई नया Cess: जानें- क्या है ‘विधवा और अनाथ उपकर’

हिमाचल सरकार पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त उपकर ले रही है, जिससे विधवा-अनाथ बच्चों की मदद के लिए फंड बनाया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh vs Australia: बांग्लादेश की जीत कैसे पाकिस्तान के लिए शर्म की बात है?

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा. टेस्ट सीरीज में बढ़त हासिल की. लेकिन, उसका ये सब करना पाकिस्तान के लिए कैसे शर्म की बात बन गया? आइए जानते हैं. Sun, 16 Aug 2026 12:49:10 +0530

  Videos
See all

Vande Mataram: सोनिया गांधी ने वंदे मातरम् बीच में रोका, अमित शाह ने निशाने पर लिया | Amit Shah #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:05:06+00:00

Akhilesh Vs Yogi | UP News | Brahmāstra | Debate Show: UP Election 2027 पर घमासान शुरू | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T08:05:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers