'इंटीमेट सीन करते हुए बहक गईं थी जैकलीन फर्नांडिस, कट बोलने के बाद भी Kiss करती रहीं एक्ट्रेस', पत्रकार ने किया बड़ा खुलासा
Jacqueline Fernandez Liplock Sidharth Malhotra: फिल्मों और वेब सीरीज में इंटीमेट सीन्स आजकल आम बात हो गई है. कहानी की मांग के अनुसार कलाकारों को रोमांटिक और किसिंग सीन्स करने पड़ते हैं. हालांकि ऐसे सीन्स की शूटिंग बेहद प्रोफेशनल माहौल में की जाती है, जहां निर्देशक, कैमरा टीम और कई तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहते हैं. इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी खबरें सामने आती रही हैं कि इंटीमेट सीन के दौरान कुछ कलाकार असहज हो गए या फिर सीन जरूरत से ज्यादा आगे बढ़ गया.
प्रिया बापट ने किया था खुलासा
हाल ही में एक्ट्रेस प्रिया बापट ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान उनके को-एक्टर ने तय सीमा से ज्यादा बार उन्हें किस किया था. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई कि क्या ऐसे मामलों में सिर्फ पुरुष कलाकार ही सीमा लांघते हैं या फिर महिला कलाकारों के साथ भी ऐसे किस्से जुड़े हैं.
ऐसे में अब इसी टॉपिक पर मशहूर एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट ने सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में कुछ ऐसे दावे किए, जिन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में ऐसे कई मौके आए हैं जब इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान कलाकार पूरी तरह अपने किरदार में खो गए और कैमरा बंद होने के बाद भी सीन जारी रहा.
जैकलीन और सिद्धार्थ मल्होत्रा को लेकर दावा
पॉडकास्ट के दौरान पत्रकार से पूछा गया कि क्या कभी ऐसा हुआ है जब किसी एक्ट्रेस ने इंटीमेट सीन के दौरान खुद को ज्यादा भावुक या बहका हुआ महसूस किया हो. इसके जवाब में उन्होंने जैकलीन फर्नांडिस और सिद्धार्थ मल्होत्रा का उदाहरण दिया. पत्रकार के मुताबिक, एक फिल्म के किसिंग सीन की शूटिंग पूरी हो चुकी थी. निर्देशक द्वारा कट बोल दिया गया था, कैमरे बंद हो चुके थे और लाइट्स भी ऑफ कर दी गई थीं. इसके बावजूद दोनों कलाकार कुछ समय तक किस करते रहे. उन्होंने दावा किया कि उस समय दोनों कलाकार पूरी तरह सीन में डूबे हुए थे. हालांकि इस दावे की खुलेतौर पर पुष्टि नहीं हुई है और न ही संबंधित कलाकारों की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है.
टाइगर श्रॉफ और जैकलीन को लेकर भी किया दावा
पत्रकार ने आगे दावा किया कि फिल्म A Flying Jatt की शूटिंग के दौरान भी एक किसिंग सीन को लेकर ऐसी ही स्थिति बनी थी. उनके अनुसार, सीन खत्म होने और निर्देशक द्वारा कट बोलने के बाद भी दोनों कलाकार कुछ पलों तक सीन में बने रहे. ये दावा भी पूरी तरह पत्रकार के पर्सोनल अनुभव और जानकारी पर आधारित बताया गया है. इसकी पुष्टि किसी आधिकारिक स्रोत द्वारा नहीं की गई है.
कंगना रनौत और वीर दास का किस्सा
पॉडकास्ट में सबसे ज्यादा चर्चा कंगना रनौत और वीर दास को लेकर किए गए दावे की हुई. पत्रकार ने कहा कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना और वीर दास के बीच किसिंग सीन फिल्माया जा रहा था. उनके अनुसार, कंगना अपने किरदार में इतनी डूब गई थीं कि सीन खत्म होने के बाद भी वो वीर दास को किस करती रहीं. पत्रकार ने यहां तक दावा किया कि इस दौरान वीर दास के होंठ पर चोट लग गई थी और उन्हें काफी परेशानी हुई थी. हालांकि इस घटना को लेकर भी कोई आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है. इसलिए इन दावों को तथ्य के रूप में नहीं बल्कि पत्रकार द्वारा साझा किए गए अनुभव और कथन के रूप में ही देखा जाना चाहिए.
सभी कलाकार सहज नहीं होते
जहां कुछ कलाकारों के बारे में ऐसे दावे सामने आते हैं कि वो सीन में पूरी तरह डूब जाते हैं, वहीं कई कलाकार ऐसे भी हैं जो इंटीमेट सीन्स करने में असहज महसूस करते हैं. पत्रकार ने एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म बाबूमोशाय बंदूकबाज के एक इंटीमेट सीन को लेकर काफी विवाद हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस सीन को लेकर चित्रांगदा सिंह ने अपनी असहजता जाहिर की थी. बाद में ये मामला काफी चर्चा में रहा और फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर विवाद भी सामने आया.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या आपको मालूम है आखिर कैसे मिलता है B-Grade एक्ट्रेस का टैग? यहां जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
Explainer: फिल्म के आखिर में दिखने वाला 'Special Thanks' क्या होता है? किन्हें दिया जाता है ये क्रेडिट, जानें सबकुछ
Movies Special Thanks Credit: जब भी कोई फिल्म खत्म होती है, तो उसके बाद स्क्रीन पर लंबे-लंबे क्रेडिट्स दिखाई देते हैं. इनमें एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर, कैमरा टीम, मेकअप आर्टिस्ट और सैकड़ों लोगों के नाम शामिल होते हैं. लेकिन इन सबके बीच एक शब्द ऐसा भी होता है, जो अक्सर लोगों का ध्यान खींचता है, 'Special Thanks'. कभी आपने सोचा है कि आखिर ये स्पेशल थैक्स क्या होता है? इसे किसे दिया जाता है? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल हैं, तो आइए डिटले में जानते हैं.
क्या होता है 'Special Thanks'?
फिल्म के आखिर में दिया जाने वाला सेप्शल थैक्स फिल्म की टीम की ओर से उन लोगों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने किसी न किसी रूप में फिल्म बनाने में मदद की होती है. हालांकि वो डायरेक्टर, एक्टर, प्रोड्यूसर या तकनीकी टीम का हिस्सा नहीं होते हैं. वहीं, इन दिनों फिल्मों में कुछ स्टार्स कैमियो भी करते दिखाई देते हैं. तो उन लोगों को भी स्पेशल थैक्स दिया जाता है.
क्यों दिया जाता है ये क्रेडिट?
जो लोग फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हो, वो ये जानते ही होंगे कि एक फिल्म बनाने में सालों लग जाते हैं. इसमें केवल कलाकार और तकनीशियन ही नहीं, बल्कि कई बाहरी लोग भी मदद करते हैं. कई बार किसी व्यक्ति की छोटी-सी मदद भी फिल्म के लिए बेहद जरूरी साबित हो जाती है. ऐसे में फिल्म निर्माता उन लोगों का सार्वजनिक रूप से धन्यवाद करना चाहते हैं. यही वजह है कि उन्हें 'Special Thanks' का क्रेडिट दिया जाता है.
ये भी पढ़ें- Explainer: भारत-पाकिस्तान विभाजन पर बनी सनी देओल की 'Batwara 1947', जानें कहानी से स्टार कास्ट तक पूरी डिटेल
किन-किन लोगों को मिल सकता है 'स्पेशल थैक्स'?
1. लोकेशन उपलब्ध कराने वाले लोग
कई फिल्मों की शूटिंग महलों, होटलों, स्कूलों, कॉलेजों, घरों या निजी संपत्तियों में होती है. अगर किसी फेमस लोकेशन के मालिक ने शूटिंग की इजाजत दी हो, तो उसे 'Special Thanks' दिया जा सकता है. अक्सर ऐसा ऐतिहासिक इमारत में शूटिंग करने पर होता है.
2. सरकारी विभाग और संस्थाएं
कई फिल्मों की शूटिंग रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, सेना के कैंप या सरकारी भवनों में होती है. तो इसके लिए सरकार की अनुमति लेनी पढ़ती है और भारतीय सरकार को भी स्पेशल थैक्स दिया जाता है.
3. विशेषज्ञ और सलाहकार
कुछ फिल्मों में रियल डॉक्टर, वकील, पुलिस अधिकारी, वैज्ञानिक या इतिहासकारों की सलाह ली जाती है ताकि कहानी रियलिस्टीक लगी. ऐसे में इन लोगों को भी थैक्यू के तोर पर फिल्म के अंत में स्पेशल क्रेडिट दिया जाता है.
4. दोस्तों और परिवार के सदस्य
कई बार फिल्ममेकर, राइटर, या इससे जुड़े लोगों की मदद उनके करीबी दोस्त या परिवार वाले भी करते हैं. भले ही वे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा न हों, लेकिन उनी मदद से फिल्म में कुछ ना कुछ देखने को जरूर मिलता है. तो उन्हें भी धन्यवाद दिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Explainer: क्या आपको मालूम है आखिर कैसे मिलता है B-Grade एक्ट्रेस का टैग? यहां जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
क्या इसके लिए कोई नियम होता है?
फिल्म इंडस्ट्री में 'Special Thanks' देने का कोई सख्त नियम नहीं होता है. ये पूरी तरह से फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस पर निर्भर करता है कि वो किसी थैक्यू कहना चाहते हैं और किसे नहीं. इन दिनों फिल्म प्रमोशन का एक अलग ट्रेंड भी चल रहा है, जहां बड़े स्टार फिल्म को प्रमोट करते हैं, या किसी अन्य तरीके से मेकर्स की मदद करते हैं. ऐसे में उन्हें भी 'Special Thanks' दिया जाता है. हालांकि जरूर नहीं कि ये देना ही पड़ता है. ये पूरी तरह से मेकर्स पर डिपेंड होता है.
दुनियाभर में होता है इसका यूज
बता दें, सिर्फ बॉलिवुड में ही नहीं, ये स्पेशल थैक्स देना हॉलीवुड और दुनिया भर की फिल्म इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है. मार्वल, डिज्नी, वार्नर ब्रदर्स जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों की फिल्मों में भी एंड क्रेडिट्स के दौरान 'Special Thanks' सेक्शन देखने को मिलता है. बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी ये अब आम बात हो गई है. वहीं, कुछ लोग समझते हैं कि ये कोई अवॉर्ड होता है. तो बता दें कि ऐसा नहीं है, ये बस फिल्म की टीम की ओर से धन्यवाद होता है.
एंड क्रेडिट्स इतने लंबे क्यों होते हैं?
आजकल एक फिल्म बनाने के पीछ हजारों लोगों की मेहनत लगती है. पहले जहां एक छोटी टीम फिल्म बनाती थी, वहीं अब विजुअल इफेक्ट्स, एक्शन, कॉस्ट्यूम, डिजिटल मार्केटिंग, साउंड डिजाइन और पोस्ट-प्रोडक्शन जैसी कई अलग-अलग टीमें होती हैं . इसी वजह से फिल्म खत्म होने के बाद लंबे क्रेडिट्स दिखाए जाते हैं ताकि फिल्म में योगदान देने वाले हर एक व्यक्ति का इसका क्रेडिट मिल सके.
क्या 'Special Thanks' से कोई पैसा मिलता है?
आज के समय में जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन पेड करवाया जाता है. ऐसे में स्पेशल थैक्स को लेकर भी लोगों के बीचसवाल उठता है कि क्या कोई अपना नाम फिल्म में पैसे देखकर लिखवाता है. तो फिलहाल इसे लेकर कुछ ऑफिशियल सामने नहीं आया है तो बता दें कि ऐसा नहीं है. ये सिर्फ सम्मान और आभार जताने का एक तरीका होता है, जिससे फिल्म की टीम उस व्यक्ति के योगदान को स्वीकार करती है.
FAQ
1. फिल्मों में 'Special Thanks' क्रेडिट क्या होता है?
-ये उन लोगों, संस्थाओं या संगठनों को दिया जाने वाला धन्यवाद होता है, जिन्होंने फिल्म बनाने में किसी न किसी रूप में मदद की हो.
2. क्या 'Special Thanks' पाने वाले लोग फिल्म की टीम का हिस्सा होते हैं?
- जरूरी नहीं। कई बार ये लोग फिल्म की आधिकारिक टीम का हिस्सा नहीं होते, लेकिन उनका सहयोग फिल्म के लिए अहम होता है.
3. किन लोगों को 'Special Thanks' मिल सकता है?
- लोकेशन उपलब्ध कराने वाले लोग, सरकारी विभाग, विशेषज्ञ, सलाहकार, कैमियो करने वाले स्टार्स, दोस्त और परिवार के सदस्य इसे पा सकते हैं.
4. क्या 'Special Thanks' देने का कोई तय नियम है?
- नहीं, ये पूरी तरह फिल्म निर्माताओं और प्रोडक्शन हाउस के फैसले पर निर्भर करता है कि वे किसे यह क्रेडिट देना चाहते हैं.
5. क्या 'Special Thanks' से कोई पैसा मिलता है?
- नहीं, ये कोई अवॉर्ड या भुगतान नहीं होता, बल्कि किसी व्यक्ति या संस्था के योगदान के लिए सम्मान और आभार जताने का तरीका है.
ये भी पढ़ें- Explainer: कौन थे रंगा-बिल्ला? जिनकी हैवानियत पर बेस्ड है सीरीज 'Raakh', जानें क्या था ये खौफनाक कांड

News Nation