Pawanraje Nimbalkar murder case: कांग्रेस (I) के नेता पवनराजे निंबालकर और उनके ड्राइवर की 3 जून 2006 को नवी मुंबई में दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए, बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई थी. जांच पूरी होने के बाद CBI ने (20 अगस्त 2009 को मुख्य चार्जशीट और 4 जून 2010 को पूरक चार्जशीट दाखिल की थी.
एजेंसी ने मामले में पूर्व मंत्री पद्मसिंह बाजीराव पाटिल समेत कुल 9 आरोपियों को नामजद किया था. ट्रायल के दौरान एक आरोपी को सरकारी गवाह (अप्रूवर) भी बनाया गया था. लंबी सुनवाई के बाद मुंबई की सेशंस कोर्ट-55 ने आज यानी शनिवार (20 जून 2026) को अपना फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया.
The CBI will challenge before the Bombay High Court the acquittal of all accused in the 2006 murder case of Congress leader Pawanraje Nimbalkar and his driver. The Sessions Court in Mumbai acquitted all accused on June 20, 2026. The CBI said it had presented strong evidence… pic.twitter.com/vCJkMeqsZh
CBI का मानना है कि जांच के दौरान एकत्र किए गए साक्ष्य और ट्रायल के दौरान पेश किए गए सबूत आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त और मजबूत थे. इसी कारण एजेंसी ने ट्रायल कोर्ट के फैसले का अध्ययन करने के बाद इसे चुनौती देने का निर्णय लिया है. सूत्रों के अनुसार, CBI जल्द ही बरी किए जाने के आदेश के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील दाखिल करेगी और ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलटने की मांग करेगी. मामले में एजेंसी का पक्ष होगा कि उपलब्ध साक्ष्यों का पर्याप्त मूल्यांकन नहीं किया गया और आरोपियों के खिलाफ मौजूद परिस्थितिजन्य तथा अन्य सबूतों पर पुनर्विचार आवश्यक है.
यह मामला महाराष्ट्र की राजनीति और आपराधिक न्याय व्यवस्था से जुड़े सबसे चर्चित मामलों में से एक रहा है, जिस पर पिछले दो दशकों से नजर बनी हुई है. CBI की प्रस्तावित अपील के बाद अब इस मामले का अगला महत्वपूर्ण पड़ाव बॉम्बे हाई कोर्ट में सुनवाई होगी.
Prasidh Krishna best spell at chepauk: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में मात्र 23 रन देकर 5 विकेट झटककर इतिहास रच दिया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही वह इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाजी करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए, जिन्होंने रवि रामपॉल का रिकॉर्ड तोड़ा. इसके अलावा, प्रसिद्ध चेपॉक में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने और विपक्षी टीम के टॉप-5 बल्लेबाजों को आउट कर मोहम्मद शमी और मनोज प्रभाकर के खास एलीट क्लब में शामिल हो गए. Sat, 20 Jun 2026 22:26:28 +0530