नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत की पूर्व बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में रनों के लिए संघर्ष कर रहीं भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का बचाव किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में जेमिमा दमदार प्रदर्शन करेंगी।
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। भारत की पूर्व बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने महिला टी20 विश्व कप 2026 में रनों के लिए संघर्ष कर रहीं भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का बचाव किया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ रविवार को होने वाले मुकाबले में जेमिमा दमदार प्रदर्शन करेंगी।
क्रिकेट में आमतौर पर रन बल्ले से बनते हैं, लेकिन चेन्नई वनडे में भारत को बिना एक भी गेंद खेले 5 रन मिल गए। एकबारगी फैंस भी हैरान रह गए। भारत को ये फायदा अफगानिस्तान के कप्तान हश्मतुल्लाह शाहिदी, की एक गलती की वजह से मिला।
अफगानिस्तान की पारी के दौरान शाहिदी बार-बार पिच के प्रोटेक्टेड एरिया पर दौड़ते हुए पाए गए। अंपायर ने उन्हें चेतावनी भी दी थी। लेकिन 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने फिर वही गलती दोहरा दी। इसके बाद अंपायर ने नियमों के तहत अफगानिस्तान पर 5 रन की पेनल्टी लगा दी। हालांकि यह घटना उस समय हुई जब शाहिदी अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे।
Pulled to perfection! ????
???? Yashasvi Jaiswal and Rohit Sharma's class on display en route to a 1️⃣0️⃣0️⃣-run stand ????
शाहिदी की गलती के कारण अफगानिस्तान पर लगी पेनल्टी इसका असर तब दिखा जब भारत बल्लेबाजी करने उतरा। स्कोरबोर्ड पर भारत का स्कोर पहले ही 5/0 था, जबकि अभी तक एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी। स्टेडियम में मौजूद दर्शक और टीवी पर मैच देख रहे फैंस कुछ देर के लिए हैरान रह गए।
भारत के खाते में जुड़ गए बोनस के 5 रन क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था एमसीसी के मुताबिक, बल्लेबाज या किसी भी खिलाड़ी को पिच के प्रोटेक्टेड एरिया में दौड़ने की इजाजत नहीं होती है। पहली बार ऐसा करने पर अंपायर चेतावनी देकर छोड़ देते हैं लेकिन दूसरी बार अगर ऐसा होता है तो फिर 5 रन की पेनल्टी लगती है। शाहिदी की इसी गलती के कारण भारत के खाते में पारी शुरू करने से पहले ही 5 रन जुड़ गए थे।
अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने पहले 10 ओवर के भीतर सिर्फ 36 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने शुरुआती झटके देते हुए रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह और दरविश रसूली को आउट कर दिया।
इसके बाद शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने पारी संभाली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 105 रन की अहम साझेदारी हुई। उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि शाहिदी एक छोर पर डटे रहे। दबाव और शारीरिक परेशानी के बावजूद शाहिदी ने शानदार बल्लेबाजी की और अपने वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया। उन्होंने 131 गेंदों में 102 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि आखिरी ओवरों में अफगानिस्तान की पारी बिखर गई और पूरी टीम 218 रन पर सिमट गई।
प्रसिद्ध कृष्णा ने शाहिदी का विकेट लेकर पांच विकेट पूरे किए और 5/23 के करियर के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े दर्ज किए। मैच में शाहिदी ने शतक जरूर लगाया, लेकिन उनकी एक गलती ने उनके शानदार प्रदर्शन पर पर्दा डाल दिया। मुकाबला खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके शतक की नहीं, बल्कि भारत को मिले उन 5 'फ्री रन' की होती रही।