Responsive Scrollable Menu

फोटो खिंचवाने के लिए मेलोनी ने...मैंने मना कर दिया, ट्रंप ने अब क्या नया दावा कर दिया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि फ्रांस में G7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की कोशिश की। उनका आरोप है कि मेलोनी ऐसा करके इटली में अपनी लोकप्रियता बढ़ाना चाहती थीं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा फ्रांस में G-7 बैठक के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने बार-बार मेरे साथ तस्वीर खिंचवाने की गुज़ारिश की। ट्रंप ने दावा किया कि इटली में मेलोनी की लोकप्रियता घट रही है और इसे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की अमेरिकी कोशिशों पर उनके रुख से जोड़ा। ट्रंप ने कहा कि इटली में उनकी लोकप्रियता का स्तर कम है, शायद इसलिए क्योंकि उन्होंने अमेरिका को ठुकरा दिया था—एक ऐसा देश जो सच में इटली से प्यार करता है और उसकी रक्षा करता है। खासकर तब जब ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने या बनाने से रोकने की बात थी।

इसे भी पढ़ें: कतर का शाही विमान बना ट्रंप की नई सवारी, मेगा किचन से लेकर जिम तक की सुविधा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने इटली की भी आलोचना की क्योंकि उसने अमेरिका को अपने लैंडिंग स्ट्रिप या रनवे का इस्तेमाल नहीं करने दिया। उन्होंने इसे लॉजिस्टिक्स से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बताया। ट्रंप ने लिखा उन्होंने हमें इटली के लैंडिंग स्ट्रिप या रनवे का इस्तेमाल भी नहीं करने दिया, जिससे लॉजिस्टिक्स में बहुत दिक्कत हुई। और यह तब हुआ, जब अमेरिका इटली और दूसरे 'तथाकथित' नाटो सहयोगियों की सुरक्षा के लिए हर साल अरबों डॉलर खर्च करता है। ट्रंप ने आगे दावा किया कि जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया तो मेलोनी ने वॉशिंगटन के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिश की। ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि अब, जब अमेरिका ने ईरान को सैन्य रूप से हरा दिया है, तो वह अपने 'आंकड़े बढ़ाने' के लिए फिर से दोस्ती करना चाहती हैं। नहीं, शुक्रिया।

इसे भी पढ़ें: Iran US Peace Deal Cancel: तेल लेने गई डील, नेतन्याहू में अब कहां धमाका कर दिया?

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि हाल ही में हुए G7 समिट में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनसे तस्वीर खिंचवाने के लिए "मिन्नत" की थी। इस बयान से दोनों सहयोगियों के बीच कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया। ट्रंप ने कहा कि मेलोनी "शायद खुश" थीं कि समिट के दौरान उन्होंने उनसे बात की। शुक्रवार को मेलोनी ने ट्रंप के दावे को सिरे से खारिज कर दिया और उन पर मनगढ़ंत कहानी बनाने का आरोप लगाया। मेलोनी ने कहा डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आता कि अमेरिका के राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करते हैं: और ऐसा पहली बार नहीं हुआ है।

Continue reading on the app

दुनिया के आखिरी बचे महाद्वीप तक भी पहुंच गया बर्ड फ्लू! किस बात से डर रहे अधिकारी

ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण-पश्चिम के एक सुदूर इलाके में H5N1 बर्ड फ्लू का अपना पहला संदिग्ध मामला दर्ज किया है.अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के केप ले ग्रैंड नेशनल पार्क में पाए गए ब्राउन स्कुआ नाम के एक प्रवासी समुद्री पक्षी में मिला है.

Continue reading on the app

  Sports

27 करोड़ के ऋषभ पंत और 13 करोड़ के कुलदीप यादव, IPL मेगा ट्रेड में LSG या दिल्ली किसे फायदा?

IPL 2026 का सीजन खत्म हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन कई बड़े बदलाव हो चुके हैं, इनमें सबसे अहम नाम ऋषभ पंत का है, साथ ही कुलदीप यादव और युवराज सिंह जैसे कुछ और बड़े नाम भी शामिल हैं. संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी 27 करोड़ के ऋषभ पंत को देकर 13 करोड़ के कुलदीप यादव को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ट्रेड कर रही है. Sat, 20 Jun 2026 18:15:55 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin: "औरंगाबाद की जगह आबू धाबी सेलेक्ट कर रहे" #pmmodi #rahulgandhi #bhaiyajikahin #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T14:10:03+00:00

Viral Video | सीतापुर में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद! #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T14:14:13+00:00

Bhaiyaji Kahin: "20 साल में पीढ़ी का अंतर होता है" #pmmodi #rahulgandhi #bhaiyajikahin #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T14:15:24+00:00

Aar Paar : Congress प्रवक्ता Debate में 'ज़हरीला सांप' क्यों लाए? | PM Modi| RSS | BJP |Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T14:10:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers