रिया कपूर को करोड़ों की चपत, फैशन शो से चोरी हुए किराए पर लिए गोल्ड-डायमंड ज्वैलरी, जांच में जुटी पुलिस
मेट गाला इवेंट के लिए न्यूयॉर्क जा रही रिया कपूर की टीम को बड़ा झटका लगा है. उनकी मेकअप आर्टिस्ट सवलीन सिंह के हैंडबैग से 1.35 करोड़ रुपये कीमत के किराए पर लिए गए दो जोड़ी डायमंड इयररिंग्स चोरी हो गए. बताया गया है कि ये ज्वेलरी मुंबई के मेहता और गोयंका ज्वेलर्स से ली गई थी. न्यूयॉर्क के होटल पहुंचने पर जब बॉक्स खोले गए तो दोनों खाली मिले. मामले में मुंबई के सहार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी मुंबई एयरपोर्ट, फ्लाइट या न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद हुई.
कनाडा वाले घर पर क्यों हुआ था हमला? गिप्पी ग्रेवाल ने बताया सच, सलमान खान पर बोले- उनसे मेरी गहरी दोस्ती नहीं
साल 2023 में कनाडा के वैंकूवर में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग ने सबको दहला दिया था. अब इस खौफनाक हादसे पर गिप्पी ने खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि हमले से पहले उन्हें कोई धमकी नहीं मिली थी, जिससे वह पूरी तरह सन्न रह गए थे. बाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान से नजदीकियों का हवाला देकर इसकी जिम्मेदारी ली. इस पर गिप्पी ने साफ किया कि सलमान से उनकी कोई निजी दोस्ती भी नहीं थी, बस चंद मुलाकातों की गलतफहमी के कारण उनके घर को निशाना बनाया गया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















.jpg)







