Responsive Scrollable Menu

गर्लफ्रेंड गौरी स्‍प्रैट संग रजिस्‍टर्ड मैरिज करेंगे आमिर खान, घर पर ही होगी एक्टर की तीसरी शादी, जानें पूरी डिटेल

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. जी हां, पिछले कुछ समय एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट की शादी की खबरें लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. वहीं हाल ही में एक्टर ने कन्फर्म किया था कि वो 5 जुलाई को निकाह करेंगे और अब बाकी डिटेल भी दी हैं. तो चलिए बिना देर किए आपको इसके बारे में बताते हैं. 

सादगी से होगी शादी, नहीं होगा कोई बड़ा आयोजन

आमिर ने बताया कि वो कोई आलीशान तरीके से शादी नहीं करेंगे, बल्कि ये एक निजी समारोह होगा, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल होंगे. आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी किसी बड़े होटल, महंगे वेन्यू या भव्य समारोह में नहीं होगी. एक्टर कथित तौर पर एक साधारण रजिस्टर्ड मैरिज का प्लान बना रहे हैं, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे. बता दें कि आमिर ने 'डेकेन क्रॉनिकल' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये घर पर ही एक बहुत साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे. हम दोनों इसे बहुत सादा रखना चाहते हैं.'

शादी से पहले काम से लिया ब्रेक

शादी की खबरों के बीच ये भी चर्चा है कि आमिर खान ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स से कुछ समय का ब्रेक लिया है ताकि वो इस खास मौके की तैयारियों पर ध्यान दे सकें. रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद आमिर खान जल्द ही अपने काम पर लौट आएंगे. कहा जा रहा है कि वो निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ अपनी चर्चित फिल्म 3 इडियट्स के सीक्वल पर काम शुरू कर सकते हैं. हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.

60वें जन्मदिन पर किया था रिश्ते का खुलासा

आमिर खान ने पहली बार गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया था. एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी को अपनी पार्टनर बताया था. उन्होंने बताया था कि वो और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 वर्षों से जानते हैं. हालांकि दोनों के बीच प्यार का रिश्ता कुछ साल पहले शुरू हुआ. लंबे समय तक दोस्ती रहने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और अब उनके रिश्ते को लेकर शादी की खबरें सामने आ रही हैं.

 

Continue reading on the app

'मेरी मां भी शो देखकर...' आकाश मखीजा को मिल रही जान से मारने की धमकी, 'Rakh' में एक्टर की हैवानियत देख भड़के लोग!

Akash Makhija on Rakh: अली फजल (Ali Fazal) और सोनाली बेंद्र (Sonali Bendre) की क्राइम-थ्रिलर सीरीज राख इन दिनों चर्चा में बनी हुई है. इसकी कहानी देश के सबसे चर्चित अपराध 'रंगा-बिल्ला केस' से ली गई है. ऐसे में फिल्म में कई ऐसे खौफनाक सीन है, जिसने लोगों को  झकझोर कर रख दिया है. अब फिल्म में विलेन बने बाबू का रोल प्ले करने वाल आकाशा मखीजा ने अपने किरदार के बारे में बात की. उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.

आकाश मखीजा को मिल रही धमकियां

वेब सीरीज राख में आकाश मखीजा ने विलने बाबू का रोल प्ले किया है. अब हाल ही में आकाश ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें उनके रोल के लिए जान से मारने की धमकी मिल रही है. एक्टर ने कहा- 'जब भी मैं अपना इंस्टाग्राम डीएम खोलता हूं, तो कई लोग मुझे मारने की बातें लिखते हैं. तरह-तरह की धमकियां मिलती हैं. लेकिन इससे पता चलता है कि लोगों ने बाबू के किरदार को सच मान लिया है. मुझे पता है कि इस वक्त बाबू देश के सबसे नफरत वाले किरदारों में से एक है.

एक्टर की मां ने उन्हें देखकर क्या कहा? 

आकाश मखीजा ने (Akash Makhija) आगे कहा-  'कुछ लोग तो मैसेज करके लिखते हैं कि जब जयप्रकाश यानी अली फजल उसे पीट रहे थे, तब हम खुश हो रहे थे.' वहीं, आकाश ने अपनी मां के रिएक्सन के बारे में भी बताया, जब उन्होंने सीरीज देखी. एक्टर बोलें- 'एक मजेदार बात बताऊं, मेरी मां भी शो देखकर भावुक हो गई थीं, खासकर जब अली मुझे पीट रहे थे, यही मां का प्यार है.' 

 

ये भी पढ़ें- Explainer: कौन थे रंगा-बिल्ला? जिनकी हैवानियत पर बेस्ड है सीरीज 'Raakh', जानें क्या था ये खौफनाक कांड

कैसे शूट किया था कार वाला सीन?

वहीं, आकाश ने फिल्म में कार वाले सीन को शूट करने के बारे में भी बताया. आकाश ने कहा- 'सेट पर इंटिमेसी कोच, चाइल्ड थेरेपिस्ट और एक्शन मास्टर मौजूद थे. आपने जो सीन देखा, उसे हमने एक साथ नहीं शूट किया था. उसे शूट करने में करीब 15 कट लगे थे. हमने पूरा ध्यान रखा था कि किसी को भी असहज महसूस न हो. इंटिमेसी कोच ने हमारी काफी मदद की थी. उनकी मंजूरी के बिना ये सीन शूट ही नहीं होता. हमें पता था कि हम सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं.'

शूटिंग में इमोशनल हो गए थे लोग

आकाश माखिजा ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो खौफनाक सीन शूट करने के दौरान सेट में कई लोग इमोशनल हो गए थे. एक्टर ने एक्ट्रेस दिव्या की एक्टिंग की भी तारीफ की. आकाश ने कहा- 'सेट पर ज्यादातर लोग दिव्या की परफॉर्मेंस देखकर इमोशनल हो गए थे. उन्होंने कमाल का काम किया था. लोगों का ऐसा रिएक्शन देखकर मुझे लगा कि अब लोग मुझसे कितनी नफरत करेंगे. हमने ये सीन कई बार किया, लेकिन हमें हमेशा पता था कि यह सिर्फ एक्टिंग है.

मैं सच में उसका गला थोड़ी दबाऊंगा- आकाश

जिस तरह से आकाश को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही है. ऐसे में एक्टर ने अपनी सफाई में कहा- 'अगर मुझे किसी को मारना है तो मैं सच में उसका गला थोड़ी दबाऊंगा. एक्शन डायरेक्टर हमें बताते हैं कि कहां रुकना है. जब आप हमें एक-दूसरे को मारते हुए देखते हैं, तो वो सच में नहीं होता. हां, कभी-कभी हादसे हो जाते हैं, लेकिन एक्शन डायरेक्टर की निगरानी में हम बहुत सावधानी रखते हैं.'

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र की मौत के बाद पैपराजी पर भड़के थे सनी देओल, अब भाई बॉबी ने कहा- ''कोई नहीं सोचता, किस दर्द से गुजर रहे'

Continue reading on the app

  Sports

ind vs eng: हार्दिक पंड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, विराट कोहली की फिटनेस पर भी सवाल

ind vs eng: भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतर पाए और इसी वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंड्या अभी तक वनडे क्रिकेट के लिए जरूरी गेंदबाजी वर्कलोड पूरा नहीं कर पाए हैं और पूरी तरह फिट होने के लिए उन्हें कुछ और समय की जरूरत है। फिटनेस टेस्ट के दौरान पंड्या फुल 10 ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाए। 

वहीं, विराट कोहली भी चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे नहीं खेले हैं। उनकी फिटनेस पर भी अपडेट आया है। कोहली का फिटनेस टेस्ट 26 जून को हो सकता है। अगर उसमें फिट पाए जाते हैं तो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। 

हार्दिक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे नहीं खेलेंगे
32 साल के पंड्या लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे। हाल ही में ऐसा लग रहा था कि उनकी वापसी करीब है। उन्होंने बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट और रिहैब पूरा किया था। प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने पूरे 10 ओवर गेंदबाजी भी की थी, जिससे उम्मीद जगी थी कि इंग्लैंड सीरीज में उनकी वापसी हो सकती। हालांकि, रिहैब के दौरान उन्हें एक और झटका लगा। 

हार्दिक दोबारा हो गए चोटिल
इसी महीने हार्दिक को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। तब उन्हें क्वाड्रिसेप्स स्ट्रेन की समस्या हुई थी। माना जा रहा है कि फिटनेस हासिल करने के लिए बढ़ाए गए गेंदबाजी वर्कलोड का असर उनकी मांसपेशियों पर पड़ा और नई चोट उभर आई।

हार्दिक आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे
आईपीएल 2026 भी हार्दिक के लिए आसान नहीं रहा था। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्हें पीठ में ऐंठन (बैक स्पैज्म) की समस्या हुई थी, जिसके कारण वे कई मुकाबलों से बाहर रहे थे। हालांकि सीजन के अंतिम चरण में उन्होंने वापसी की थी। लेकिन पूरी तरह फिट नहीं दिखे।

हार्दिक की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी चिंता है। एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर और फिनिशर के तौर पर वह टीम को बेहतरीन संतुलन देते हैं। जब भी वह टीम से बाहर होते हैं, भारत को सही संयोजन तलाशने में परेशानी होती है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ लगी टखने की चोट के बाद भी टीम को इसी तरह की चुनौती का सामना करना पड़ा था।

दरअसल, टीम मैनेजमेंट 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए हार्दिक को नियमित रूप से 50 ओवर क्रिकेट खिलाने की योजना बना रहा था। सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन अजित अगरकर भी हाल में कह चुके हैं कि जसप्रीत बुमराह की तरह हार्दिक को फिट रखना टीम की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस बीच भारतीय टीम ऑलराउंडर विकल्पों की तलाश में जुटी हुई। सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने हाल ही में नितीश कुमार रेड्डी को हार्दिक के संभावित बैकअप और भविष्य के विकल्प के रूप में सराहा था। ऐसे में आगामी महीनों में टीम प्रबंधन युवा खिलाड़ियों पर भी नजर बनाए रखेगा।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या हार्दिक पंड्या समय रहते पूरी फिटनेस हासिल कर पाएंगे। क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप की राह में उनका फिट रहना भारत की योजनाओं का अहम हिस्सा माना जा रहा ।

Sat, 20 Jun 2026 12:51:29 +0530

  Videos
See all

Droupadi Murmu के साथ Odisha पहुंचे PM Modi | Latest Hindi News | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:11:57+00:00

Trump-Modi News: PM मोदी के 12 साल के काम की भी तारीफ की #shortsviral #moditrumpmeet #latestnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:10:27+00:00

Ram Mandir Donation : लवकुश मिश्रा को SIT ने हिरासत मे लिया-सूत्र | SIT Investigation | Strict #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:13:57+00:00

'महाराष्ट्र में सिर्फ एक ही शिवसेना है, जो एकनाथ शिंदे की है' | Amit Shah | Eknath Shinde #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T08:10:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers