ट्रंप की धमकी के बाद क्या ईरान को अमेरिका से मिलेंगे 300 अरब डॉलर? रिपोर्ट में किया गया ये दावा
US-Iran Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो चुका है लेकिन शांति समझौते के बाद भी राष्ट्रपति ट्रंप ईरान को लगातार धमकी दे रहे हैं. शुक्रवार को उन्होंने कहा कि ईरान खत्म हो चुका है और अब उसे एक पैसा भी नहीं दिया जाएगा. ट्रंप ने ये बात ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के उस बयान के बाद कही जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिका खुद शांति वार्ता के लिए बेताब था. मोजतबा खामेनेई की इस बयान पर ट्रंप भड़क गए और उन्होंने कह दिया कि अब ईरान को एक पैसा भी नहीं दिया जाएगा.
क्या अमेरिका से ईरान को मिलेगा पैसा?
इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि अमेरिका ईरान में मानवीय सहायता के लिए रोके गए अरबों डॉलर का फंड जारी करने की योजना बना रहा है. जिसके लिए कतर के साथ विचार किया जा रहा है. ये बात शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) ने मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से कही. जिसमें कहा गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका ईरान में मानवीय सहायता के लिए रोके गए अरबों डॉलर के फंड को जारी करने की योजना बनाने के लिए कतर के साथ काम करने पर विचार कर रहा है.
अमेरिकी समाचार आउटलेट के मुताबिक, मामले से परिचित सूत्रों के मुताबिक, यह एक और प्रारंभिक वित्तीय प्रोत्साहन तेहरान और वाशिंगटन के बीच हाल ही में हुए शांति समझौते का हिस्सा है. हालांकि योजना अभी पूरी नहीं हुई है, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने बताया कि इसका उद्देश्य ईरान को दुनिया भर में रोके गए अपने अनुमानित 100 अरब अमेरिकी डॉलर नकद में से कुछ खर्च करने और उपयोग करने की अनुमति देना है. जिसमें सबसे पहले कतर में रखे गए 6 अरब अमेरिकी डॉलर का उपयोग किया जाएगा.
अमेरिका ने कतर को दी जानकारी
समझौते के तहत, अमेरिका ने कतर को सूचित किया गया कि वह ईरान के केंद्रीय बैंक द्वारा ऑर्डर किए गए मानवीय सहायता सामग्री जैसे भोजन और दवाइयां, तेहरान की फ्रीज की गई संपत्तियों से प्राप्त धन का उपयोग करके खरीदेगा, जिसमें तेल बिक्री से प्राप्त नकदी भी शामिल है जो प्रतिबंधों के कारण विदेशों में फंसी हुई है. बता दें कि ये सब ऐसे समय में हुआ है जब कतर ने अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता शुरू करने के लिए अपने समर्थन को दोहराया है ताकि बातचीत और शांतिपूर्ण तरीकों से लंबित मुद्दों का समाधान किया जा सके.
स्विटजरलैंड में होने वाली वार्ता का पहला दौर रद्द
बता दें कि मिडिल ईस्ट में दुश्मनी समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर के बाद स्विट्जरलैंड में होने वाली तकनीकी वार्ता का पहला दौर रद्द कर दिया गया था. कतर के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यह निर्णय शुक्रवार को स्विट्जरलैंड के बर्गेनस्टॉक रिसॉर्ट में प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी और स्विस विदेश मंत्री इग्नाजियो कैसिस के बीच हुई चर्चा के दौरान लिया गया.
गुरुवार को, स्विस विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की कि अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता स्थगित कर दी गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के एक ईमेल के जवाब में, स्विस विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह वार्ता को सुगम बनाने के लिए तैयार है. मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका, ईरान, कतर और पाकिस्तान के बीच होने वाली वार्ता स्थगित कर दी गई है. स्विट्जरलैंड इन वार्ताओं को सुगम बनाने के लिए तैयार है. बर्गेनस्टॉक में संबंधित तैयारी का काम जारी है. फिलहाल और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती."
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान शांति समझौता पर नया संकट, जेडी वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद्द? जानें क्यों था अहम
14 शर्तों के साथ हुई शांति समझौता
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच 14 शर्तों के साथ शांति समझौता हुआ है. जिसमें लेबनान सहित सभी सैन्य अभियानों को तत्काल और स्थायी रूप से बंद करना और आपसी सहमति से बढ़ाए जा सकने वाले 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते पर बातचीत पूरी करने का वादा शामिल है. समझौते के तहत, अमेरिका नौसैनिक नाकाबंदी और संबंधित प्रतिबंधों को हटाना शुरू करेगा, जबकि ईरान शुरुआती 60 दिनों की अवधि के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों के सुरक्षित आवागमन की सुविधा निशुल्क प्रदान करेगा. इस दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तकनीकी वार्ता भी होगी.
ये भी पढ़ें: 'अब ईरान को नहीं मिलेगी एक फूटी कौड़ी, उनका खेल खत्म...', शांति समझौते के बाद तेहरान पर भड़के ट्रंप
Father’s Day 2026: फादर्स डे पर अपने पिता को फील कराना चाहते हैं स्पेशल? गिफ्ट करें ये 6 चीजें, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
Father’s Day 2026 Gift Ideas: जब बात पापा की होती है तो हमें यह एहसास होता है कि वो इकलौते ऐसे इंसान हैं जो हमेशा खुद से पहले हमारे बारे में सोचते हैं. हम जो भी मांगते हैं वे बिना किसी शिकायत के चुपचाप हमें लाकर दे देते हैं, भले ही उस चीज को लाने के लिए उन्हें कितनी भी मेहनत क्यों न करनी पड़े. इस साल 21 जून यानी कल फादर्स डे मनाया जा रहा है.
हर साल फादर्स डे आते ही लोग अपने पापा के लिए गिफ्ट ढूंढने लगते हैं लेकिन अक्सर मग, परफ्यूम, टाई या कपड़ों तक ही सीमित रह जाता है. हालांकि ज्यादातर पिताओं के लिए महंगे या दिखावटी उपहरों से ज्यादा मायने रखता है वह एहससा जो उन्हें यह महसूस कराएं कि वो हमारे लिए कितने स्पेशल. अगर आप इस फादर्स डे पर अपने पिता को कुछ खास देना चाहते हैं तो हम आपके लिए इस आर्टिकल में कुछ स्पेशल गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेंगे.
फादर्स डे पर गिफ्ट करें ये 6 चीजें
फोटो कलेक्शन
अगर आप फादर्स डे पर अपने पिता को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं तो पुरानी तस्वीरों और खूबसूरत पारिवारित पलों को एक एल्बम या फोटो बुक में संजोकर दे सकते हैं. इसमें बचपन की तस्वीरें, फैमिली ट्रिप्स और वे खास पल शामिल करें जो आपके परिवार की कहानी को बताती है. यह तोहफा इमोशनल रूप से बेहद खास साबित हो सकता है.
टेक गैजेट
अक्सर आपने देखा होगा कि पिता तब तक नया गैजेट नहीं खरीदते जब तक पुराना पूरी तरह से खराब न हो जाए. ऐसे में स्मार्टवॉच, नॉइज-कैंसिलिंग हेडफोन या स्मार्ट स्पीकर जैसे गैजेट उनके लिए उपयोगी और सरप्राइजिंग गिफ्त हो सकते हैं.
पर्सनल टच वाला क्लासिक गिफ्ट
लेदर वॉलेट, बेल्ट या कार्ड होल्डर जैसे क्लासिक गिफ्ट कभी पुराने नहीं होते. इन्हें और खास बनाने के लिए उस पर उनके नाम के शुरुआती अक्षर कोई खास तारीख या छोटा सा संदेश लिखवाया जा सकता है.
हाथ से लिखा लेटर
इस फादर्स डे पर आप अपने पिता को डिजिटल दौर में हाथ से लिखा पत्र तोहफे में दे सकते हैं. अपने दिल की बात कुछ शब्दों में लिखकर पापा को दें. यह शायद वह उपहार होगा जिसे वे सबसे ज्यादा संभालकर रखेंगे. वहीं, अगर उन्हें पढ़ने का शौक है, तो आप उनकी पसंद के लेखक की कुछ किताबें गिफ्ट कर सकते हैं.
ग्रूमिंग किट
शेविंग एसेंशियल्स, बियर्ड केयर प्रोडक्ट्स और स्किनकेयर आइटम्स से बनी ग्रूमिंग किट एक प्रैक्टिकल और उपयोगी गिफ्ट है. यह उन्हें अपनी देखभाल के लिए थोड़ा समय निकालने का मौका देती है और हर बजट में आसानी से उपलब्ध भी होती है.
कॉफी मग पर बनवाएं फोटो
इसके अलावा, आजकल मार्केट में कस्टमाइज्ड गिफ्ट्स भी बहुत ट्रेंड में हैं. आप अगर चाहें तो एक ऐसा कॉफी मग या पानी की बोतल बनवा सकते हैं जिस पर पापा की फोटो हो या वर्ल्ड्स बेस्ट पापा लिखा हो. जब भी वो इस मग से चाय या पानी पिएंगे, हर बार आपको ही याद करेंगे.
यह भी पढ़ें: Father's Day 2026: कब है फादर्स डे 2026? जानें सही डेट, महत्व और इस दिन का इतिहास
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation













.jpg)








