शांति समझौते के बाद धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम, क्या देश में कम होंगीं पेट्रोल-डीजल की कीमत?
Crude Oil Price: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य भी खुल गया है. वहीं वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतें भी कम होने लगी हैं. इसके बाद भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीद की जा रही है. वैश्विक बाजार में शुक्रवार को भी क्रूड की कीमतों में कटौती हुई. इस दौरान कच्चे तेल के दाम एक फीसदी कम हो गए.
हालांकि एक हफ्ते की बात करें तो क्रूड की कीमतों में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. बीते कारोबारी सत्र में खाड़ी देशों का ब्रेंट क्रूड भी एक फीसदी से भी कम की गिरावट के साथ बंद हुआ. उसके बाद ये 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि अमेरिकी क्रूड के दाम में 1.25 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और ये चढ़कर 77.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद क्रूड के दाम हुए धड़ाम
बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में भी अगर मिडिल ईस्ट में शांति बनी रही तो कच्चे तेल की कीमतें और कम हो सकती हैं. जिसका असर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल सकता है. उनमें भारत भी शामिल है. हालांकि इसे लेकर अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं. क्योंकि मई में क्रूड की कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमत में 7 से 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. हालांकि अब वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम कम हो गए हैं तो क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी
खबर अभी अपडेट हो रही है...
आखिर क्यों कन्फर्म होने से पहले ही टूट गया धनुष-मृणाल का रिश्ता? डेटिंग को साल भर भी न हुआ!
धनुष और मृणाल ठाकुर का रिश्ता खत्म? क्या चुपचाप हो गया ब्रेकअप? आखिर क्यों अलग हुए दोनों सितारे? क्या वायरल तस्वीरों और बर्थडे सेलिब्रेशन के पीछे थी लव स्टोरी? या सिर्फ दोस्ती को मिला था प्यार का नाम? रिपोर्ट्स ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी, लेकिन अब तक दोनों की चुप्पी क्यों बरकरार है?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews























