Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: यूपी-दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी

Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं. पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. इससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी की संभावना फिलहाल कम दिखाई दे रही है. 

दिल्ली-एनसीआर में सुहाना रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे जुड़े एनसीआर क्षेत्र में अगले कुछ दिनों तक मौसम अपेक्षाकृत सुखद बना रहेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 22 जून तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है. बारिश के साथ चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को उमस और गर्मी से राहत देंगी.

नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी 25 जून तक हल्की से मध्यम बारिश होने के संकेत हैं. इससे किसानों और आम लोगों दोनों को फायदा मिलने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट

पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. 24 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है. तेज हवाओं और गरज-चमक के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के आगे बढ़ने से पहले इस तरह की प्री-मानसून गतिविधियां सामान्य हैं, लेकिन कई बार ये स्थानीय स्तर पर नुकसान भी पहुंचा सकती हैं.

राजस्थान में आंधी-तूफान का खतरा

राजस्थान में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में 24 और 25 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है.

20 जून को कई इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा धूल भरी आंधी भी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.

पहाड़ी राज्यों में भी बारिश का दौर

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम लगातार करवट ले रहा है. उत्तराखंड में 25 जून तक और हिमाचल प्रदेश में 22 से 25 जून तक बारिश की संभावना बनी हुई है. कई क्षेत्रों में तेज हवाएं, बिजली चमकने और तूफानी मौसम की चेतावनी भी जारी की गई है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी सक्रिय रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज हवाओं, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है.

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न होने की सलाह दी है. किसानों को भी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है. फिलहाल उत्तर भारत में मानसून की दस्तक से पहले मौसम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में बारिश का यह दौर और मजबूत हो सकता है.

यह भी पढ़ें - Kal Ka Mausam: कहीं झमाझम बारिश तो कहीं लू करेगी टॉर्चर, मौसम विभाग ने जारी किया देशव्यापी अलर्ट

Continue reading on the app

शांति समझौते के बाद धड़ाम हुए कच्चे तेल के दाम, क्या देश में कम होंगीं पेट्रोल-डीजल की कीमत?

Crude Oil Price: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है. इसके बाद होर्मुज जलडमरूमध्य भी खुल गया है. वहीं वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतें भी कम होने लगी हैं. इसके बाद भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होने की उम्मीद की जा रही है. वैश्विक बाजार में शुक्रवार को भी क्रूड की कीमतों में कटौती हुई. इस दौरान कच्चे तेल के दाम एक फीसदी कम हो गए.

हालांकि एक हफ्ते की बात करें तो क्रूड की कीमतों में 8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. बीते कारोबारी सत्र में खाड़ी देशों का ब्रेंट क्रूड भी एक फीसदी से भी कम की गिरावट के साथ बंद हुआ. उसके बाद ये 80.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. जबकि अमेरिकी क्रूड के दाम में 1.25 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया और ये चढ़कर 77.54 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद क्रूड के दाम हुए धड़ाम

बता दें कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. आने वाले दिनों में भी अगर मिडिल ईस्ट में शांति बनी रही तो कच्चे तेल की कीमतें और कम हो सकती हैं. जिसका असर दुनियाभर के देशों में देखने को मिल सकता है. उनमें भारत भी शामिल है. हालांकि इसे लेकर अभी सिर्फ कयास ही लगाए जा सकते हैं. क्योंकि मई में क्रूड की कीमतों में उछाल के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमत में 7 से 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. हालांकि अब वैश्विक बाजार में क्रूड के दाम कम हो गए हैं तो क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम होंगी

खबर अभी अपडेट हो रही है...

Continue reading on the app

  Sports

Major League Cricket: अश्विन की टीम हारी, फ्लेचर-मुनरो ने 36 गेंदों में मचाया हाहाकार, टूटा छक्कों का ये रिकॉर्ड

Los Angeles Knight Riders beat San Francisco Unicorns: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के दूसरे मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न्स को 7 विकेट से हरा दिया. ये मैच 14-14 ओवर का खेला गया. Sat, 20 Jun 2026 07:41:16 +0530

  Videos
See all

PM Modi Odisha Visit : आज ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी | #pmmodi #odisha #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T04:41:16+00:00

NEET UG 2026 Re-Examination: छात्रों के भविष्य का सवाल, पेपर लीक की चुनौती #shortsviral #nta #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T04:45:24+00:00

Iran US Deal News: Iran-America डील से भड़का Israel, क्या बड़ा हमला करेंगे Netanyahu | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T04:42:41+00:00

Ayodhya Ram Mandir Daan Chori : चढ़ावे के सोना-चांदी...रिकॉर्ड में दिखे 'खाली'? | CM Yogi | Ayodhya #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T04:45:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers