Responsive Scrollable Menu

राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन, PM मोदी पहुंचे:वंदे मातरम् से शुरू हुआ कार्यक्रम; इवेंट में करीब 650 मेहमान पहुंचे, इनमें 100 VVIP गेस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक ‘एट होम’ समारोह आयोजित किया। इसमें उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, CJI सूर्यकांत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई केंद्रीय मंत्री, राजनयिक और अलग-अलग क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी समारोह में आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के गायन से हुई। समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी पत्नी सविता कोविंद के साथ पहुंचे। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और CJI सूर्यकांत भी उनके साथ नजर आए। पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन भी आमंत्रित खास मेहमानों में शामिल थे। राष्ट्रपति की ओर से हर साल आयोजित होने वाला यह समारोह देश के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने और उनसे मुलाकात का अवसर देता है। राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ, नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन और वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी मौजूद रहे। सभी ने देश की रक्षा में जान गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ समारोह भी इसी परंपरा का हिस्सा है, जिसमें जनसेवा, रक्षा, खेल, कला, सिनेमा और अन्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को शामिल किया जाता है। लाल किले पर पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्’ इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह में लाल किले पर पहली बार ‘वंदे मातरम्’ का गायन हुआ। इसे समारोह के अहम और ऐतिहासिक पलों में से एक माना गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने संबोधन में भी वंदे मातरम् का जिक्र किया। PM मोदी ने कहा, “आज हर दिल वंदे मातरम् की लय पर धड़क रहा है। आज हर घर तिरंगा है, हर मन तिरंगा है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत की आवाज पूरे देश में गूंज रही है और तिरंगा स्वतंत्रता दिवस की भावना का प्रतीक है। ‘एट होम’ में अलग-अलग क्षेत्रों के खास मेहमान राष्ट्रपति भवन का ‘एट होम’ समारोह सिर्फ राजनीतिक और संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों तक सीमित नहीं रहता। इसमें खेल, कला, संस्कृति, रक्षा, जनसेवा और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया जाता है। इस बार पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन की मौजूदगी भी इसी कड़ी का हिस्सा रही। समारोह में सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी बुलाया गया। इसका उद्देश्य देश की उपलब्धियों और अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को एक मंच पर लाना रहा।

Continue reading on the app

बारिश में घर पर उगाएं छतरपुर की मशहूर पोई भाजी, पान के बरेजा में होती है तैयार! जानें इसकी खासियत

छतरपुर जिले की पारंपरिक सब्जियों में पोई भाजी एक खास पहचान रखती है. स्थानीय भाषा में प्रसिद्ध यह भाजी स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसका पौधा बेल की तरह होता है, जो रस्सियों के सहारे ऊपर चढ़ाया जाता है.दिलचस्प बात यह है कि इसकी पत्तियों का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि इसके कोमल डंठलों को छीलकर स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती है.

Continue reading on the app

  Sports

Video: श्रीलंका में जीत के लिए टीम वर्क और अनुभव का महत्व: भारतीय उपकप्तान के राहुल का बयान

भारतीय क्रिकेटर ने श्रीलंका दौरे पर टीम की रणनीति, व्यक्तिगत तैयारी और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन पर बात की. उन्होंने स्पिन के खिलाफ खेलने, मैदान की समझ और टीम के रूप में प्रदर्शन करने के महत्व पर जोर दिया. #Cricket #TeamIndia #SriLankaTour #SportsNews #CricketUpdates Mon, 17 Aug 2026 17:13:12 +0530

  Videos
See all

महाकाल मंदिर में करंट की अफवाह से अफरा-तफरी! 6 लाख श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसे हालात | Ujjain News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:46:58+00:00

Uttar Pradesh: Jaunpur में Karshool Nath Mahadev Mandir में कांवरियों पर की Helicopter से पुष्पवर्षा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:41:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers