Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज सातवें भाव में रहेंगे मंगल, मघा नक्षत्र में किस राशि का चमकेगा भाग्य? पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 June 2026: आज यानी 20 जून 2026, शनिवार के दिन मघा नक्षत्र सक्रिय रहेगा. आज ज्येष्ठ मास की षष्ठि तिथि है. यह दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. आज 3:47 के बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. आज मंगल भी सातवें भाव में रहेंगे. आकाश मंडल में वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग और वज्र योग का संयोग देखने को मिलेगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी कहते हैं कि आज सूर्योदय सुबह 5:23 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 7:21 बजे होगा. शनिवार को चंद्रमा सिंह राशि में रहने वाला है. पढ़ें आज का राशिफल.

आज का महामंत्र

ऊं नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। 
छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्॥

पढ़ें आज का राशिफल 20 जून 2026 (Today Horoscope 20 June 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को आज अचानक धन लाभ होने का योग बन रहा है. आज देश- विदेश की यात्रा का योग है. नौकरी और रोजगार के लिए दिन अच्छा है. आज कर्ज से मुक्ति मिलेगी और लाभकारी योजनाएं बनेंगी. रोग और शत्रु शांत रहेंगे और व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे. आज आपका समय अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 8 
लकी रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज अपनी समस्याओं का समाधान मिलेगा. इन लोगों के लिए आज धन लाभ का योग बन रहा है. संतान की चिंता समाप्त होगी. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. निवेश, व्यापार, नौकरी लाभ देंगे और आपकी यात्रा मंगलकारी रहेगी.
रोग और शत्रु शांत रहेंगे.

सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
पत्नी और मां का सम्मान करें    
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए. यात्रा और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. आज राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय है. नौकरी में पदोन्नति का योग है.  नए व्यापार से लाभ मिल सकता है और आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
हरा वस्त्र दान करें 
जरूरतमंद की मदद करें
शुभ अंक -6
शुभ रंग --पीच कलर
लक मीटर-6

4.कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोगों को राजनीतिक लाभ मिलेगा. दूर देश की यात्रा होगी. कार्य विस्तार की योजना बनेगी. संपत्ति से लाभ होगा और नौकरी में अनुकूल परिणाम मिलेंगे. इन लोगों को आज अध्यात्म में रुचि बढ़ती दिखेगी.

सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
उपाय- मोती और चांदी दान करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि 

सिंह राशि वाले लोगों को आज अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज आपका मनोबल बढ़ेगा और कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी. आज इन लोगों को आवेश में कोई काम नहीं करना चाहिए.

सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें
गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
लाल कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातकों को आज सलाह, मशविरा से लाभ मिलेगा. इन लोगों के लिए निवेश और नौकरी में लाभ प्राप्त करने का समय है. आज आपकी यात्रा मंगलकारी होगी. आज जोखिम न उठाएं और आज शत्रु शांत रहेंगे. आज इन्हें कोई लाभदायक समाचार मिलेंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के यश कीर्ति में आज वृद्धि होगी. व्यवसाय में लाभ के योग है. बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है. मित्रों के साथ समय व्यतीत करना होगा. पदोन्नति का योग बन रहा है. आज आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. नए रोजगार से लाभ मिलेगा.

सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को पराक्रम से लाभ होगा. मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय है. आज यात्रा हो सकती है और स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.

सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज व्यापार या निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज आपके विरोधी परास्त होंगे. कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी. संतान लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- नया कार्य करने से बचें
उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी 
लक मीटर- 7

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. मान सम्मान में वृद्धि का योग है. परिवार में शुभ कार्य होंगे और आपको यात्रा से लाभ मिलेगा. व्यापार में निवेश से लाभ से लाभ मिल सकता है. इंटरव्यू की कॉल आ सकती है. अपनी वाणी पर संयम रखें.

सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
उपाय- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपका मनोबल बढ़ेगा. आज विरोधियों से कष्ट मिल सकता है.  आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें 
उपाय- काली वस्तु का दान करें
पक्षियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

12.मीन राशि 

मीन राशि के लोगों का आज रुका हुआ काम पूरा होगा. आज आपकी योजनाएं लाभ देंगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आज निवेश करना लाभकारी रहेगा. आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा. इन लोगों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी.

सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
भगवान विष्णु की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 23 जून को शुक्र देव बुध के नक्षत्र में करेंगे परिवर्तन, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

 

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 20 June 2026: शुक्ल पक्ष की षष्ठी व्रत आज, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 20 June 2026: आज यानी 20 जून 2026 दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज जमाई षष्ठी का दिन है. जमाई षष्ठी का दिन माता-पिता अपनी कन्या और जमाई को घर पर आमंत्रित कर भोजन कराते हैं. भोजन कराने के साथ ही धन और वस्त्र दान करते हैं. आज षष्ठी की शुरुआत शाम 03 बजकर 46 तक होगी. उसके बाद सप्तमी की शुरुआत हो जाएगी. इसके साथ ही आज शनिवार का दिन है इस दिन शनि देव की पूजा के लिए खास होता है. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 20 जून 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

20 जून 2026 
दिन- शनिवार
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- मघा
सूर्योदय- सुबह 5:23 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:21 बजे 
करण- तैतिल, गर
चंद्रमा- सिंह राशि 
शुभ मुहूर्त- 11:54 से दोपहर 12:50 तक
राहुकाल- 8:52 से शाम 10:37 तक
दिशा शूल- पूर्व

आज का महामंत्र 

ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम् यह मंत्र भगवान शिव का अत्यंत शक्तिशाली और पौराणिक शनि मंत्र है. इस मंत्र के जाप से शनि दोष दूर होते हैं, मानसिक शांति मिलती है और जातक को शनि देव की असमी कृपा प्राप्त होती है. 

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 29 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 07 बजकर 13 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 20 जून सुबह 10:59 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 20 जून को रात 11:43 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:09 मिनट से 04:57 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 07:04 बजे से सुबह 08:38 मिनट तक. और दोपहर 03:36 मिनट से शाम 05:13 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:55 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 02:09 बजे से दोपहर 03:49 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 05:45 बजे से सुबह 07:26 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:33 बजे से सुबह 08:26 मिनट तक.

व्रत- षष्ठी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 23 जून को शुक्र देव बुध के नक्षत्र में करेंगे परिवर्तन, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

करने दो जो बकवास करता है... बिना नाम लिए हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को दिया करारा जवाब, सुनते ही लग जाएगी मिर्ची

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बिना नाम लिए क्रिकेटर एस श्रीसंत पर निशाना साधा है. हाल ही में श्रीसंत ने भी एक इंटरव्यू में हरभजन को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर थप्पड़ से दिक्कत है तो रिंग में आ जाओ. Sat, 20 Jun 2026 07:08:14 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Ayodhya Ram Mandir | US Iran Peace Deal | TMC Vs BJP | PM Modi | NEET #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T02:16:43+00:00

Kolkata Airport पर भारी हंगामा #kolkata #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T02:16:19+00:00

Ram Mandir Donation Case: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर CM योगी सख्त, क्या कहा? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T02:16:27+00:00

Kolkata पहुंचे Abhishek Banerjee #kolkata #shorts #latest #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T02:16:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers