Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Panchang 20 June 2026: शुक्ल पक्ष की षष्ठी व्रत आज, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहुकाल समय, पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 20 June 2026: आज यानी 20 जून 2026 दिन शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज जमाई षष्ठी का दिन है. जमाई षष्ठी का दिन माता-पिता अपनी कन्या और जमाई को घर पर आमंत्रित कर भोजन कराते हैं. भोजन कराने के साथ ही धन और वस्त्र दान करते हैं. आज षष्ठी की शुरुआत शाम 03 बजकर 46 तक होगी. उसके बाद सप्तमी की शुरुआत हो जाएगी. इसके साथ ही आज शनिवार का दिन है इस दिन शनि देव की पूजा के लिए खास होता है. 

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं, 20 जून 2026 शनिवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग

20 जून 2026 
दिन- शनिवार
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- मघा
सूर्योदय- सुबह 5:23 बजे
सूर्यास्त- शाम 7:21 बजे 
करण- तैतिल, गर
चंद्रमा- सिंह राशि 
शुभ मुहूर्त- 11:54 से दोपहर 12:50 तक
राहुकाल- 8:52 से शाम 10:37 तक
दिशा शूल- पूर्व

आज का महामंत्र 

ॐ नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम् यह मंत्र भगवान शिव का अत्यंत शक्तिशाली और पौराणिक शनि मंत्र है. इस मंत्र के जाप से शनि दोष दूर होते हैं, मानसिक शांति मिलती है और जातक को शनि देव की असमी कृपा प्राप्त होती है. 

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर सिंह राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र
शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 29 पर हुआ है.
सूर्यास्त- आज शाम 07 बजकर 13 मिनट पर होगा.
चंद्रोदय- 20 जून सुबह 10:59 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 20 जून को रात 11:43 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:09 मिनट से 04:57 मिनट तक.
अमृत काल- सुबह 07:04 बजे से सुबह 08:38 मिनट तक. और दोपहर 03:36 मिनट से शाम 05:13 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:55 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 09 बजे से सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 02:09 बजे से दोपहर 03:49 बजे तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 05:45 बजे से सुबह 07:26 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 07:33 बजे से सुबह 08:26 मिनट तक.

व्रत- षष्ठी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

यह भी पढ़ें: Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 23 जून को शुक्र देव बुध के नक्षत्र में करेंगे परिवर्तन, इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

दावा- शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक ने वुहान लैब को फंडिंग दी:अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा- डॉ. फॉसी ने कसम खाकर झूठ बोला

अमेरिका की पूर्व खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कार्यालय में अपने अंतिम दिन बड़े वैज्ञानिक डॉ. एंथनी फॉसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कुछ गोपनीय दस्तावेज जारी कर दावा किया है कि डॉ. फॉसी ने चीन की वुहान लैब को लाखों डॉलर की सरकारी फंडिंग दी थी। इस पैसे का इस्तेमाल चमगादड़ के कोरोना वायरस को और खतरनाक बनाने वाली रिसर्च के लिए हुआ। आरोप है कि जब महामारी फैली, तो डॉ. फॉसी ने ये बात दबाई कि वायरस लैब से लीक हुआ था। गबार्ड के मुताबिक, डॉ. फॉसी ने 2024 में अमेरिकी संसद के सामने कसम खाने के बाद भी झूठ बोला था। आरोप- डॉ. फॉसी ने लैब से कोरोना फैलने की बात दबाई 2020 में जब अमेरिका में कोरोना फैला, तो ट्रम्प सरकार ने इससे निपटने की जिम्मेदारी डॉ. फॉसी को सौंपी थी। ट्रम्प सरकार की डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस की हेड थीं तुलसी ट्रम्प की सरकार की टॉप हिंदू अधिकारी तुलसी गबार्ड ने 22 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तुलसी अमेरिका की 'डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस' हेड हैं, उनके अंडर 18 सीक्रेट एजेंसियां काम करती हैं। फॉक्स न्यूज के मुताबिक, उनके पति एक बेहद दुर्लभ हड्डी के कैंसर से जूझ रहे हैं और गबार्ड इस मुश्किल समय में उनके साथ रहना चाहती हैं।रिपोर्ट के अनुसार, गबार्ड ने शुक्रवार को ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात के दौरान उन्हें अपने इस्तीफे की जानकारी दी थी। गबार्ड ने अपने चिट्ठी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का धन्यवाद भी किया और कहा था कि नेशनल इंटेलिजेंस ऑफिस का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात रही। पूरी खबर पढ़ें… भारतवंशी नहीं हैं तुलसी गबार्ड तुलसी को उनके नाम की वजह से कई बार भारतवंशी कहा जाता है। हालांकि वे भारतवंशी नहीं हैं। वे खुद कई बार ऐसा कह चुकी हैं। तुलसी का जन्म एक समोअन अमेरिकी परिवार में हुआ था। उनके पिता कैथोलिक थे। मां भी ईसाई थी जिन्होंने बाद में हिन्दू धर्म अपना लिया। तुलसी भी पहले ईसाई थीं लेकिन बाद में उन्होंने हिन्दू धर्म अपना लिया। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले-मेलोनी मेरे साथ फोटो खिंचाने के लिए बेताब थीं: इटली PM का जवाब- उनकी कहानी झूठी, विदेश मंत्री ने US दौरा रद्द किया इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के एक बयान पर नाराजगी जाहिर की है। ट्रम्प ने दावा किया था कि G7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थीं। इस पर मेलोनी ने कहा कि ट्रम्प की यह कहानी पूरी तरह झूठी और मनगढ़ंत है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

करने दो जो बकवास करता है... बिना नाम लिए हरभजन सिंह ने एस श्रीसंत को दिया करारा जवाब, सुनते ही लग जाएगी मिर्ची

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने बिना नाम लिए क्रिकेटर एस श्रीसंत पर निशाना साधा है. हाल ही में श्रीसंत ने भी एक इंटरव्यू में हरभजन को चुनौती देते हुए कहा था कि अगर थप्पड़ से दिक्कत है तो रिंग में आ जाओ. Sat, 20 Jun 2026 07:08:14 +0530

  Videos
See all

Ram Mandir Donation Case:राम मंदिर में 'चंदा चोरी' के बाद अब ये बड़ा खुलासा! UP News।CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T03:46:12+00:00

Bhagya Chakra: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? | Horoscope | Meen Rashi | #rashifal #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T03:44:50+00:00

Superfast News: Ayodhya Ram Mandir | US Iran Peace Deal | TMC Vs BJP | PM Modi | NEET | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T03:45:26+00:00

Yoga Day 2026: Kashmir से Bengal, Telangana तक, देशभर में योग को लेकर दिख रहा उत्साह, देखिए वीडियो #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-20T03:44:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers