PM के भाषण में युवाओं का 52 बार जिक्र:111 बार भारत, 40 बार मेरे प्यारे देशवासियो कहा; 75 मिनट की स्पीच का एनालिसिस
पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से 75 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 111 बार भारत कहा, जबकि ‘दुनिया’ का 62 बार जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने ‘युवा’, ‘नौजवान’, ‘युवा शक्ति’ और ‘साथियो’ जैसे शब्दों के जरिए युवाओं को 52 बार संबोधित किया। मेरे प्यारे देशवासियो 40 बार कहा, साथियो 10 बार बोला। मेरे प्यारे युवाओं, देश सेवक और ‘भाई-बहनों’ का इस्तेमाल भी एक-एक बार किया। भाषण में नक्सलवाद, गरीबी, डिजिटल और लाल किले जैसे शब्द भी बार-बार आए। मोदी ने नक्सल से जुड़े शब्दों का कुल 15 बार, गरीबी और गरीब से जुड़े शब्दों का 7 बार, ‘लाल किला’ का 11 बार और ‘डिजिटल’ का 10 बार इस्तेमाल किया। ‘देशवासियो’ के बाद ‘परिवारजनों’ PM मोदी का पसंदीदा संबोधन ‘देशवासियो’ लंबे समय से पीएम मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषणों का पसंदीदा संबोधन रहा है। उन्होंने 2025 में करीब 50 बार, 2024 में 30 बार, 2023 में 15 बार और 2022 में 40 से ज्यादा बार इसका इस्तेमाल किया। वहीं ‘परिवारजनों’ भी मोदी के भाषणों में खास जगह रखता है। 2023 में यह उनका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया संबोधन था, जिसे उन्होंने करीब 50 बार कहा था। इसके अलावा ‘साथियों’ का इस्तेमाल 2025 में करीब 35 बार, 2024 में 30 बार, 2023 में 5 बार और 2022 में करीब 8 बार हुआ था। PM मोदी ने लाल किले से 13वीं बार भाषण दिया, रिकॉर्ड नेहरू के नाम पीएम मोदी ने इस साल लाल किले से लगातार 13वीं बार देश को संबोधित किया। अब लाल किले से लगातार सबसे ज्यादा स्वतंत्रता दिवस भाषण देने के मामले में जवाहरलाल नेहरू 17 भाषणों के साथ पहले नंबर पर हैं। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की:राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं; कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदे मातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। पूरी खबर पढ़ें…
बरसात में एक ही जमीन, तीन फसलें और लाखों की कमाई! ऐसे लखपति बन रहे किसान
किसान भारत पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं भी अपने खेत में मिक्स खेती करता हूं. यदि आप भी कुछ मिक्स खेती करने का प्लान बना रहे है तो आप आपके खेत में केले की फसल के साथ प्याज और तुवर की फसल लगा सकते हैं. यह मिक्स खेती से आपकी अच्छी कमाई शुरू हो जाएगी और यह मिक्स खेती आपको लखपति बना देंगी. एक एकड़ में यदि आप केले की फसल के साथ यह दो फसल लगाते हैं तो आपको एक से डेढ़ लाख रुपए का खर्च आता है और तीन से चार लाख रुपए की कमाई हो जाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18









