Responsive Scrollable Menu

Amit Shah बोले: Karregutta और जम्मू-कश्मीर में अब शान से फहरा राष्ट्रीय ध्वज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि कभी नक्सली आतंक का गढ़ रहे कर्रेगुट्टा पहाड़ पर और जम्मू-कश्मीर में भी तिरंगा गर्व के साथ फहराया जा रहा है, जबकि पहले वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर धमकियों का सामना करना पड़ता था। शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि कर्रेगुट्टा पहाड़ पर स्वतंत्रता का उत्सव बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां कभी बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी, वहां अब देशभक्ति की गूंज है।

लाल मिट्टी पर लहराता तिरंगा नक्सल मुक्त नए बस्तर की ताकत, प्रगति और आत्मविश्वास का प्रतीक है।’’ छत्तीसगढ़ में तीन दिन की बस्तर तिरंगा यात्रा का शुक्रवार को समापन हुआ। करीब 600 किलोमीटर की यह यात्रा उन क्षेत्रों से गुजरी, जिन्हें कभी माओवादी गढ़ माना जाता था। यात्रा के समापन पर बीजापुर जिले की कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिससे इस क्षेत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने पूरी यात्रा के दौरान मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व किया। इस यात्रा में कई जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों और सामुदायिक नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस यात्रा का अंतिम पड़ाव कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र था, जिसे लंबे समय तक छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर माओवादियों के मजबूत ठिकाने के रूप में देखा जाता था।

इस इलाके में सुरक्षाबलों ने माओवाद रोधी एक बड़ा अभियान भी चलाया था। जम्मू-कश्मीर में तिरंगा यात्रा का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि लाखों लोगों ने खुशी और गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया। केंद्रीय गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर ने डर से आजादी तक का सफर तय किया है।

जहां कभी तिरंगा फहराने पर धमकियां मिलती थीं, वहीं अब जम्मू-कश्मीर में तिरंगा यात्राएं आयोजित हो रही हैं और लाखों लोग खुशी व गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं।

Continue reading on the app

Surat के फार्महाउस में बर्थडे Liquor Party पर छापा, 8 महिलाओं समेत 22 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

गुजरात के सूरत शहर में पुलिस ने शनिवार को एक फार्महाउस में आयोजित की जा रही शराब पार्टी पर छापा मारकर आठ महिलाओं समेत 22 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता डेनियल्स ने संवाददाताओं को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुल्तानाबाद इलाके में स्थित ‘बापूजी नी वाडी’ फार्महाउस पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि वहां 25 से 30 वर्ष की आयु के पुरुषों और महिलाओं का एक समूह कथित तौर पर शराब का सेवन करते हुए मिला। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से आधे भरे गिलास, शराब की पांच खुली बोतलें और बीयर की बोतलें बरामद कीं। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा नौ कार और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह पार्टी वहां मौजूद महिलाओं में से एक के जन्मदिन के जश्न के रूप में आयोजित की गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में 14 पुरुष और आठ महिलाएं शामिल हैं। ये सभी सूरत के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं गुजरात में मद्यनिषेध लागू है।

यहां शराब के निर्माण, बिक्री, भंडारण और सेवन पर प्रतिबंध है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गुजरात मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

Opinion: बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत टेस्ट क्रिकेट के लिए बन सकती है बड़ा टर्निंग पॉइंट, पुराने फॉर्मेट को मिलेगी संजीवनी

बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास का अब तक का सबसे महान पल माना जाएगा और बिल्कुल सही तौर पर माना जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को उसकी अपनी opinion: धरती पर टेस्ट मैच में हराना ऐसी उपलब्धि थी जिसकी कल्पना बांग्लादेश का सबसे आशावादी प्रशंसक भी शायद नहीं कर सकता था. क्रिकेट में कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं जिनकी उम्मीद नहीं होती. यह भी ऐसा ही एक पल है जिसका आने वाले समय में क्रिकेट पर गंभीर असर पड़ सकता है. Mon, 17 Aug 2026 16:28:24 +0530

  Videos
See all

Aaj ki 100 Badi khabar Live : आज की 100 बड़ी खबरें | PM Modi | Rahul Gandhi | Ranchi Protest | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:10:52+00:00

गोरखपुर एनकाउंटर... पुलिस की गोली से ढेर हुए 2 चेन लुटेरे, मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T11:14:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers