परमाणु प्लांट के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट जारी, बीमा से लेकर लाइसेंसिंग तक बदलेंगे कई नियम
Nuclear Plants New Rules: भारत में परमाणु ऊर्जा के विस्तार की दिशा में सरकार ने नए मसौदा नियम जारी किए हैं. परमाणु ऊर्जा विभाग के प्रस्तावित नियमों के तहत परमाणु संयंत्र संचालकों के लिए परमाणु क्षति की स्थिति में बीमा, वित्तीय सुरक्षा या दोनों रखना जरूरी होगा. यह सुरक्षा इस्तेमाल किए गए परमाणु ईंधन को भंडारण कुंड से पूरी तरह हटाए जाने तक जारी रखनी होगी. विदेशी डिजाइन वाले रिएक्टरों के लिए उनके मूल देश की नियामक मंजूरी और किसी देश में उनके चालू होने की शर्त भी रखी गई है.
मोरक्को ने प्रवासियों ने फिर की स्पेन में घुसने की कोशिश, स्यूटा क्षेत्र की सीमा तक पहुंचने से रोका
स्पेन का छोटा सा स्वायत्त शहर शनिवार को फिर सुर्खियों में आ गया. 30-31 जुलाई को हजारों की संख्या में घुसे प्रवासियों की समस्या से अभी निजात भी नहीं मिली थी कि शनिवार को फिर कुछ ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया में हलचल सी मच गई. हालांकि इस बार मोरक्को की दंगा-रोधी पुलिस ने शनिवार को सैकड़ों उप-सहारा अफ्रीकी प्रवासियों को स्पेन के स्यूटा क्षेत्र की सीमा तक पहुंचने से रोक दिया.
प्रवासियों ने की एल ताराजाल सीमा पार करने की कोशिश
प्रवासी एल ताराजाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मोरक्को के सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के कारण वे सीमा से करीब तीन किलोमीटर पहले कास्तिलेहोस के बाहरी इलाके में रोक दिए गए. स्पेनिश मीडिया आउटलेट एल पाइस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे प्रवासियों के सीमा की ओर बढ़ने की कोशिश शुरू हुई.
सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में घुसने से रोके प्रवासी
इसके बाद मोरक्को ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया और पुलिस ने भीड़ को पीछे धकेलते हुए उन्हें एक क्षेत्र में घेर लिया. सीमा के आसपास बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीमा से जुड़े सभी प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है. हालांकि, 30 और 31 जुलाई की स्थिति के विपरीत इस बार इलाके में मोरक्को के प्रवासियों के बड़े समूह नजर नहीं आए. उन दो दिनों के दौरान करीब 80,000 लोगों के सेउटा में प्रवेश करने की खबर सामने आई थी.
मेलिला सीमा पर हालात शांत
उधर, मेलिला सीमा पर हालात फिलहाल शांत हैं और पिछले कुछ घंटों में किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, वहां भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सोशल मीडिया पर शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रवासियों के स्यूटी पहुंचने की अपील और संदेश प्रसारित होने के बाद स्पेन तथा मोरक्को दोनों ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है.
ये भी पढ़ें: स्पेन में इस देश से घुसे 49000 मुस्लिम घुसपैठिए, मोरक्को बॉर्डर पर मची भगदड़, कई लोगों की मौत
जुलाई में भारी संख्या में स्पेन पहुंचे थे प्रवासी
इस बीच, जुलाई के अंत में हुई भारी आमद के करीब दो सप्ताह बाद भी स्यूटा सामान्य स्थिति में नहीं लौट पाया है. शहर में अभी करीब 5,000 प्रवासी ऐसे हैं जिनके पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन के लिए समायोजित करना बड़ी चुनौती बना हुआ है. स्थिति को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी दोनों बढ़ा दी गई हैं.
स्रोत- आईएएनएस
ये भी पढ़ें: Explainer: अचानक क्यों पहुंचे हजारों प्रवासी स्पेन? फिर कुछ ही घंटों में मोरक्को भी लौटने लगे, समझिए पूरा मामला
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation







