Responsive Scrollable Menu

मोरक्को ने प्रवासियों ने फिर की स्पेन में घुसने की कोशिश, स्यूटा क्षेत्र की सीमा तक पहुंचने से रोका

स्पेन का छोटा सा स्वायत्त शहर शनिवार को फिर सुर्खियों में आ गया. 30-31 जुलाई को हजारों की संख्या में घुसे प्रवासियों की समस्या से अभी निजात भी नहीं मिली थी कि शनिवार को फिर कुछ ऐसा हुआ कि पूरी दुनिया में हलचल सी मच गई. हालांकि इस बार मोरक्को की दंगा-रोधी पुलिस ने शनिवार को सैकड़ों उप-सहारा अफ्रीकी प्रवासियों को स्पेन के स्यूटा क्षेत्र की सीमा तक पहुंचने से रोक दिया.

प्रवासियों ने की एल ताराजाल सीमा पार करने की कोशिश

प्रवासी एल ताराजाल सीमा पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मोरक्को के सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के कारण वे सीमा से करीब तीन किलोमीटर पहले कास्तिलेहोस के बाहरी इलाके में रोक दिए गए. स्पेनिश मीडिया आउटलेट एल पाइस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे प्रवासियों के सीमा की ओर बढ़ने की कोशिश शुरू हुई.

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में घुसने से रोके प्रवासी

इसके बाद मोरक्को ने अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया और पुलिस ने भीड़ को पीछे धकेलते हुए उन्हें एक क्षेत्र में घेर लिया. सीमा के आसपास बड़े पैमाने पर सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है. पिछले दिनों की तुलना में काफी अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीमा से जुड़े सभी प्रमुख रास्तों पर सुरक्षा घेरा बनाया गया है. हालांकि, 30 और 31 जुलाई की स्थिति के विपरीत इस बार इलाके में मोरक्को के प्रवासियों के बड़े समूह नजर नहीं आए. उन दो दिनों के दौरान करीब 80,000 लोगों के सेउटा में प्रवेश करने की खबर सामने आई थी.

मेलिला सीमा पर हालात शांत

उधर, मेलिला सीमा पर हालात फिलहाल शांत हैं और पिछले कुछ घंटों में किसी बड़ी घटना की सूचना नहीं मिली है. हालांकि, वहां भी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. सोशल मीडिया पर शनिवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में प्रवासियों के स्यूटी पहुंचने की अपील और संदेश प्रसारित होने के बाद स्पेन तथा मोरक्को दोनों ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: स्पेन में इस देश से घुसे 49000 मुस्लिम घुसपैठिए, मोरक्को बॉर्डर पर मची भगदड़, कई लोगों की मौत

जुलाई में भारी संख्या में स्पेन पहुंचे थे प्रवासी

इस बीच, जुलाई के अंत में हुई भारी आमद के करीब दो सप्ताह बाद भी स्यूटा सामान्य स्थिति में नहीं लौट पाया है. शहर में अभी करीब 5,000 प्रवासी ऐसे हैं जिनके पास कोई दस्तावेज मौजूद नहीं हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन के लिए समायोजित करना बड़ी चुनौती बना हुआ है. स्थिति को देखते हुए सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी दोनों बढ़ा दी गई हैं.

स्रोत- आईएएनएस

ये भी पढ़ें: Explainer: अचानक क्यों पहुंचे हजारों प्रवासी स्पेन? फिर कुछ ही घंटों में मोरक्को भी लौटने लगे, समझिए पूरा मामला

Continue reading on the app

शिवपुरी में मक्का की खेती का बढ़ा क्रेज, 3 साल में 5 गुना हुआ रकबा, एक हेक्टेयर में 95 हजार तक मुनाफे का अनुमान

कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में जिले में 17,350 हेक्टेयर में मक्का की बोवनी हुई थी. इसके बाद 2024 में इसका रकबा बढ़कर 58,644 हेक्टेयर हो गया. साल 2025 में किसानों ने 1 लाख हेक्टेयर में मक्का बोई, जबकि 2026 के खरीफ सीजन में 90,352 हेक्टेयर में मक्का की बोवनी हुई है.

Continue reading on the app

  Sports

जब इंडोर स्टेडियम में खेला गया पहला ODI इंटरनेशनल मैच, जानिए उस दिन की पूरी कहानी

क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट का पहला इंडोर वनडे मैच कब और कहाँ खेला गया था? 16 अगस्त 2000 को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेलबर्न के डॉकलैंड्स स्टेडियम में हुए इस अनोखे मुकाबले ने क्रिकेट इतिहास में एक नई मिसाल कायम की. जानें उस दिन की पूरी कहानी.

The post जब इंडोर स्टेडियम में खेला गया पहला ODI इंटरनेशनल मैच, जानिए उस दिन की पूरी कहानी appeared first on Prabhat Khabar.

Sun, 16 Aug 2026 00:40:00

  Videos
See all

Kapil Sibal On PM Modi Speech: 'हिंदू-मुस्लिम कर के मानसिक बंटवारा किया', कपिल सिब्बल का PM पर वार #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:38:34+00:00

Akhilesh Yadav On UP Election 2027: चुनाव को लेकर क्या बोले अखिलेश यादव? #akhileshvsyogi #yt #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T00:42:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers