चिपचिपी गर्मी और उमस का होगा काम तमाम! Amazon से 26,990 के शुरुआती कीमत में उठाएं 1 Ton 3 Star AC
भयंकर चिपचिपी गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए Amazon पर 1 Ton 3 Star AC ₹26,990 की शुरुआती कीमत में मिल रहे हैं। यह कमरों को तेजी से ठंडा करने के साथ-साथ बिजली बिल की बचत के लिए भी बेहतरीन विकल्प हैं।
Independence Day 2026: वंदेमातरम के अपमान पर बवाल, कांग्रेस पर भाजपा का हमला, कहा देश से माफ़ी मांगे
देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है,जगह जगह देशभक्ति के तराने गूंज रहे हैं जन गण मन और वंदेमातरम बजाया जा रहा है लोग राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर वंदेमातरम के अपमान के वीडियो ने बवाल मचा दिया है, ये वीडियो कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन नई दिल्ली का है जहाँ आज ध्वजारोहण के दौरान जब वंदेमातरम बजाय जा रहा था तब सोनिया गांधी असहज दिखीं उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से वंदेमातरम गान के दौरान बातचीत की, आरोप है कि वे इसके पूरा बजाये जाने का विरोध कर रहे थीं और उन्होंने वंदेमातरम को बंद करने के लिए भी कहा।
सोशल मीडिया से लेकर देश के न्यूज़ चैनल्स, अख़बार सब जगह कांग्रेस कार्यालय में वन्देमातरम बजाये जाने के दौरान जो कुछ हुआ वो चर्चा का विषय बना हुआ है, ये पहला अवसर है जब किसी राष्ट्रीय पर्व पर पूरा वन्देमातरम गाया गया, गृह मंत्रालय ने पिछले दिनों अब तक गए जा रहे अधूरे वन्देमातरम की जगह पूरे छंदों वाला वंदेमातरम गए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया था जिसके तहत इस प्रोटोकाल का उल्लंघन राष्ट्रगीत का अपमान माना जायेगा और आज ही कांग्रेस मुख्यालय में ऐसा कुछ हुआ जो देश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोनिया गांधी के इशारों से मचा बवाल
दरअसल हुआ यूँ कि कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे में ध्वजारोहण किया, उनके एक साइड सोनिया गांधी और एक साइड राहुल गांधी खड़े थे, ध्वजारोहण के बाद जब वंदेमातरम बजाया गया तो जब उसके शुरूआती छंद पूरे होने के बाद जब उसके बाद के छंद शुरू ही तो कुछ क्षण बाद सोनिया गांधी असहज दिखाई दी उन्होंने कुछ इशारा किया और मुंह से भी कुछ बोला फिर मल्लिकार्जुन खड़गे से कुछ बोला और उसके बाद सेवादल के एक कार्यकर्ता को बुलाया, दोनों ने राहुल गांधी से भी कुछ कहा, यानि वंदेमातरम बजने के दौरान सावधान खड़े रहने की मुद्रा की जगह कांग्रेस के ये शीर्ष नेता जगह से हिलते दिखाई दिए, आरोप लगाये जा रहे है कि सोनिया गांधी ने वंदेमातरम बंद करने का इशारा किया।
वायरल वीडियो पर जयराम रमेश की सफाई
जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा ने इसपर आपत्ति जताई और राष्ट्रगीत का अपमान कहा, कई सोशल मीडिया हेंडलर्स ने भी इसे राष्ट्रगीत का अपमान बताया और कांग्रेस की आलोचना की, मीडिया ने जब कांग्रेस नेताओं से इस पर जवाब मांगा तो जयराम रमेश ने आरोपों को ख़ारिज कर दिया उन्होंने कहा कांग्रेस के अधिवेशनों और कार्यक्रमों में हमेशा से वंदेमातरम गाया जाता रहा है उन्होंने कहा आज भी ये गाया गया, सोनिया गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए कुर्सी लाने के लिए कहा था उसे बंद करने के लिए नहीं कहा। हालाँकि लोगों ने जयराम रमेश की सफाई को स्वीकार नहीं किया क्योंकि वंदेमातरम समाप्त होने के बाद वहां पोडियम लाया गया जहाँ खड़े होकर खडगे ने भाषण दिया यानि उन्हें बैठने के लिए कुर्सी की कोई डिमांड नहीं की थी।
भाजपा का कांग्रेस पर हमला
अब इस पूरे मामले पर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर है, सांसद डॉ सुधांशु त्रिवेदी ने कहा पीएम नरेन्द्र मोदी के संकल्प से, करोड़ों-करोड़ों भारतवासियों की भावनाओं के अनुरूप, ये पहला स्वतंत्रता दिवस है जब वंदे मातरम् संपूर्ण रूप में गाया गया। लेकिन उसी के साथ एक बहुत ही विचित्र, विडंबनापूर्ण और दुर्भाग्यपूर्ण दृश्य देखने को मिला। जब कांग्रेस कार्यालय में वंदेमातरम गीत गाया जा रहा था, उस समय कांग्रेस की सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी, सुपर अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बहुत ही विचित्र और आपत्तिजनक तरीके से असम्मान व्यक्त करते हुए, एक-दूसरे से बातचीत करते हुए नजर आए और किसी को बुलाते हुए नजर आए।
वंदेमातरम के अपमान पर कांग्रेस माफ़ी मांगे
कोई व्यक्ति उन्हें आकर कुछ बता भी रहा था और वो लोग एक-दूसरे को इशारे भी कर रहे थे… यह राष्ट्र गीत वंदे मातरम् के प्रति उनका अपमान है, जिससे करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को संपूर्ण रूप से स्वीकार नहीं कर पाई है। इसलिए, हम कांग्रेस के सर्वोच्च नेतृत्व के इस आचरण की निंदा करते हैं और ये अपेक्षा करते हैं कि कांग्रेस पार्टी देश से इसके लिए माफी मांगे और यह स्पष्टीकरण दे कि उन्होंने ऐसा आचरण क्यों किया?यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो संविधान के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा और स्वतंत्रता संग्राम के प्रति उनकी श्रद्धा और करोड़ों भारतवासियों के मान-सम्मान के प्रति उनके विश्वास पर गहरा प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Mp Breaking News







