Responsive Scrollable Menu

टूटा था दाहिना हाथ, बाएं में चढ़ा दिया प्लास्टर… 6 साल की बच्ची का देवरिया मेडिकल कॉलेज में हुआ ऐसा इलाज

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. छह वर्षीय बच्ची के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद स्वास्थ्य कर्मी ने उसके बाएं हाथ में प्लास्टर चढ़ा दिया.

Continue reading on the app

चुनावों में जीत का क्रेडिट और एक उम्मीद, शशि थरूर ने राहुल गांधी को खास अंदाज में बोला हैप्पी बर्थडे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जन्मदिन पर विभिन्न नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उन्हें हैप्पी बर्थडे बोला है। शशि थरूर ने अपने एक्स पोस्ट में राहुल गांधी को खास अंदाज में शुभकामना संदेश दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027: युवराज सिंह की हो सकती धमाकेदार एंट्री, एक टीम के बन सकते कोच

भारत को 2 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग में नई भूमिका निभाते नजर आ सकते। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवराज सिंह आईपीएल 2027 सीजन से दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच बनने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनके करियर की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी होगी।

44 साल के युवराज लंबे समय से युवा भारतीय बल्लेबाजों के साथ काम करते रहे। माना जाता है कि उन्होंने भारत के कप्तान शुभमन गिल और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को बल्लेबाजी में निखार लाने में मदद की है। अब उनका यही अनुभव दिल्ली कैपिटल्स के काम आ सकता।

युवराज बन सकते दिल्ली के बैटिंग कोच
दिल्ली कैपिटल्स की मालिकाना संरचना भी इस बदलाव की एक बड़ी वजह मानी जा रही। फ्रेंचाइजी में जीएमआर ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप की 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है। दोनों समूह हर दो साल में टीम का संचालन संभालते हैं। 2026 सीजन तक टीम का नियंत्रण जीएमआर के पास था, लेकिन अब जिम्मेदारी फिर से जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जिंदल परिवार के हाथों में आ गई।

दिल्ली कैपिटल्स के पिछले दो सीजन फीके रहे
दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले दो सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। आईपीएल 2025 में टीम ने शानदार शुरुआत की थी। लेकिन दूसरे हाफ में लय खो बैठी और पांचवें स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। वहीं हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 सीजन में भी टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा और टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर रही।

लगातार दो सीजन में निराशाजनक नतीजों के बाद फ्रेंचाइजी अपने कोचिंग स्टाफ में बदलाव के मूड में दिखाई दे रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा हेड कोच हेमंग बदानी की स्थिति भी मजबूत नहीं मानी जा रही है। ऐसे में युवराज सिंह को नए कोचिंग सेटअप का अहम हिस्सा बनाया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स में कोचिंग स्टाफ में बदलाव पहले भी देखने को मिले हैं। 2024 में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग हेड कोच थे, जबकि सौरव गांगुली डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका में थे। 2025 में जीएमआर के नियंत्रण संभालने के बाद हेमंग बदानी को हेड कोच और वेणुगोपाल राव को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया गया था।

अब फ्रेंचाइजी आईपीएल 2027 में अपनी पहली ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करना चाहती है। ऐसे में युवराज सिंह जैसा अनुभवी और बड़े मैचों का खिलाड़ी टीम के लिए बड़ा हथियार साबित हो सकता है।

Fri, 19 Jun 2026 16:58:40 +0530

  Videos
See all

Viral Video: राम मंदिर के अंदर का नज़ारा, कैश काउंटिंग का Exclusive वीडियो! shorts | Ram Mandir | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T12:11:19+00:00

UP News : राजभर के इस बयान से सपा में हलचल तेज! #oprajbhar #samajwadiparty #akhileshyadav #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T12:02:47+00:00

Samajwadi Party Split Live : अभी-अभी यूपी से आई बहुत बड़ी खबर ! | UP Politics Live | Akhilesh Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T12:02:29+00:00

Rahul Gandhi: राहुल गांधी के पोस्टर पर हुआ दूधाभिषेक! वीडियो वायरल | shorts | Youth Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T12:11:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers