Korean Drama: 'बल्ड हाउस' से लेकर 'माई रॉयल नेमेसिस' तक, इस विकेंड OTT पर देखें ये कोरियन ड्रामा
By shristi jha
K-Dramas List: कोरियन ड्रामा यानी K-Dramas का क्रेज सिर्फ साउथ कोरिया तक सीमित नहीं रहा. भारत समेत दुनिया भर में दर्शक अब रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और इमोशनल कहानियों से भरपूर इन शोज के दीवाने हैं. अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुए ये पांच लेटेस्ट K-Dramas एंजॉय कर सकते हैं. चलिए देखते हैं, लिस्ट में किस-किसका नाम है.
1. 'माई रॉयल नेमेसिस' (My Royal Nemesis)
K-Dramas की लिस्ट में सबसे पहला नाम 2026 में रिलीज हुई 'माई रॉयल नेमेसिस' हैं, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया. कहानी एक जोसॉन युग की महिला की है जो अचानक मॉडर्न सियोल में पहुंच जाती है. यहां उसकी मुलाकात एक पावरफुल बिजनेस टायकून से होती है और फिर शुरू होती है प्यार, टकराव और मजेदार घटनाओं से भरी कहानी. इस ड्रामा में Heo Nam-jun और Lim Ji-yeon की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है. यह सीरीज 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है और नए एपिसोड हर हफ्ते रिलीज किए जा रहे हैं.
2. 'टीच यू अ लेसन' (Teach You a Lesson)
अगर आपको सिर्फ रोमांस नहीं बल्कि स्ट्रांग स्टोरी और सोशल इशू पर आधारित कंटेंट पसंद है, तो 'टीच यू अ लेसन' (Teach You a Lesson) आपके लिए है. यह सीरीज साउथ कोरिया के एजुकेशन सिस्टम, स्कूलों में होने वाले झगड़े और स्टूडेंट-टीचर्स के बीच बढ़ते स्ट्रगल को दिखाती है. लीड रोल में Kim Moo-yul नजर आ रहे हैं, जिनके एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है. यह ड्रामा 5 जून 2026 से 'नेटफ्लिक्स' (Netflix) पर अवेलेबल है और दर्शकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.
3. 'ब्लड हाउस' (Blood House Season 2)
वहीं, अहर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें हाई-वोल्टेज एक्शन, जबरदस्त फाइट सीक्वेंस और सस्पेंस से भरपूर कहानी देखना पसंद हैं, तो आप 'ब्लड हाउस' (Blood House Season 2) दे सकते हैं. दूसरे सीजन में कहानी पहले से ज्यादा खतरनाक और रोमांचक हो गई है. ड्रामा में कई नए ट्विस्ट देखने को मिलते हैं और इसके एक्शन सीक्वेंस सोशल मीडिया पर फेमस का विषय बने हुए हैं. हिंदी डब और सबटाइटल्स के साथ यह 'नेटफ्लिक्स' पर अवेलेबल है, जिससे भारतीय दर्शकों के लिए इसे देखना और भी आसान हो गया है.
4. डॉक्टर ऑन थी एज (Doctor on the Edge)
मेडिकल ड्रामा और रोमांस के शौकीनों के लिए डॉक्टर ऑन थी एज इस समय सबसे फेमस शोज में शामिल है. कहानी एक डॉक्टर की है जो शहर की भागदौड़ से दूर एक द्वीप पर लोगों का इलाज करता है और वहीं उसे जिंदगी और प्यार के नए मायने समझ आते हैं. यह ड्रामा इमोशनल मोमेंट्स, हल्के-फुल्के मजाक और खूबसूरत लोकेशन्स का शानदार मिश्रण है. दर्शक इसे (jiohotstar and disney+) पर देख सकते हैं.
5. 'आवर गोल्डन डेज' (Our Golden Days)
इस वीकेंड की लिस्ट में पांचवां नाम है 'आवर गोल्डन डेज' (Our Golden Days). ये एक फैमिली ड्रामा है जो अलग-अलग पीढ़ियों के लोगों की जिंदगी, उनके सपनों और रिश्तों की डिफीकल्टीज को खूबसूरती से दिखाता है. ये कहानी इमोशनल ड्रामा तो है ही पर इसके साथ ये मोटिवेशन भी देती है. जो दर्शक एक्शन और थ्रिलर से हटकर दिल को छू लेने वाली कहानी देखना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है.
दिल्ली में दो गुना बढ़ेगा पार्किंग रेट! रेखा सरकार का प्रदूषण रोकने के लिए सख्त विंटर प्लान होगा लागू
दिल्ली में हर साल सर्दियों के दौरान बढ़ने वाले वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने इस बार पहले से ही व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. राजधानी में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक विशेष विंटर एंटी पॉल्यूशन प्लान लागू किया जाएगा. सरकार का दावा है कि इस बार प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई नए और सख्त कदम उठाए जाएंगे, जो ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के साथ मिलकर काम करेंगे.
इस योजना का उद्देश्य सर्दियों के मौसम में हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना और लोगों को जहरीली हवा से बचाना है.
बिना पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
सरकार की नई रणनीति के तहत ऐसे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं होगा. यदि किसी वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट समाप्त हो चुका है या उपलब्ध नहीं है, तो उसे दिल्ली के पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं दिया जाएगा.
सरकार का मानना है कि इस कदम से प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या में कमी आएगी और लोग समय पर अपने वाहनों की जांच करवाने के लिए प्रेरित होंगे.
ट्रैफिक कम करने के लिए बढ़ सकती है पार्किंग फीस
राजधानी की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए पार्किंग नीति में भी बदलाव की तैयारी है. सर्दियों के दौरान पार्किंग शुल्क दोगुना किया जा सकता है, ताकि लोग निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें.
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रैफिक जाम और वाहनों से निकलने वाला धुआं दिल्ली के प्रदूषण में बड़ी भूमिका निभाता है. ऐसे में यह कदम प्रभावी साबित हो सकता है.
गैर-BS6 व्यावसायिक वाहनों पर सख्ती
दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रवेश करने वाले बाहरी व्यावसायिक वाहनों के लिए भी सख्त नियम बनाने का फैसला किया है. विंटर प्लान के दौरान गैर-BS6 डीजल और पेट्रोल आधारित कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई जा सकती है.
हालांकि, सीएनजी, इलेक्ट्रिक वाहनों, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट मिलेगी. सरकार का उद्देश्य पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को राजधानी से दूर रखना है.
वर्क फ्रॉम होम को मिलेगा बढ़ावा
सर्दियों में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों में कार्य व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है. प्रस्तावित योजना के तहत 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जा सकती है.
इसके अलावा कार्यालयों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव कर पीक ऑवर्स के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या कम करने की कोशिश की जाएगी.
निर्माण कार्यों पर रहेगी कड़ी नजर
निर्माण गतिविधियों से निकलने वाली धूल भी दिल्ली के प्रदूषण का बड़ा कारण मानी जाती है. इसी वजह से बड़े निर्माण स्थलों पर एंटी-स्मॉग गन और मिस्ट सप्रेशन सिस्टम लगाना अनिवार्य किया जा सकता है.
साथ ही निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों के संचालन पर भी अतिरिक्त नियम लागू किए जा सकते हैं ताकि धूल का प्रसार कम हो सके.
कचरा जलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
खुले में कचरा, सूखे पत्ते और प्लास्टिक जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए इस बार निगरानी और सख्त की जाएगी. सरकार फील्ड इंस्पेक्शन के साथ-साथ ड्रोन सर्विलांस का भी उपयोग कर सकती है.
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण कानूनों के तहत कार्रवाई भी की जा सकती है.
प्रदूषण मुक्त दिल्ली की दिशा में बड़ा कदम
दिल्ली सरकार का यह विंटर एंटी पॉल्यूशन प्लान केवल नियमों का संग्रह नहीं, बल्कि सर्दियों में प्रदूषण के खिलाफ एक व्यापक रणनीति है. यदि इन उपायों को प्रभावी ढंग से लागू किया गया, तो राजधानी की हवा को पहले की तुलना में बेहतर बनाया जा सकता है. अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सरकार और जनता मिलकर इस अभियान को कितना सफल बना पाते हैं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















