Responsive Scrollable Menu

आज के Gen-Z को क्यों चुभते हैं महात्‍मा गांधी? अपनी भाषा में जान लीजिए ये 10 बातें, बदल जाएगा आपका नजरिया

बेबाकी से कहें तो आज नौजवानों की बहुत बड़ी भीड़ ऐसी है, जिन्‍हें महात्मा गांधी कहीं ना कहीं चुभने लगे हैं. गाहे बगाहे वह महात्‍मा गांधी को लेकर कई सवाल खड़े रहते हैं. ऐसे में, यदि आपके सवालों के जवाब महात्‍मा गांधी आपकी जुबान में दे तो आपको कैसा लगेगा. एक ऐसी ही कोशिश हमने की है. हमारी कल्‍पना है कि यदि आज महात्‍मा गांधी जीवित होते और उनका अपना इंस्‍टाग्राम एकाउंट होता, तो अपने दिल की बातों को अपनी पोस्‍ट के जरिए किस तरह बयां करते.

Continue reading on the app

होर्मुज में ADNOC टैंकर पर हमला, UAE ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी ) के एक टैंकर पर होर्मुज से गुजरते समय हमला किया गया. यूएई ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और स्थिति अब नियंत्रण में है. टैंकर पर हमला शुक्रवार (14 अगस्त) को किया गया था.

अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा अबू धाबी

राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने कहा कि अबू धाबी अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यूएई होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन के अपने अधिकारों की रक्षा करेगा, लेकिन इसके साथ ही संवाद और कूटनीतिक विकल्पों को प्राथमिकता देता रहेगा.

एक सप्ताह में तीसरे जहाज पर हमला

यह एक सप्ताह से भी कम समय में एडीएनओसी से जुड़े पोतों को निशाना बनाए जाने की तीसरी घटना है. यूएई ने पहले के हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था. शनिवार की घटना के संबंध में भी यूएई ने बाद में ईरान पर हमले का आरोप लगाया और तेहरान से शत्रुता रोकने के साथ ही स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की मांग की. ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.

UAE के विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा

यूएई के विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में बाधा डालने की निंदा की. मंत्रालय ने कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप आवश्यक है.

होर्मुज में तेल और गैस की आवाजाही हुई प्रभावित

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. क्षेत्र में जारी संघर्ष और लगातार पोतों पर हमलों के कारण यहां से तेल और गैस की आवाजाही प्रभावित हुई है. रॉयटर्स के अनुसार, एडीएनओसी भी अस्थिर परिस्थितियों के बावजूद अपने तेल परिवहन को जारी रखने के लिए वैकल्पिक परिचालन व्यवस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है.

गर्गाश ने संकेत दिया कि यूएई अपनी नीति में कूटनीति के साथ-साथ प्रतिरोध और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन को भी महत्व देगा. ताजा हमले से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने तथा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता गहराने की आशंका है.

स्रोत- आईएएनएस

ये भी पढ़ें: पिछले 3 महीने में कितने जहाज होर्मुज से सुरक्षित निकाले? अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

Continue reading on the app

  Sports

2027 वर्ल्ड कप का मास्टर प्लान तैयार, 2 अक्टूबर से आगाज! 21 नवंबर को फाइनल... गांधी जयंती, अफ्रीका कनेक्शन और बदला फॉर्मेट

2027 ODI World Cup begin on October 2: 2027 का आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शुरू हो सकता है. महात्मा गांधी की 158वीं जयंती के दिन इस महाकुंभ का आगाज भारत और सह-मेजबान दक्षिण अफ्रीका के साथ उनके ऐतिहासिक जुड़ाव को खास श्रद्धांजलि देगा. 14 टीमों और 12 मैदानों वाले इस टूर्नामेंट में 'सुपर सीरीज' और 'सुपर सेवन' का नया रोमांचक फॉर्मेट देखने को मिलेगा. Sat, 15 Aug 2026 23:14:11 +0530

  Videos
See all

Abhinay Sir News : अभिनय सर को शिवम ने क्या सलाह दी ? #abhinaymaths #studentprotest #genz #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:36:38+00:00

Neet Paper Leak : सरकार से अभिनय सर ने क्या पूछा ? #abhinaymaths #abhinaysir #paperleak #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T19:32:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers