Responsive Scrollable Menu

होर्मुज में ADNOC टैंकर पर हमला, UAE ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी ) के एक टैंकर पर होर्मुज से गुजरते समय हमला किया गया. यूएई ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और स्थिति अब नियंत्रण में है. टैंकर पर हमला शुक्रवार (14 अगस्त) को किया गया था.

अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा अबू धाबी

राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार अनवर गर्गाश ने कहा कि अबू धाबी अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यूएई होर्मुज स्ट्रेट में स्वतंत्र नौवहन के अपने अधिकारों की रक्षा करेगा, लेकिन इसके साथ ही संवाद और कूटनीतिक विकल्पों को प्राथमिकता देता रहेगा.

एक सप्ताह में तीसरे जहाज पर हमला

यह एक सप्ताह से भी कम समय में एडीएनओसी से जुड़े पोतों को निशाना बनाए जाने की तीसरी घटना है. यूएई ने पहले के हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था. शनिवार की घटना के संबंध में भी यूएई ने बाद में ईरान पर हमले का आरोप लगाया और तेहरान से शत्रुता रोकने के साथ ही स्ट्रेट को पूरी तरह खोलने की मांग की. ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई.

UAE के विदेश मंत्रालय ने की हमले की निंदा

यूएई के विदेश मंत्रालय ने वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में बाधा डालने की निंदा की. मंत्रालय ने कहा कि नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप आवश्यक है.

होर्मुज में तेल और गैस की आवाजाही हुई प्रभावित

होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है. क्षेत्र में जारी संघर्ष और लगातार पोतों पर हमलों के कारण यहां से तेल और गैस की आवाजाही प्रभावित हुई है. रॉयटर्स के अनुसार, एडीएनओसी भी अस्थिर परिस्थितियों के बावजूद अपने तेल परिवहन को जारी रखने के लिए वैकल्पिक परिचालन व्यवस्थाओं का इस्तेमाल कर रही है.

गर्गाश ने संकेत दिया कि यूएई अपनी नीति में कूटनीति के साथ-साथ प्रतिरोध और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन को भी महत्व देगा. ताजा हमले से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ने तथा वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता गहराने की आशंका है.

स्रोत- आईएएनएस

ये भी पढ़ें: पिछले 3 महीने में कितने जहाज होर्मुज से सुरक्षित निकाले? अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने दी जानकारी

Continue reading on the app

15 अगस्‍त 1947: माउंटबेटन ने पूरा किया असली मकसद, आजादी की दहलीज पर नेहरू से हुई चूक, जश्‍न से दूर रहे गांधी

ज्‍योतिषियों की तरफ से अशुभ बताने के बावजूद आजादी के लिए 15 अगस्‍त 1947 की ही तारीख क्‍यों तय की गई? क्‍या इस तारीख को लेकर माउंबेटन का कोई खास मकसद था? वहीं, आजादी की दहलीज पर नेहरू से ऐसी कौन सी चूक हुई, जिसने सभी को स्‍तब्‍ध कर दिया था? साथ ही, आजादी की लड़ाई का स्‍तंभ रहे महात्‍मा गांधी ने आखिर पहले स्‍वतंत्रता दिवस से क्‍यों दूरी बनाए रखी? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए पढ़ें आगे...

Continue reading on the app

  Sports

टीम की जीत में योगदान देकर खुश हैं हरमनप्रीत, जानिए क्या है हॉकी विश्व कप में आगे का प्लान?

भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह वेल्स के खिलाफ मिली जीत से काफी खुश हैं। भारत ने तीनो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराकर अपने अभियान की अच्छी शुरूआत की। Sat, 15 Aug 2026 22:53:17 +0530

  Videos
See all

Rakhi Sawant News : 'मुसलामानों के बगैर हमारा देश अधूरा...' #rakhisawant #muslimcommunity #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T20:39:07+00:00

Bank Locker Theft: बैंक लॉकर से 50 लाख साफ! Locker Safety Rules 2026 | RBI Locker Guidelines #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-15T21:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers