India vs Wales: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का धमाकेदार आगाज, वेल्स को 3-1 से रौंदा
India vs Wales: भारत ने FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में वेल्स को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की। दोनों टीमों के बीच पूल D का ये मैच नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मुकाबले में दो गोल किए
Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS और 14 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी, देखें लिस्ट
दिल्ली की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। एक ही दिन 2 आईएएस और 14 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS IPS Transfer 2026) किया गया है। चार DANIPS अधिकारियों के प्रभार में भी फेरबदल हुआ है। उपराज्यपाल के आदेश के तहत भारतीय पुलिस सेवा के 5 अफसरों को जम्मू एवं कश्मीर भेजा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश शुक्रवार को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार अंबस्ता, दीपक यादव, आनंद कुमार मिश्रा, विष्णु कुमार और सतीश कुमार को दिल्ली से स्थानांतरित करके जम्मू और कश्मीर भेजा गया है। बैच 2011 की आईपीएस अधिकारी प्रतीक्षा गोदारा को अंडमान और निकोबार में पदस्थ किया गया है। विनीत कुमार को चंडीगढ़ भेजा गया है।
इन आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ
आईपीएस अधिकारी पवन कुमार को स्थानांतरित करके चंडीगढ़ भेजा गया है। DANIPS अधिकारी सत्येंद्र मोहन मीणा और पाटिल स्वागत राजकुमार को चंडीगढ़ में पोस्टिंग मिली है। आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार को अरुणाचल प्रदेश, सिकंदर सिंह को पुडुचेरी, धीरेंद्र प्रताप सिंह को मिजोरम, निशांत गुप्ता को मिजोरम, पटेल आलाप मनसुख को लक्षद्वीप और अमित कौशिक को मिजोरम स्थानांतरित करके दिल्ली से मिजोरम भेजा गया है। DANIPS अधिकारी नीरज कुमार को डीएनएचडीडी और कैलाश सिंह बिष्ट को लक्षद्वीप में नियुक्ति मिली है।
इन आईएएस अधिकारियों को मिला नया पदभार
AGMUT कैडर और बैच 2024 के आईएएस अधिकारी अर्जुन गुप्ता और बैंजो पी जोस को जीएनसीटीडी जॉइनिंग पर ज्वाइंट कमिश्नर (उद्योग) पद पर नियुक्त किया गया है। संबंधित आदेश उप राज्यपाल के नाम से डिप्टी सेक्रेटरी (सर्विसेज) जितेंद्र कुमार अरोड़ा ने 14 अगस्त को जारी किया है। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है।
order_no_327
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Mp Breaking News







