Responsive Scrollable Menu

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन में होगी बंपर बढ़ोतरी? ये हैं 5 ताजा अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आठवां वेतन आयोग सबसे बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है. हर दस साल में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और पेंशन की समीक्षा के लिए नया वेतन आयोग बनाती है. इस बार भी कर्मचारी और पेंशनर्स यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि उनकी सैलरी और पेंशन में कितनी बढ़ोतरी होगी. आयोग का गठन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में तीन नवंबर 2025 को किया गया था. आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए अठारह महीने का समय दिया गया है. इस समय सीमा के भीतर आयोग को सभी पहलुओं का अध्ययन करके सरकार को एक व्यापक रिपोर्ट सौंपनी होगी.

राज्यों में कर्मचारी यूनियनों के साथ चल रहा है संवाद

वर्तमान में आठवां वेतन आयोग अपने विचार विमर्श और परामर्श के दौर से गुजर रहा है. आयोग की टीम देश के अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा कर रही है. इस दौरान कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जा रही हैं. आयोग का उद्देश्य सभी पक्षों की मांगों, समस्याओं और जमीनी हकीकत को गहराई से समझना है. आने वाले दिनों में चंडीगढ़, चेन्नई, पुडुचेरी और राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर ऐसी कई बैठकें तय की गई हैं. इन बैठकों में कर्मचारी नेता अपने सुझाव और मांग पत्र आयोग के सामने रख रहे हैं.

लोकतांत्रिक प्रक्रिया के जरिए मांगों का आकलन

वेतन आयोग इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनाने में जुटा है. आयोग चाहता है कि हर वर्ग के कर्मचारी और पेंशनभोगी को अपनी बात रखने का पूरा अवसर मिले. इसके तहत कर्मचारियों की सेवा शर्तों, महंगाई के असर, रहने के खर्च और मौजूदा वेतन विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है. यह परामर्श प्रक्रिया आने वाले कुछ महीनों तक लगातार चलेगी. सभी पक्षों से मिले सुझावों और आंकड़ों का गहराई से विश्लेषण करने के बाद ही आयोग अपनी अंतिम सिफारिशों का मसौदा तैयार करने का काम शुरू करेगा. इसके बाद यह विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी.

फिटमेंट फैक्टर और न्यूनतम वेतन पर क्या है स्थिति

केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है. सोशल मीडिया और विभिन्न चर्चाओं में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि आयोग ने अभी तक किसी भी फिटमेंट फैक्टर या न्यूनतम वेतन पर अंतिम फैसला नहीं लिया है. न तो संशोधित पे मैट्रिक्स जारी हुआ है और न ही पेंशन संशोधन का कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने आया है. ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो हर वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर बढ़ता रहा है. छठे वेतन आयोग में यह एक दशमलव आठ छह था, जबकि सातवें वेतन आयोग में इसे बढ़ाकर दो दशमलव पांच सात किया गया था.

सरकार के फैसले और आगामी समय का इंतजार

अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आठवें वेतन आयोग में सरकार किस फॉर्मूले और आर्थिक पैमाने को अपनाती है. आर्थिक स्थिति, राजकोषीय संतुलन और कर्मचारियों की जीवनशैली को ध्यान में रखते हुए ही नया वेतन ढांचा तैयार किया जाएगा. आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार इस पर विचार करेगी और कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू करने की तारीख तय होगी. तब तक कर्मचारियों और पेंशनर्स को किसी भी अफवाह पर ध्यान देने के बजाय आयोग और सरकार की आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करना चाहिए. यह बदलाव आने वाले वर्षों में सरकारी कर्मियों के जीवन स्तर को सीधे तौर पर प्रभावित करेगा.

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: न्यूनतम पेंशन 45 हजार और मूल वेतन का 67% करने की मांग, जानें BPS के बड़े प्रस्ताव

Continue reading on the app

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की दिखी प्रोफाइल, उर्वशी ने किया था दावा

Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर ऋतिक का कथित डेटिंग ऐप प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो शुरू हो गई है कि क्या उनका सबा से ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि, यहां यह साफ करना जरूरी है कि  वायरल स्क्रीनशॉट की पुष्टि नहीं हुई कि वह उनका ही है. इन दावों पर ऋतिक और सबा में किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. 

डेडिंग ऐप पर ऋतिक रोशन की फोटो ने मचाई हलचल

दरअसल,  सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वह ऋतिक रोशन का है और उन्होंने डेटिंग ऐप राया पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है. इतना ही नहीं स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रही प्रोफाइल के बायो में उन्हें ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ बताया गया है. इस स्कीनशॉट के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल और अटकलें लगा रहे हैं. कई लोग इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सिर्फ किसी प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट से उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह का दावा करना ठीक नहीं होगा. रिपोर्ट्स में भी इस प्रोफाइल की सच्चाई सामने नहीं आई है कि ये ऋतिक की ही प्रोफाइल का फोटो है या उनका राया पर कोई अकाउंट है.

क्या है राया ऐप

Raya एक एक्सक्लूसिव डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल लोग करते हैं. जब ऋतिक की कथित प्रोफाइल यहां दिखी तो उसका स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा. हालांकि, बिना दावों के इसका यह मतलब निकालना ठीक नहीं होगा कि वह अपने लिए किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इसके कई अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं कि ऋतिक ने सबा को छोड़ दिया है, जिसकी वजह से ही उन्होंने यहां पर अपनी आईडी बनाई है. फिलहाल, ऋतिक और सबा के ब्रेकअप या रिश्ते में किसी तरह की खटास को अफवाह के तौर पर देखा जा रहा है. 


उर्वशी रौतेला ने किया था दावा

ऋतिक की कथित डेटिंग प्रोफाइल की चर्चा के बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप Raya पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे. जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने ऋतिक या आदित्य को ऐप पर राइट स्वाइप किया, तो उर्वशी ने उस समय कहा था कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास दोनों के फोन नंबर हैं. उनका यह बयान उस समय भी काफी चर्चा में रहा था. अब एक फिर उर्वशी का यह बयान चर्चा में आ गया है. 

फैंस को ऋतिक की सफाई का इंतजार

सोशल मीडिया पर तमाम चर्चा और अटकलों के बीच फैंस को कपल की सफाई का इंतजार है. दोनों में से अभी तक किसी की भी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है कि उनके रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाह में कितनी सच्चाई  है. दोनों अपने पर्सनल लाइफ को काफी हद मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं, फिर भी फैंस को उम्मीद है कि इस वे जरूर रिएक्शन देंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस तरह का चर्चा देखने को मिल रही है, उसमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में उनकी सफाई फैंस के लिए बहुत जरूरी हो जाती है. बता दें कि दोनों ने पिछले साल अक्तूबर पर अपने रिश्ते के चार साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया था. उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर सबा की फोटो शेयर करते हुए अपनी पार्टनर बताया था. 

ये भी पढ़ें: 'हद में रहिए, जलील करने में...', गोविंदा ने सुनीता आहूजा के गर्लफ्रेंड वाले बयान पर दिया करारा जवाब

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने खत्म किया इन 2 खिलाड़ियों का करियर? ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद लटकी तलवार

बांग्लादेश ने 23 साल बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया और पहले ही टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी. इस एक शिकस्त ने ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग को तेज कर दिया है. Mon, 17 Aug 2026 00:39:34 +0530

  Videos
See all

Weather Update: मूसलाधार बारिश का आया अलर्ट? | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T23:00:11+00:00

Jharkhand Protest | Ranchi में बेहद गुस्से में प्रदर्शनकारी छात्र.. Rahul-Soren का पुतला जलाया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-16T22:54:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers