Responsive Scrollable Menu

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का हुआ ब्रेकअप? डेटिंग ऐप पर एक्टर की दिखी प्रोफाइल, उर्वशी ने किया था दावा

Hrithik Roshan-Saba Azad: बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन और सबा आजाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. सोशल मीडिया पर ऋतिक का कथित डेटिंग ऐप प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा हो शुरू हो गई है कि क्या उनका सबा से ब्रेकअप हो चुका है. हालांकि, यहां यह साफ करना जरूरी है कि  वायरल स्क्रीनशॉट की पुष्टि नहीं हुई कि वह उनका ही है. इन दावों पर ऋतिक और सबा में किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. 

डेडिंग ऐप पर ऋतिक रोशन की फोटो ने मचाई हलचल

दरअसल,  सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके साथ दावा किया जा रहा है कि वह ऋतिक रोशन का है और उन्होंने डेटिंग ऐप राया पर अपनी प्रोफाइल बनाई हुई है. इतना ही नहीं स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रही प्रोफाइल के बायो में उन्हें ‘एक्टर/प्रोड्यूसर/एंटरप्रेन्योर’ बताया गया है. इस स्कीनशॉट के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल और अटकलें लगा रहे हैं. कई लोग इसे ऋतिक और सबा के ब्रेकअप से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सिर्फ किसी प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट से उनके रिश्ते को लेकर किसी तरह का दावा करना ठीक नहीं होगा. रिपोर्ट्स में भी इस प्रोफाइल की सच्चाई सामने नहीं आई है कि ये ऋतिक की ही प्रोफाइल का फोटो है या उनका राया पर कोई अकाउंट है.

क्या है राया ऐप

Raya एक एक्सक्लूसिव डेटिंग और सोशल नेटवर्किंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल हाई-प्रोफाइल लोग करते हैं. जब ऋतिक की कथित प्रोफाइल यहां दिखी तो उसका स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा. हालांकि, बिना दावों के इसका यह मतलब निकालना ठीक नहीं होगा कि वह अपने लिए किसी पार्टनर की तलाश कर रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इसके कई अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं कि ऋतिक ने सबा को छोड़ दिया है, जिसकी वजह से ही उन्होंने यहां पर अपनी आईडी बनाई है. फिलहाल, ऋतिक और सबा के ब्रेकअप या रिश्ते में किसी तरह की खटास को अफवाह के तौर पर देखा जा रहा है. 


उर्वशी रौतेला ने किया था दावा

ऋतिक की कथित डेटिंग प्रोफाइल की चर्चा के बीच एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में दावा किया था कि उन्होंने सेलिब्रिटी डेटिंग ऐप Raya पर ऋतिक रोशन और आदित्य रॉय कपूर के प्रोफाइल देखे थे. जब उनसे पूछा गया था कि क्या उन्होंने ऋतिक या आदित्य को ऐप पर राइट स्वाइप किया, तो उर्वशी ने उस समय कहा था कि उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास दोनों के फोन नंबर हैं. उनका यह बयान उस समय भी काफी चर्चा में रहा था. अब एक फिर उर्वशी का यह बयान चर्चा में आ गया है. 

फैंस को ऋतिक की सफाई का इंतजार

सोशल मीडिया पर तमाम चर्चा और अटकलों के बीच फैंस को कपल की सफाई का इंतजार है. दोनों में से अभी तक किसी की भी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है कि उनके रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाह में कितनी सच्चाई  है. दोनों अपने पर्सनल लाइफ को काफी हद मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना पसंद करते हैं, फिर भी फैंस को उम्मीद है कि इस वे जरूर रिएक्शन देंगे. दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस तरह का चर्चा देखने को मिल रही है, उसमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में उनकी सफाई फैंस के लिए बहुत जरूरी हो जाती है. बता दें कि दोनों ने पिछले साल अक्तूबर पर अपने रिश्ते के चार साल पूरे होने पर सेलिब्रेशन किया था. उस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर सबा की फोटो शेयर करते हुए अपनी पार्टनर बताया था. 

ये भी पढ़ें: 'हद में रहिए, जलील करने में...', गोविंदा ने सुनीता आहूजा के गर्लफ्रेंड वाले बयान पर दिया करारा जवाब

Continue reading on the app

Delhi-Dhaka तनाव के बीच Bangladesh PM Tarique Rahman का होगा पहला भारत दौरा, बड़े फैसले संभव

ANI ने 'द डेली स्टार' के हवाले से बताया है कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान 20 से 25 अगस्त के बीच भारत का दौरा कर सकते हैं। यह दौरा पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण और उनकी वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर ढाका और नई दिल्ली के बीच हालिया तनाव के बीच हो सकता है। बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट 'द डेली स्टार' के अनुसार, राजनयिक सूत्रों ने बताया है कि रहमान भारत का अपना पहला आधिकारिक दौरा कर सकते हैं, और ढाका तथा नई दिल्ली दौरे की सही तारीखों पर बातचीत कर रहे हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Priyank Kharge ने RSS को ललकारा: Freedom Struggle के 50 Martyrs के नाम बताओ, हम 500 की लिस्ट देंगे!


यह घटनाक्रम बांग्लादेश में भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी की 11 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद हुआ है। नई दिल्ली में एक वरिष्ठ राजनयिक सूत्र के हवाले से 'द डेली स्टार' ने खबर दी है, "दोनों पक्ष द्विपक्षीय यात्रा के लिए इच्छुक रहे हैं, लेकिन कार्यक्रम (शेड्यूल) को लेकर समस्या थी। विभिन्न कार्यक्रमों पर विचार करने के बाद, दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी 20 से 25 अगस्त के बीच की तारीखों पर सहमत होने के करीब पहुंच गए हैं।" 

पद से हटाए गए प्रधानमंत्री शेख हसीना को लेकर बांग्लादेश और भारत के बीच चल रहे राजनयिक तनाव के बीच यह प्रस्तावित दौरा काफी अहम है। हसीना ने पहले बांग्लादेश लौटने का संकल्प लिया था और कहा था कि उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है या जेल भेजा जा सकता है, लेकिन "डर उनके कर्तव्य का फैसला नहीं कर सकता"। बांग्लादेश लौटने पर उन्होंने कहा, "मेरी वापसी सत्ता के लिए नहीं है, बल्कि बांग्लादेश को विकास और धर्मनिरपेक्षता की राह पर वापस लाने के लिए है। मुझे पता है कि वे मुझे जेल में डाल सकते हैं या मेरी हत्या कर सकते हैं।"
 

इसे भी पढ़ें: Mohan Bhagwat बोले: सही मार्गदर्शन मिले तो युवा देश की ताकत, वरना बन सकते हैं बोझ


इस बीच, ढाका ने अपनी सरकार के सत्ता से हटने की दूसरी बरसी पर हसीना की बातचीत पर कड़ी आपत्ति जताई। हालांकि, नई दिल्ली ने खुद को इस कार्यक्रम से अलग कर लिया और कहा कि इसका आयोजन एक "निजी मीडिया संस्था" ने किया था।

Continue reading on the app

  Sports

संजीव गोयनका के लिए जो ऋषभ पंत नहीं कर पाए वो जोस बटलर ने कर दिखाया, पहली बार किसी टूर्नामेंट में चैंपियन बनी सुपरजायंट्स की टीम

जोस बटलर की कप्तानी वाली मैनचेस्टर सुपरजायंट्स की टीम ने द हंड्रेड के फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया. फाइनल में रॉकेट्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंद में 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में सुपरजायंट्स की टीम ने 2 गेंद पहले 162 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया. Mon, 17 Aug 2026 05:46:36 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज पर हो गई ईरान-ओमान में डील? | Donald Trump | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:00:24+00:00

Sourav Das: सौरव दास का सत्ता पक्ष पर तीखा प्रहार! #souravdas #bjp #congress #timesnownavbharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-17T00:05:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers