अब तो सीधे फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
Vaibhav Sooryavanshi Next Match: श्रीलंका की मेजबानी में खेली जा रही ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून रविवार को खेला जाने वाला है. बुधवार को अफगानिस्तान पर मिली बड़ी जीत के बाद टीम इंडिया ने लगभग फाइनल में अपनी जगह पक्की ही कर ली है. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी को आप ट्राई सीरीज के फाइनल मैच में खेलते देख सकेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि वैभव सूर्यवंशी कब, कहां और कितने बजे मैदान पर उतरेंगे. साथ ही ये भी जानते हैं कि इस मैच को आप लाइव कहां देख सकेंगे.
कब एक्शन में नजर आएंगे वैभव सूर्यवंशी?
वैभव सूर्यवंशी इस वक्त इंडिया ए के साथ श्रीलंका में हैं, जहां वह ट्राई सीरीज खेल रहे हैं. भारतीय टीम ने इस सीरीज के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून, रविवार को खेला जाएगा. इसका मतलब है कि अब 15 साल के वैभव सीधे फाइनल मैच में खेलने उतरेंगे, जहां टीम इंडिया की नजरें ट्रॉफी जीतने पर होंगी.
A BIG WIN that has launched IND A straight into a BIG FINAL on SUNDAY! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 17, 2026
Watch all the action from the #TalentTVCup, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.
#SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/BdZ2ZxatNS
कितने बजे शुरू होगा मैच?
ट्राई सीरीज का फाइनल मैच रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम, दांबुला में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा, जिसमें टॉस के लिए दोनों कप्तान 9.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. यानि 10 बजे से वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर एक्शन में नजर आएंगे.
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
ट्राई सीरीज के बाकी के मैचों की ही तरह फाइनल मुकाबला भी सोनी नेटवर्क पर ही देख पाएंगे. ऐसे में यदि आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर जाना होगा, वहीं मोबाइल पर देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा.
किसके साथ खेला जाएगा फाइनल?
भारतीय क्रिकेट टीम ट्राई सीरीज के फाइनल में किससे भिड़ेगी, अब तक ये कंफर्म नहीं हो सका है. असल में, इंडिया ए अपने सभी 4 लीग मैच खेल चुकी है और 4 अंकों के साथ उसने फाइनल का टिकट कटा लिया. वहीं, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच अभी आखिरी लीग मैच खेला जाना है, जिसके बाद ही फैसला होगा कि फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन सी होगी.
HEAVY WARNING ISSUED FOR SUNDAY.⚠️
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) June 18, 2026
A Ruthless Storm is headed for Dambulla????️
Watch the #TalentTVCup FINAL on 21st June, 10 AM onwards, LIVE on Sony Sports Netwrok TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #TeamIndia pic.twitter.com/MO6iZwjWFe
वैभव सूर्यवंशी का ट्राई सीरीज में कैसा रहा है प्रदर्शन?
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ट्राई सीरीज में अब तक मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है. मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले गए इस सीरीज के पहले मैच में वैभव ने 12 गेंदों में 14 रन की पारी खेली थी, जिसमें 3 चौके लगाए थे. दूसरा मैच टीम इंडिया ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेला गया. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 200 का रहा.
तीसरा मैच फिर श्रीलंका के साथ हुई, जिसमें 15 साल के इस खिलाड़ी ने 14 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का लगाया. चौथे मैच में वैभव ने 28 गेंद पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन बनाए. हालांकि, इस सीरीज के चार मैचों में वैभव सूर्यवंशी अब तक एक फिफ्टी भी नहीं लगा सके हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने लपका इतना कमाल का कैच, जोंटी रोड्स से होने लगी तुलना, वीडियो आपने देखा या नहीं...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation























