Responsive Scrollable Menu

Skanda Sashti Vrat 2026: स्कंद षष्ठी पर आज भगवान कार्तिकेय को लगाएं इन चीजों का भोग, प्राप्त होगा आशीर्वाद!

Skanda Sashti Vrat: आज स्कंद षष्ठी व्रत है, जो भगवान कार्तिकेय को समर्पित है. इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत करने से शत्रु बाधा, गृह क्लेश समाप्त होते हैं, नकारात्मकता दूर होती है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है. भगवान कार्तिकेय को मोदक, पंचामृत, फल और खीर जैसे प्रिय भोग अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं.

Continue reading on the app

Top Headlines: फ्रांस दौरे के बाद आज देश लौटेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

फ्रांस दौरे के बाद पीएम मोदी आज भारत लौटेंगे. महाराष्ट्र में शिवसेना के स्थापना दिवस पर उद्धव और शिंदे गुट शक्ति प्रदर्शन करेंगे. अयोध्या में योगी आदित्यनाथ राम मंदिर जाएंगे, जबकि राहुल गांधी ने मोदी के प्रधानमंत्री पद को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है.

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 World Cup: श्रेयंका पाटिल वर्ल्ड कप से आउट, 2 साल में तीसरी बार चोटिल, किसने किया रिप्लेस?

Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार 2 जीत के साथ शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के दौरान उनका टखना मुड़ गया था, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। उनकी जगह लेग स्पिनर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया।

यह घटना बुधवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में हुई थी। दूसरी पारी के छठे ओवर में श्रेयंका गेंदबाजी करने आई थीं। ओवर की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ने शॉट मिड-ऑन की दिशा में खेला था। गेंद रोकने की कोशिश में श्रेयंका का पैर मुड़ गया था और वह मैदान पर ही गिर पड़ीं।

श्रेयंका टी20 विश्व कप से बाहर
चोट लगते ही भारतीय टीम के फिजियो मैदान पर पहुंचे और उनका इलाज किया। उनके पैर पर पट्टी भी बांधी गई। लेकिन वह खड़ी नहीं हो सकीं थीं। आखिरकार उन्हें स्ट्रेचर की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा था। इसके बाद साफ हो गया कि चोट गंभीर है।

2 साल में तीसरी बार चोटिल हुईं
पिछले दो साल में यह तीसरी बार है, जब चोट ने श्रेयंका के करियर की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। जुलाई 2024 में उंगली टूटने के कारण वह महिला टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई थीं। इसके बाद फरवरी 2025 में पिंडली की चोट के चलते वह महिला प्रीमियर लीग से भी बाहर रहीं। अब टखने की चोट के कारण उन्हें एक और बड़े टूर्नामेंट से हटना पड़ा।

हालांकि बार-बार चोटिल होने के बावजूद श्रेयंका ने शानदार वापसी भी की है। 2025 में उन्होंने विमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग के जरिए मैदान पर वापसी की थी। इसके बाद 2026 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की उस टीम का हिस्सा रहीं, जिसने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विमेंस आईपीए का खिताब जीता।

कौन हैं प्रेमा रावत?
श्रेयंका की जगह टीम में शामिल की गईं प्रेमा रावत पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के करीब पहुंच गई। प्रेमा भी 2026 में खिताब जीतने वाली आरसीबी टीम का हिस्सा थीं। इसके अलावा उन्होंने इस साल विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पांच मैचों में 8 विकेट लेकर प्रभावित किया था।

भारतीय टीम फिलहाल शानदार फॉर्म में है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को हराकर अपने पहले दोनों मैच जीत चुकी है। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका से होगा, जहां टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

Fri, 19 Jun 2026 09:07:41 +0530

  Videos
See all

UP News: 'सबका नंबर आएगा', मौलाना साजिद रशीदी की हिंदुओं को चेतावनी | Maulana Sajid Rashidi | Latest #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T04:15:35+00:00

Indus Waters Treaty : UN में भारत ने पाक को लगाई फटकार | Anupama Singh Un Speech | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T04:04:17+00:00

Astro Mantra Pisces: आज आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा#aajkarashifal #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T04:13:38+00:00

UP के Sant Kabir Nagar में युवक का Murder के बाद बवाल, घर-दुकान में लगाई आग #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T04:01:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers