A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

FIFA वर्ल्ड कप- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; 5 बार की चैंपियन ब्राजील का हैती से मैच

FIFA वर्ल्ड कप में आज रात अमेरिका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच रात 12:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-D में शामिल दोनों टीमों ने अपना पहला मुकाबला जीता था। इनके 3-3 पॉइंट्स हैं। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचेगी। दूसरा मुकाबला 3:30 बजे से स्कॉटलैंड और मोरक्को के बीच बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच बार की चैंपियन ब्राजील और हैती फिलाडेल्फिया स्टेडियम में सुबह 6 बजे से भिड़ेंगे। दिन का आखिरी मुकाबला सुबह 8:30 बजे से तुर्की और पराग्वे के बीच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सभी मैच भारतीय समयानुसार 19 जून को खेले जाएंगे। मैच-29: अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बराबरी का मुकाबला अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-D में शामिल है। दोनों टीमों के बीच कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। अमेरिका को अपने कप्तान और स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिक और इन-फॉर्म स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन से गोल की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रायन और मिडफील्डर जैक्सन इरविन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अमेरिका: टर्नर, डेस्ट, रिचर्ड्स, रॉबिन्सन, स्केली, एडम्स, मैकेनी, रेयना, वीह, बालोगुन, पुलिसिक। ऑस्ट्रेलिया: रायन, गेरिया, सूटर, बर्गस, बोस, लेकी, इरविन, मेटकाफ, इरनकुंडा, माबिल, ह्रुस्टिक। मैच-30: 1998 वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हराया था मोरक्को और स्कॉटलैंड ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें दूसरी बार वर्ल्ड कप में टकराएंगी। इससे पहले 1998 के वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। स्कॉटलैंड की टीम का दारोमदार मिडफील्डर स्कॉट मैकटॉमिने और जॉन मैक्गिन पर होगा। वहीं मोरक्को की नजरें रियल मैड्रिड के स्टार विंगर ब्राहिम डियाज और पीएसजी के स्टार डिफेंडर अशरफ हकीमी के खेल पर रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्कॉटलैंड: गन, हेनली, हेंड्री, पोर्टियस, रॉलस्टन, मैकटॉमिने, गिलमोर, रॉबर्टसन, मैक्गिन, क्रिस्टी, शैंकलैंड। मोरक्को: बूनू, हकीमी, अगुएर्ड, डियोप, माजराउई, अमराबात, औनाही, साइबारी, डियाज, अल काबी, एजलजौली। मैच-31: हैती के खिलाफ जीत की राह पर लौटेगा ब्राजील? ब्राजील और हैती ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें के बीच 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही बार ब्राजील ने जीत दर्ज की है। आखिरी बार दोनों टीमें 2016 के कोपा अमेरिका कप में भिड़ी थीं, जहां ब्राजील ने हैती को 7-1 के बड़े अंतर से हराया था। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ब्राजील को रियल मैड्रिड के स्टार विंगर विनीसियस जूनियर, राफिन्हा और फॉरवर्ड माथियस कुन्हा से आक्रामक खेल की उम्मीद होगी। वहीं हैती की पूरी उम्मीदें उनके कप्तान और गोलकीपर जॉनी प्लेसाइड और मिडफील्डर जीन-रिकनर बेलगार्डे पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रिएल, एलेक्स सैंड्रो, गुइमारेस, फैबिन्हो, राफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, माथियस कुन्हा। हैती: प्लेसाइड, एक्सपीरियंस, अदे, डेलक्रिक्स, आर्कस, बेलगार्डे, जैक्स, प्रोविडेंस, कैसिमिर, डीडसन, इसिडोर। मैच-32: तुर्की और पराग्वे के लिए करो या मरो की सिचुएशन तुर्की और पराग्वे ग्रुप-D में शामिल हैं। दोनों टीमें अपना पहला मैच हारकर ग्रुप में आखिरी दो पायदान पर हैं। इनके लिए यह मैच करो या मरो का होगा। तुर्की और पराग्वे के बीच सिर्फ 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। तुर्की को कप्तान हाकान चालहानोग्लू और युवा आर्डा गुलर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं पराग्वे की नजरें स्टार विंगर मिगुएल अल्मिरोन और जूनियर अलोंसो के अनुभव पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: तुर्की: चाकिर, चेलिक, डेमिरल, बारदाकची, कादियोग्लू, चालहानोग्लू, ओजकैन, यिल्माज, गुलर, यिल्दिज, अकटुरकोग्लू। पराग्वे: फर्नांडीज, कासेरेस, गोमेज़, अलोंसो, आल्डरेटे, सोसा, कुबास, अल्मिरोन, डी. गोमेज, एनसिसो, सानाब्रिया।

Continue reading on the app

नागपुर में बनेंगे मिलिट्री व्हीकल, मिसाइल सिस्टम के पार्ट्स:दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में नवी मुंबई, गुवाहाटी एयरपोर्ट शामिल, 19 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. अमेरिका और ईरान ने जंग खत्म करने के MoU पर साइन किया स्पोर्ट्स (SPORTS) 2. हॉकी प्लेयर मनप्रीत सबसे ज्यादा इंटरनेशनल खेलने वाले प्लेयर बने नेशनल (NATIONAL) 3. नागपुर में एल्युमीनियम एक्सट्रूजन का उद्धघाटन एल्युमीनियम एक्सट्रूजन मिसलीनियस (MISCELLENEOUS) 4. दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट में भारत के 2 शामिल नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट गुवाहाटी 5. भारत यूके के बीच CETA लागू होगा आज का इतिहास —------------------ ये खबर भी पढ़ें.. बिगबास्केट के CEO हरि मेनन ने इस्तीफा दिया:भारत पहली बार ग्लोबल फैशन कॉन्टेस्ट की मेजबानी करेगा, 18 जून के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- ये खबर भी पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

स्पोर्ट्स अपडेट- ब्राजील के नेमार दूसरा मैच भी नहीं खेलेंगे:जर्मनी से बढ़त के बाद हारी भारतीय हॉकी टीम; IPL-19 सबसे ज्यादा देखा गया

फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार दाहिनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बताया कि नेमार हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जाएंगे। 34 साल नेमार न्यू जर्सी में रहकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। वह टीम होटल की सुविधाओं में उपचार और फिटनेस पर काम करेंगे। ताकि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। नेमार अभी तक पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए हैं। ब्राजीलियाई स्टार नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। चोट की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को उनके मेडिकल परीक्षण भी किए गए थे। ब्राजील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से की थी। उस मुकाबले में भी नेमार उपलब्ध नहीं थे। अब टीम ग्रुप-सी में अपना दूसरा मैच हैती के खिलाफ खेलेगी। स्पोर्ट्स की अन्य बड़ी खबरें भी पढ़िए… पिछला IPL सबसे ज्यादा देखा गया, फाइनल सबसे ज्यादा देखा गया मुंबई | IPL का 19वां सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। इसकी कुल रीच 120 करोड़ के आंकड़े को पार गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला स्क्रीन पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। इस अकेले खिताबी मुकाबले ने टीवी और डिजिटल को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड रीच हासिल की। इस साल दर्शकों के मैच देखने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया और डिजिटल स्क्रीन्स पर ग्रोथ दर्ज की गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 8% की सालाना बढ़त के साथ 25 अरब के पार पहुंच गए। डिजिटल माध्यमों पर क्षेत्रीय भाषाओं के वॉच-टाइम शेयर में 33% का भारी उछाल देखा गया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, कंपनी की रणनीति खेल के दिग्गजों को एक साथ लाकर दर्शकों को मैच का एक अनोखा और इनसाइड अनुभव देने की थी। इस रणनीति के तहत भोजपुरी और हरियाणवी भाषाओं के फीड में असाधारण वृद्धि देखी गई। आखिरी 4 मिनट में 2 गोल खाकर हारी भारतीय हॉकी टीम रॉटरडैम | FIH प्रो लीग मुकाबले में भारत पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक समय जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम चार मिनट में दो गोल खाकर मुकाबला गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत बढ़त बनाए रखने में सफल दिख रहा था, लेकिन जर्मनी ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में जस्टस वाइगैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले याकॉब ब्रिला ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। मैच में भारत को तीन और जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम अपने मौके भुनाने और बढ़त बचाने में नाकाम रही। एक दिन पहले भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा। -------------------------------------------- Fri, 19 Jun 2026 00:07:36

  Videos
See all

PM Modi France Visit: 'प्रिय मित्र नरेंद्र...' – Macron की हिंदी सुनकर चौंक जाएंगे आप! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T23:54:18+00:00

न्यूज़ की क्लास शुरू हुई, मैडम की एंट्री हो गई #newskipathshala #rubikaliyaquat #nkp #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T23:52:09+00:00

G7 Summit में US President Donald Trump-PM Modi आमने-सामने #rubikaliyaquat #g7summit #trump #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T23:57:51+00:00

Weather Alert: अगले 10 घंटे में मूसलाधार बारिश! | IMD | Monsoon | Delhi-NCR | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T00:00:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once