Responsive Scrollable Menu

स्पोर्ट्स अपडेट- ब्राजील के नेमार दूसरा मैच भी नहीं खेलेंगे:जर्मनी से बढ़त के बाद हारी भारतीय हॉकी टीम; IPL-19 सबसे ज्यादा देखा गया

फुटबॉल वर्ल्ड कप में ब्राजील को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार फुटबॉलर नेमार दाहिनी पिंडली की चोट के कारण टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। ब्राजील फुटबॉल परिसंघ ने गुरुवार को बताया कि नेमार हैती के खिलाफ होने वाले मैच के लिए टीम के साथ फिलाडेल्फिया नहीं जाएंगे। 34 साल नेमार न्यू जर्सी में रहकर अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। वह टीम होटल की सुविधाओं में उपचार और फिटनेस पर काम करेंगे। ताकि जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। नेमार अभी तक पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग सेशन में शामिल नहीं हुए हैं। ब्राजीलियाई स्टार नेमार को 17 मई को सैंटोस के लिए खेलते समय दाहिनी पिंडली में चोट लगी थी। चोट की प्रगति का आकलन करने के लिए सोमवार को उनके मेडिकल परीक्षण भी किए गए थे। ब्राजील ने अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत मोरक्को के खिलाफ 1-1 ड्रॉ से की थी। उस मुकाबले में भी नेमार उपलब्ध नहीं थे। अब टीम ग्रुप-सी में अपना दूसरा मैच हैती के खिलाफ खेलेगी। स्पोर्ट्स की अन्य बड़ी खबरें भी पढ़िए… पिछला IPL सबसे ज्यादा देखा गया, फाइनल सबसे ज्यादा देखा गया मुंबई | IPL का 19वां सीजन लीग के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सीजन बन गया है। इसकी कुल रीच 120 करोड़ के आंकड़े को पार गई। इस सीजन का फाइनल मुकाबला स्क्रीन पर अब तक का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच साबित हुआ। इस अकेले खिताबी मुकाबले ने टीवी और डिजिटल को मिलाकर 40 करोड़ से अधिक की रिकॉर्ड रीच हासिल की। इस साल दर्शकों के मैच देखने के तरीकों में बड़ा बदलाव आया और डिजिटल स्क्रीन्स पर ग्रोथ दर्ज की गई। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कुल वीडियो व्यूज 8% की सालाना बढ़त के साथ 25 अरब के पार पहुंच गए। डिजिटल माध्यमों पर क्षेत्रीय भाषाओं के वॉच-टाइम शेयर में 33% का भारी उछाल देखा गया। जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेंट हेड सिद्धार्थ शर्मा के अनुसार, कंपनी की रणनीति खेल के दिग्गजों को एक साथ लाकर दर्शकों को मैच का एक अनोखा और इनसाइड अनुभव देने की थी। इस रणनीति के तहत भोजपुरी और हरियाणवी भाषाओं के फीड में असाधारण वृद्धि देखी गई। आखिरी 4 मिनट में 2 गोल खाकर हारी भारतीय हॉकी टीम रॉटरडैम | FIH प्रो लीग मुकाबले में भारत पुरुष हॉकी टीम को वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम एक समय जीत के करीब थी, लेकिन अंतिम चार मिनट में दो गोल खाकर मुकाबला गंवा बैठी। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कोई गोल नहीं हुआ। तीसरे क्वार्टर में जुगराज सिंह ने 38वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारत बढ़त बनाए रखने में सफल दिख रहा था, लेकिन जर्मनी ने शानदार वापसी की। 56वें मिनट में जस्टस वाइगैंड ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर बराबर किया। मैच समाप्त होने से कुछ सेकंड पहले याकॉब ब्रिला ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को 2-1 की जीत दिला दी। मैच में भारत को तीन और जर्मनी को पांच पेनल्टी कॉर्नर मिले। भारतीय टीम अपने मौके भुनाने और बढ़त बचाने में नाकाम रही। एक दिन पहले भारत ने जर्मनी को 3-1 से हराकर यादगार जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में मनप्रीत सिंह ने अपना 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर भारत के सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। भारत का अगला मुकाबला 21 जून को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड्स से होगा। --------------------------------------------

Continue reading on the app

सिंदूर किस उंगली से लगाना सबसे शुभ माना जाता है? जानिए ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं का महत्व

सिंदूर किस उंगली से लगाना सबसे शुभ माना जाता है? जानिए ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं का महत्व

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs NZ: दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने कसा शिकंजा... ग्लेन फिलिप्स का शतक, फिर गेंदबाजों के वार से बैकफुट पर इंग्लैंड

ENG vs NZ Oval Test Day 2 Highlights: केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भी पूरी तरह से मेहमानों के नाम रहा. मैच के दूसरे दिन जहां सुबह के सत्र में ग्लेन फिलिप्स के पहले टेस्ट शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने मजबूत स्कोर खड़ा किया, वहीं बाकी के दो सत्रों में कीवी गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 6 विकेट चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली. Fri, 19 Jun 2026 00:30:43 +0530

  Videos
See all

Cash Found in Suitcase Viral Video: सूटकेस में छिपाया लाखों का कैश, पुलिस हैरान! | #shorts #cash #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T01:15:36+00:00

US Iran Peace Deal: शांति समझौते पर बोले डोनाल्ड ट्रंप | Middle East War | Trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T01:16:19+00:00

Weather Update: 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी |Rain |Monsoon | Weather Report |IMD Alert #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T01:15:14+00:00

Iran US Peace Deal: अमेरिका-ईरान agreement पर लगी मुहर | Iran America War News | trump | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-19T01:00:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers