15 अगस्त के दिन Punjab में भारी बवाल..एक्टिव हुआ रवालिस्तानी नेटवर्क! | Independence Day | Protest
15 अगस्त के दिन Punjab में भारी बवाल..एक्टिव हुआ रवालिस्तानी नेटवर्क! | Independence Day | Protest 80वें स्वतंत्रता दिवस के दिन चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर कौमी इंसाफ मोर्चा के बैनर तले प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारी पंजाब राजभवन की ओर मार्च कर रहे थे, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग, वाटर कैनन और आंसू गैस के जरिए रोका। इस दौरान कई जगह तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। #chandigarh #khalistan #kaumiinsafmorcha #punjab #independenceday2026 #protest #breakingnews #hindinews #latestnews #sudarshannews ------------------------------------------------------------------------------------------------------- "प्रखर राष्ट्रवाद की बुलंद आवाज़" सुदर्शन न्यूज़ चैनल आप देख सकते हैं आपको दिए हुए लिंक पर जाए और सुदर्शन से जुड़े तमाम चैनल जिसमें आप इतिहास, विज्ञान, एजुकेशन, इंटरव्यू और बॉलीवुड़ की जानकारी मिल सकती है। सुदर्शन टैक्नोलॉजी और सुदर्शन डिजिटल पर होने वाले लाइव इंटरव्यू को देखने के लिए सुदर्शन के मैन यूट्यूब चैनल को फॉलो करे। नए चैनल को लेकर आपकी प्रतिक्रिया हमें जरूर दे। "Voice of an intense nationalist" You can see the given links on Sudarshan News Channel and by visiting the link channel related to Sudarshan, you can get information about history, science, education, interviews and Bollywood. To view live interviews with Sudarshan Technology and Sudarshan Digital, follow Sudarshan's main YouTube channel. Please give us your feedback regarding the new channel. #breakingNews #SureshChavhanke #TrendingNews #SudarshanLive #SudarshanNews #HindiNews #Newslive #BindasBol #BindasBolLive #Sudarshan #Hindurastra sudarshan news | sudarshan news live | sudarshan | sudarshan news channel | sudarshan tv | सुदर्शन न्यूज़ | sudarshan channel | sudershan news | सुदर्शन | Breaking | News Hindi | Jihad News | Jihad | Muslim | Hindutuva | Bindas Bol | suresh chavhanke | Jago | Pradosh chavhanke | hindi news | live Skype I.D- SudarshanNews Whatsapp Channel: whatsapp.com/channel/0029Va9FWl8LSmbdEqIsfK2G Facebook: https://www.facebook.com/sudarshantvnews Twitter : https://twitter.com/SudarshanNewsTV Instagram: https://www.instagram.com/Sudarshantvnews/ Join Our Teligram https://t.me/sudarshannewstv Follow on Koo: https://www.kooapp.com/profile/sudarshannewstv Visit Website : www.sudarshannews.com Subscribe YouTube: https://www.youtube.com/c/SudarshanNewsTV बिंदास बोल से जुड़ी तमाम विडियों देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/channel/UCNBEfg_PfpSjk8DqiafJJhg संपर्क करें - social@sudarshantv.com व्हाट्स एप - 9540558899 फोन नम्बर - 0120 - 4999900
पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें:सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा, आंसू गैस के गोले दागे; आढ़ती की चाकू मारकर हत्या; मंत्री के पास आने को भिड़े MLA
नमस्कार, पंजाब-चंडीगढ़ में आज की सबसे बड़ी खबर बंदी सिखों की रिहाई को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा का गवर्नर हाउस की ओर कूच है। प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ के बॉर्डर पर लगे बैरिकेडिंग तोड़ी। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, वाटर कैनन चलाई। दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें… इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. बंदी सिखों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन उग्र, बैरिकेडिंग तोड़ी सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों को रिहा करने और पूर्व CM बेअंत सिंह की हत्या में शामिल रहे जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह (15 अगस्त) मोहाली से चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस की ओर कूच किया। यह प्रदर्शन कौमी इंसाफ मोर्चा की अगुवाई में हुआ। भीड़ सुबह मोहाली के YPS चौक के पास इकट्ठा हुई और वहां से चंडीगढ़ की तरफ कूच किया। चंडीगढ़ पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुबह से ही बॉर्डर सील कर दिया। भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 163 लागू करते हुए मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग के साथ एक्स्ट्रा फोर्स लगा दी गई। उग्र भीड़ ने जब ट्रैक्टर की मदद से बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए उन पर गन के अलावा ड्रोन की मदद से आंसू गैस के गोले दागे गए। चंडीगढ़ पुलिस ने भीड़ से शांति बनाए रखने की अनाउंसमेंट की और कहा कि प्रशासन मोर्चे के प्रतिनिधियों से बातचीत करने को तैयार है। उधर, चंडीगढ़ में गवर्नर हाउस के करीब पहुंच जाने पर पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सिमरनजीत सिंह मान को हिरासत में ले लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 2. स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में डाउन सीलिंग गिरी, 2 घायल पंजाब और चंडीगढ़ में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया गया। CM भगवंत मान ने फिरोजपुर में तिरंगा फहराने के बाद कहा कि किसी को भी पंजाब की भाईचारक सांझ नहीं तोड़ने देंगे। चंडीगढ़ में प्रशासक व पंजाब गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। उनके संबोधन के दौरान गर्मी से NCC की 2 लेडी कैडेट गर्मी से चक्कर खाकर गिर पड़ीं। उन्हें तुरंत उठाकर अस्पताल ले जाया गया। पटियाला के नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में समारोह के दौरान रेसलिंग हॉल की छत से डाउन सीलिंग गिर गई। जिससे वहां मौजूद 2 खिलाड़ियों को चोट लग गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस समारोह के बाद चंडीगढ़, मोहाली, जालंधर और होशियारपुर के सभी स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी का ऐलान किया गया है। वहीं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार सरकारी कार्यक्रम में वंदे मातरम गाया गया। अमृतसर में वाघा बॉर्डर पर BSF जवानों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। वहीं, दिल्ली में लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने लुधियाना का जिक्र किया। उन्होंने अपील की कि MSME से जुड़े उद्योगपति अपने प्रोडक्ट वैश्विक स्तर पर बनाएं। (पढ़ें पूरी खबर) 3. आढ़ती की चाकू मारकर हत्या, हार्ट बाहर निकाला चंडीगढ़ में गाड़ी की पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक आढ़ती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उनके हार्ट पर चाकू से वार किया। इसके बाद चाकू घुमा दिया। इससे उनका हार्ट बाहर आ गया। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा और ज्यादा खून बहने के कारण वहीं तड़पते रहा। कुछ देर बाद जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने बेटों के साथ वहां से भाग गया। लोगों ने घायल आढ़ती को उठाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हत्या का आरोप उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक दूसरे आढ़ती और उसके बेटों पर लगा है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक आढ़ती देशराज हिमाचल प्रदेश के ऊना के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी विनोद और उसके बेटों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की वजह और वारदात का पूरा क्रम स्पष्ट हो सकेगा। (पढ़ें पूरी खबर) 4. स्कॉर्पियो की टक्कर से 6 महिलाएं घायल, एक की आंख बाहर आई नकोदर-नूरमहल मुख्य मार्ग पर उप्पल खालसा गांव के गेट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल जुगाड़ू रेहड़े को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेहड़ा सड़क किनारे खेतों में जा पलटा। हादसे में 6 महिलाएं घायल हो गईं, जिनमें एक महिला की आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। लांबड़ा के रहने वाले रेहड़ा ड्राइवर राजकुमार ने बताया कि वह रहमानपुरा क्षेत्र की छह महिलाओं को लेकर नूरमहल की ओर जा रहा था। सभी महिलाएं कबाड़ और पुराने अखबार एकत्र करने का काम करती हैं। उप्पल खालसा गेट के पास पहुंचते ही पीछे से आई अनियंत्रित लाल स्कॉर्पियो ने रेहड़े को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चार महिलाएं और दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक महिला के चेहरे और आंख पर इतनी गंभीर चोट लगी कि उसकी आंख बाहर निकल आई। घटना के बाद आरोपी चालक स्कॉर्पियो समेत मौके से फरार हो गया। (पढ़ें पूरी खबर) 5. प्राइवेट बस ने डिलीवरी बॉय को कुचला जालंधर में अलास्का चौक के पास प्राइवेट बस ने एक डिलीवरी बॉय को कुचला दिया। हादसे के बाद युवक का मांस सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह ग्रे रंग की एक्टिवा पर रेलवे रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान प्राइवेट कंपनी की बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, अलास्का चौक से मदन फ्लोर मिल चौक तक सड़क किनारे नगर निगम की ओर से सीवरेज के काम के लिए खुदाई की गई है। सड़क किनारे खुले सीवरेज के ढक्कन और खुदाई के कारण स्कूटी का संतुलन बिगड़ा और वह बस से टकरा गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मृतक की स्कूटी से मिले दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान अरुण कुमार के रूप में की है। दस्तावेजों में बस्ती शेख का पता दर्ज है। हालांकि, पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर पहचान की पुष्टि नहीं की है। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। मृतक के पास मिले डिलीवरी बैग पर ‘ZEE’ लिखा हुआ है। वह जोमैटो के लिए भी डिलीवरी करता था। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस दस्तावेजों और अन्य तथ्यों के आधार पर मृतक की पहचान की पुष्टि करने के साथ हादसे की जांच कर रही है। (पढ़ें पूरी खबर) 6. CJP का प्रदर्शन, बोले- देश नेताओं का गुलाम हो गया स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि देश अंग्रेजों से तो आजाद हो गया है, लेकिन अब नेताओं का गुलाम बन गया है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया और कहा कि मौजूदा पूंजीवादी व्यवस्था ने पूरे भारत को जकड़ लिया है। उनका तर्क था कि इस व्यवस्था के कारण गरीब और गरीब होता जा रहा है, जबकि अमीर और अमीर होता जा रहा है। पार्टी ने 'कोयला नगरी' का उदाहरण देते हुए कहा कि जहां गरीबों के पास रहने के लिए जमीन का एक टुकड़ा नहीं होता, वहीं कोयला व्यापारियों के पास तीन-मंजिला घर होते हैं। उन्होंने नेताओं और बड़े व्यापारियों की आय की जांच न होने पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में हुए NEET पेपर लीक मामले को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह केवल पेपर लीक नहीं था, बल्कि यह एक सुनियोजित भ्रष्टाचार था। पार्टी के अनुसार, कुछ प्रभावशाली लोग अपने बच्चों को पहले से ही पेपर सेट करवाकर आईएएस और आईपीएस बनवा रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर) 7. महिला की चेन खींचने की कोशिश, स्नेचर को खंभे से बांधकर पीटा लुधियाना में महिला से चेन झपटने की कोशिश कर रहे बाइक सवार दो स्नैचरों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को दबोचा। लोगों ने उसकी पिटाई की। आरोपी ने भागने की कोशिश की तो लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अपने साथी के साथ मुल्लांपुर से बाइक पर लुधियाना आया था। मॉडल टाउन इलाके में दोनों ने एक राहगीर महिला को निशाना बनाया। बाइक सवार आरोपी ने महिला के गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को घेर लिया। इसी दौरान उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने लोगों के साथ हाथापाई की कोशिश की और मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। (पढ़ें पूरी खबर) 8. कारोबारी से ₹5 लाख की फिरौती मांगी, कहा- दुकान पर आकर गोली मारेंगे लुधियाना में एक स्क्रैप कारोबारी को गोली मारने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कारोबारी की शिकायत पर थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राजिंदर कुमार निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, फोकल पॉइंट (लुधियाना) के रूप में हुई है। राजीव गांधी कॉलोनी के रहने वाले शिकायतकर्ता विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई 2026 को शाम करीब 7:46 बजे वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दूसरे नंबर से मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, मैसेज में धमकी दी गई कि उसे उसकी स्क्रैप की दुकान पर ही गोली मार दी जाएगी। इसके बाद 11 अगस्त को शाम करीब 5:37 बजे और 13 अगस्त को रात करीब 9:04 बजे भी शिकायतकर्ता के मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आया। (पढ़ें पूरी खबर) 9. घर के बाहर फायरिंग, महिला की जांघ में गोली लगी तरनतारन के पंडोरी गोला गांव में शुक्रवार देर रात एक महिला को घर में गोली मार दी गई। मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से महिला घायल हो गई, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पंडोरी गोला के रहने वाले सुखदेव सिंह की पत्नी अमरजीत कौर अपने परिवार के साथ घर में सो रही थीं। देर रात जब वह अपने कमरे से बाथरूम जाने लगीं, तभी बाहर खड़े मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोलियां चला दीं। एक गोली दरवाजे से अंदर घुसकर उनकी जांघ में लगी, जबकि दूसरी गोली उनके सिर के ऊपर से निकल गई। गोली लगने के बाद अमरजीत कौर खून से लथपथ होकर गिर पड़ीं और मदद के लिए चिल्लाने लगीं। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सदर थाना तरनतारन के ड्यूटी ऑफिसर गुरविंदर सिंह देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। (पढ़ें पूरी खबर) खबर जरा हटके… 10. AAP विधायक और PCA चेयरमैन मंत्री के बगल में आने को लेकर उलझे बठिंडा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक जगरूप सिंह गिल और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) के चेयरमैन अमरजीत मेहता के बीच बहस हो गई। यह घटना 15 अगस्त को शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में तिरंगा फहराने के समय हुई। कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां को राष्ट्रीय ध्वज फहराना था। स्टेडियम में कई गणमान्य व्यक्ति और मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान विधायक गिल और चेयरमैन मेहता के बीच हुई बहस को कई कैमरों में कैद किया गया। घटना उस समय हुई जब कैबिनेट मंत्री मुंडियां विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को सम्मानित कर रहे थे। मंत्री के बाईं ओर खड़े विधायक जगरूप सिंह गिल और उनके साथ मौजूद अमरजीत मेहता के बीच आगे आने को लेकर बातचीत हो रही थी। मीडियाकर्मी जब तस्वीरें ले रहे थे, तब विधायक गिल ने चेयरमैन मेहता को पीछे धकेलने का प्रयास किया। मंत्री मुंडियां ने यह देखा। उसी दौरान, वहां मौजूद डीसी राजस्थिमन ने राष्ट्रगान शुरू होने की सूचना देते हुए सभी को ध्यान देने को कहा। मंत्री ने अमरजीत मेहता को अपनी दाईं ओर बुला लिया। (पढ़ें पूरी खबर) (कल शाम 6 बजे फिर होगी मुलाकात)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Sudarshan News










