A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

कुंभ राशिफल 19 जून 2026: आज बढ़ सकते हैं आपके खर्चे, बिजनेस करने वाले इस एक गलती से बचें

Aaj ka kumbh rashifal 19 June 2026: आज कामकाज और रिश्तों के लिहाज से दिन अच्छा है। परिवार के साथ समय बिताने की इच्छा पूरी होगी। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा और खर्च बढ़ सकते हैं। जानें आज 19 जून का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Continue reading on the app

फरहाना भट्ट का कास्टिंग काउच से सामना:फार्महाउस पर रहने की शर्त थी; बिग बॉस में कपड़े न देने वाले डिजाइनर 2 लाख लेकर पहुंचे

बचपन में रिश्तेदार ताने देते थे कि यह परिवार की इज्जत खराब कर देगी। पिकनिक पर ले जाने से पहले सिर पर दुपट्टा रखने की शर्त रखी जाती थी और उन्हें तिरस्कार झेलना पड़ता था। लेकिन फरहाना भट्ट ने हार मानने के बजाय खुद को साबित किया। आठवीं कक्षा से उन्होंने अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना शुरू कर दिया। मॉडलिंग की, पत्रकारिता में हाथ आजमाया और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। करियर की शुरुआत में मुंबई में एक कथित कास्टिंग स्कैम का सामना किया, जहां कॉन्ट्रैक्ट में कलाकारों को डायरेक्टर के फार्महाउस पर रहने जैसी संदिग्ध शर्तें थीं। बिग बॉस में जाने से पहले जिन डिजाइनरों ने कपड़े देने से इनकार किया था, शो के बाद वही लोग लाखों रुपए के ऑफर लेकर पहुंचे। आज की सक्सेस स्टोरी में जानते हैं फरहाना भट्ट के करियर और निजी जीवन से जुड़ी बातें। चार महीने की थीं, तभी पिता छोड़कर चले गए फरहाना भट्ट का जन्म 15 मार्च 1997 को कश्मीर में हुआ था। जब वह महज चार महीने की थीं, तभी उनके पिता उन्हें और उनकी मां को छोड़कर चले गए। इसके बाद उनकी परवरिश मां और नाना ने की। टेलीइंडिया से बातचीत में फरहाना ने बताया कि बचपन से ही उन्होंने संघर्ष देखा। आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बीच उनकी मां ने अकेले उन्हें बड़ा किया। इसी वजह से कम उम्र में उन्होंने जिम्मेदारियां समझीं और आगे चलकर अपनी पढ़ाई व जरूरतों का खर्च खुद उठाने लगीं। आठवीं क्लास से खुद उठा रही थीं पढ़ाई का खर्च एक्ट्रेस फरहाना भट्ट ने बताया कि उन्होंने आठवीं कक्षा से अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना शुरू कर दिया था। इसी वजह से उन्होंने कश्मीर की पहली ई-कॉमर्स कंपनी के लिए मॉडलिंग शुरू की। उस समय उन्हें करीब 1500 रुपए प्रतिदिन मिलते थे। उनकी मां को इसकी जानकारी थी, लेकिन परिवार के बाकी लोगों को नहीं। फरहाना का कहना है कि जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्होंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे। टीवी पर विज्ञापन आते ही घर में मच गया बवाल फरहाना ने बताया कि शुरुआत में वह चोरी-छिपे मॉडलिंग और विज्ञापनों में काम करती थीं। परिवार को इसकी जानकारी तब हुई जब उनका एक विज्ञापन टीवी पर प्रसारित हुआ। इसके बाद घर में हंगामा मच गया। रिश्तेदारों ने सवाल उठाया कि घर की लड़की टीवी पर कैसे दिखाई दे सकती है। कुछ लोगों का कहना था कि इससे परिवार की बदनामी होगी और दूसरी लड़कियों की शादी पर असर पड़ेगा। हालांकि फरहाना अपने फैसले पर अड़ी रहीं। पिकनिक पर ले जाने से पहले सिर ढंकने की शर्त रखते थे फरहाना ने बताया कि बचपन में उन्हें परिवार के कई कार्यक्रमों और पिकनिक में शामिल नहीं किया जाता था। अगर ले जाया जाता था तो उनकी मां से कहा जाता था कि फरहाना सिर पर दुपट्टा रखें, तभी उन्हें साथ ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाता था जैसा किसी सौतेले बच्चे के साथ भी नहीं किया जाता। रिश्तेदार चाहते थे कि वह हर बात मानने वाली लड़की बनें, लेकिन उनका स्वभाव अलग था। रिश्तेदार कहते थे- इसे इसके पिता के पास छोड़ दो फरहाना ने बताया कि कुछ रिश्तेदार उनकी मां से कहते थे, "इसे इसके पिता के पास छोड़ दो, यह हमारी इज्जत खराब कर देगी।" उन्होंने बताया कि लोग उनके वीडियो बनाने और मॉडलिंग करने पर ताने मारते थे। कुछ लोगों ने धमकी भरे लहजे में कहा था कि "किसी दिन इसे गाड़ी के नीचे कर देंगे।" फरहाना कहती हैं कि ऐसी बातें उन्हें तोड़ती थीं, लेकिन बाद में यही उनकी ताकत बन गईं। 'मैं उनकी आंखों का कांटा थी, कठपुतली नहीं' फरहाना ने कहा कि बचपन से वह सवाल पूछने वाली और अपने फैसले खुद लेने वाली लड़की थीं। यही वजह थी कि परिवार के कुछ लोगों को वह पसंद नहीं थीं। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा उनकी आंखों का कांटा थी। लेकिन मुझे खुशी है कि मैं किसी की कठपुतली नहीं बनी।" फरहाना का मानना है कि अगर उन्हें बचपन में इतना विरोध और तिरस्कार नहीं मिला होता, तो शायद उनके अंदर खुद को साबित करने की इतनी आग नहीं होती। इम्तियाज अली की फिल्म मिली, लेकिन पैसे के लिए की थी फरहाना ने बताया कि जब उन्हें ‘लैला मजनू’ में काम करने का मौका मिला तो वह स्टार बनने के बारे में नहीं सोच रही थीं। उन्होंने फिल्म इसलिए की क्योंकि इसके लिए उन्हें अच्छी रकम मिल रही थी। उन्हें लगा था कि फिल्म ज्यादा नहीं चलेगी, लेकिन कश्मीर में वह काफी लोकप्रिय हो गई। इसके बाद रिश्तेदार और पड़ोसी उनकी मां को बधाई देने घर आने लगे। लोगों को गर्व होने लगा कि उन्होंने इम्तियाज अली और साजिद अली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया है। पत्रकारिता छोड़ एक्टिंग को चुना फरहाना बचपन से पत्रकार बनना चाहती थीं। उन्होंने कश्मीर के कई बड़े न्यूज चैनलों और अखबारों में इंटर्नशिप की। लेकिन कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि वह 9 से 5 की नौकरी नहीं कर सकतीं। उन्हें लगा कि अभिनय ही ऐसा काम है जिसे वह पूरी जिंदगी कर सकती हैं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग को ही करियर बनाने का फैसला किया। सिविल सर्विस छोड़ने का मन बनाया, ज्योतिषी ने बदल दी सोच एक समय फरहाना ने एक्टिंग छोड़कर सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का फैसला कर लिया था। इसी दौरान दिल्ली में उनकी मुलाकात एक ज्योतिषी से हुई। फरहाना के मुताबिक, ज्योतिषी ने उनकी जन्मतिथि देखकर कहा, "तुम्हारा नाम सिविल सर्विस में नहीं लिखा है। तुम्हें शोबिज में ही सफलता मिलेगी।" उन्होंने बताया कि जनवरी 2025 में एक अन्य ज्योतिषी ने भी उनसे कहा था कि यह साल उनकी जिंदगी बदल देगा और उन्हें बड़ी पहचान मिलेगी। कश्मीर की लड़कियों के लिए नहीं छोड़ी इंडस्ट्री फरहाना ने बताया कि संघर्ष के दौरान कई बार उनके मन में एक्टिंग छोड़ने का ख्याल आया। लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकीं, क्योंकि कश्मीर की कई लड़कियां उन्हें प्रेरणा मानती थीं। उन्हें अक्सर मैसेज मिलते थे कि अगर फरहाना समाज और परिवार की बंदिशों को तोड़कर आगे बढ़ सकती हैं, तो वे भी अपने सपने पूरे कर सकती हैं। फरहाना कहती हैं कि अगर वह हार मान लेतीं तो उन लड़कियों का भरोसा टूट जाता। मुंबई में कास्टिंग स्कैम का शिकार होते-होते बचीं करियर के शुरुआती दिनों में फरहाना को एक महिला ने बॉलीवुड फिल्म का झांसा देकर मुंबई बुलाया। उन्हें बताया गया कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है और रहने का इंतजाम होटल में किया गया है। लेकिन मुंबई पहुंचने पर उन्हें होटल की जगह एक कथित डायरेक्टर के घर ले जाया गया। देर रात तक उन्हें वहीं बैठाए रखा गया। धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है। कॉन्ट्रैक्ट में लिखी थीं संदिग्ध शर्तें फरहाना ने बताया कि रात में उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट पढ़ने के लिए दिया गया। उसमें ऐसी शर्तें थीं कि कलाकारों को एक-दो हफ्ते तक डायरेक्टर के फार्महाउस पर रहना होगा। कॉन्ट्रैक्ट पढ़ते ही उन्हें समझ आ गया कि मामला संदिग्ध है। उन्होंने तुरंत उस महिला को फोन किया, जिसने उन्हें मुंबई बुलाया था और साफ कहा कि वह तुरंत वहां पहुंचे। डर के बीच हाथ में फूलदान लेकर बैठी थीं फरहाना ने बताया कि जिस वक्त उन्हें डायरेक्टर के कमरे में बुलाया गया, वह बेहद डर गई थीं। उन्होंने सुरक्षा के लिए पास रखा फूलदान हाथ में पकड़ लिया था। उन्होंने अपनी दोस्त से कहा था कि अगर वह आदमी कोई गलत हरकत करेगा तो वह उसी फूलदान से उस पर हमला कर देंगी। बाद में उन्होंने दबाव बनाकर अपने और अपनी दोस्त के लिए वापसी की टिकट का इंतजाम कराया। दोनों सुरक्षित श्रीनगर लौट गईं। बाद में पता चला कि वह डायरेक्टर फ्रॉड था फरहाना ने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें जानकारी मिली कि वह कथित डायरेक्टर कई लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका था। वह प्रोड्यूसर्स से पैसे लेकर भी गायब हो गया था। फरहाना मानती हैं कि अगर उस समय उन्होंने समझदारी नहीं दिखाई होती, तो स्थिति और खतरनाक हो सकती थी। नाना के निधन ने पूरी जिंदगी बदल दी फरहाना के मुताबिक, उनके नाना उनके सबसे बड़े सहारे थे। उनके निधन के बाद उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि अब उन्हें अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि उस दौर में उन्हें लगा जैसे किसी बड़े मैदान में उन्हें अकेले खड़ा कर दिया गया हो। यही उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। बिग बॉस से पहले किसी ने कपड़े तक नहीं दिए फरहाना ने बताया कि बिग बॉस में जाने से पहले उनके पास ज्यादा सोशल मीडिया फॉलोअर्स नहीं थे। इसी वजह से कई डिजाइनर और ब्रांड्स उनके साथ जुड़ना नहीं चाहते थे। कुछ लोगों ने कहा कि पहले एक-दो हफ्ते शो में टिक जाएं, उसके बाद कपड़े देंगे। शो के बाद वही लोग लाखों रुपए ऑफर करने लगे फरहाना ने बताया कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद वही डिजाइनर और ब्रांड्स उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हो गए। कुछ ब्रांड्स तीन आउटफिट्स के बदले दो लाख रुपए तक देने को तैयार थे। हालांकि उन्होंने अपनी टीम से साफ कह दिया कि जिन लोगों ने मुश्किल वक्त में साथ नहीं दिया, उनके साथ अब काम करने की जरूरत नहीं है। ऑडिशन दो और फिर भूल जाओ फरहाना का कहना है कि उन्होंने आज तक किसी कास्टिंग डायरेक्टर को फोन कर यह नहीं पूछा कि उनका चयन हुआ या नहीं। उनका मानना है कि ऑडिशन देने के बाद उसे भूल जाना चाहिए। अगर वह काम आपकी किस्मत में होगा, तो खुद आपके पास आ जाएगा। सिंगम अगेन का ऑडिशन देकर भूल गई थीं फरहाना ने बताया कि सिंगम अगेन के लिए उन्होंने चार महीने पहले ऑडिशन दिया था और फिर भूल गई थीं कि उन्होंने इसके लिए टेस्ट दिया है। बाद में उन्हें फिल्म मिल गई। वह कहती हैं कि जरूरत से ज्यादा उम्मीदें रखने के बजाय इंसान को मन संतुलित रखना चाहिए। सबसे बड़ा सपना- मां को वह जिंदगी देना जिसकी वह हकदार हैं फरहाना कहती हैं कि उनका सपना सिर्फ पैसा कमाना या स्टार बनना नहीं है। वह अपनी मां को वह जिंदगी देना चाहती हैं जिसकी वह हकदार हैं। उनका कहना है कि बचपन में उनकी मां ने बहुत संघर्ष किया और कई खुशियां खो दीं। अब वह चाहती हैं कि उनकी मां दुनिया की हर वह खुशी हासिल करें, जिसका उन्होंने सपना देखा था। फरहाना का मानना है कि जब आप परिवार और समाज की पुरानी सोच को तोड़कर नया रास्ता चुनते हैं, तो सबसे पहले अपने ही लोग सवाल उठाते हैं। लेकिन अगर इरादा साफ हो, तो खुद पर भरोसा बनाए रखना चाहिए, क्योंकि आखिरकार वही भरोसा मंजिल तक पहुंचाता है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15' में आएंगी नजर फरहाना कहती हैं- इस शो को लेकर एक्साइटमेंट भी है और डर भी। यह लाइफटाइम एक्सपीरियंस है, क्योंकि असल जिंदगी में ऐसे स्टंट नहीं कर सकते। रोहित शेट्टी जैसे लीजेंड के साथ और पूरी सेफ्टी के बीच यह सब करना बहुत बड़ी बात है। मैं इस शो के जरिए अपनी पर्सनैलिटी का नया हिस्सा एक्सप्लोर करना चाहती हूं। इसमें असली मुकाबला दूसरे कंटेस्टेंट्स से नहीं, बल्कि अपने डर से होता है। मैं आज भी बहुत सारी चीजों से डरती हूं। फर्क सिर्फ इतना है कि अब शायद मुझे उन डरों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। जिंदगी इतनी तेज भागती है कि इंसान अपने डर के सामने रुककर खड़ा नहीं हो पाता, लेकिन अब शायद मौका मिलेगा कि डर को इतना करीब से देखूं कि वह खत्म हो जाए। _____________________________________ पिछले हफ्ते की सक्सेस स्टोरी पढ़िए... काम दिलाने की आड़ में ठगे गए 20 लाख रुपए:नोरा फतेही बोलीं- मेरा मजाक उड़ाया गया, ‘दिलबर’ जैसे कई गाने फ्री में करने पड़े मुंबई की चमक-दमक के पीछे ठगी, ताने और संघर्ष की लंबी कहानी भी छुपी है। नोरा फतेही की जिंदगी भी ऐसी ही रही, जहां काम दिलाने का वादा कर 20 लाख रुपए ठग लिए गए और कई बार उन्हें बिना फीस के गाने करने पड़े। “मेरा मजाक उड़ाया गया, दिलबर जैसे कई गाने फ्री में करने पड़े”- यह दौर उनकी पहचान बनने से पहले के संघर्ष को दिखाता है।पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

  Sports

FIFA वर्ल्ड कप- अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला:जीतने वाली टीम ग्रुप में टॉप पर पहुंचेगी; 5 बार की चैंपियन ब्राजील का हैती से मैच

FIFA वर्ल्ड कप में आज रात अमेरिका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह मैच रात 12:30 बजे से सिएटल स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप-D में शामिल दोनों टीमों ने अपना पहला मुकाबला जीता था। इनके 3-3 पॉइंट्स हैं। यह मैच जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंचेगी। दूसरा मुकाबला 3:30 बजे से स्कॉटलैंड और मोरक्को के बीच बोस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद पांच बार की चैंपियन ब्राजील और हैती फिलाडेल्फिया स्टेडियम में सुबह 6 बजे से भिड़ेंगे। दिन का आखिरी मुकाबला सुबह 8:30 बजे से तुर्की और पराग्वे के बीच सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सभी मैच भारतीय समयानुसार 19 जून को खेले जाएंगे। मैच-29: अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच बराबरी का मुकाबला अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-D में शामिल है। दोनों टीमों के बीच कुल 3 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है। वहीं 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। अमेरिका को अपने कप्तान और स्टार फॉरवर्ड क्रिस्टियन पुलिसिक और इन-फॉर्म स्ट्राइकर फोलारिन बालोगुन से गोल की उम्मीद होगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने अनुभवी गोलकीपर मैथ्यू रायन और मिडफील्डर जैक्सन इरविन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: अमेरिका: टर्नर, डेस्ट, रिचर्ड्स, रॉबिन्सन, स्केली, एडम्स, मैकेनी, रेयना, वीह, बालोगुन, पुलिसिक। ऑस्ट्रेलिया: रायन, गेरिया, सूटर, बर्गस, बोस, लेकी, इरविन, मेटकाफ, इरनकुंडा, माबिल, ह्रुस्टिक। मैच-30: 1998 वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को हराया था मोरक्को और स्कॉटलैंड ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें दूसरी बार वर्ल्ड कप में टकराएंगी। इससे पहले 1998 के वर्ल्ड कप में मोरक्को ने स्कॉटलैंड को 3-0 से हराया था। स्कॉटलैंड की टीम का दारोमदार मिडफील्डर स्कॉट मैकटॉमिने और जॉन मैक्गिन पर होगा। वहीं मोरक्को की नजरें रियल मैड्रिड के स्टार विंगर ब्राहिम डियाज और पीएसजी के स्टार डिफेंडर अशरफ हकीमी के खेल पर रहेंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: स्कॉटलैंड: गन, हेनली, हेंड्री, पोर्टियस, रॉलस्टन, मैकटॉमिने, गिलमोर, रॉबर्टसन, मैक्गिन, क्रिस्टी, शैंकलैंड। मोरक्को: बूनू, हकीमी, अगुएर्ड, डियोप, माजराउई, अमराबात, औनाही, साइबारी, डियाज, अल काबी, एजलजौली। मैच-31: हैती के खिलाफ जीत की राह पर लौटेगा ब्राजील? ब्राजील और हैती ग्रुप-C में शामिल है। दोनों टीमें के बीच 2 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। दोनों ही बार ब्राजील ने जीत दर्ज की है। आखिरी बार दोनों टीमें 2016 के कोपा अमेरिका कप में भिड़ी थीं, जहां ब्राजील ने हैती को 7-1 के बड़े अंतर से हराया था। वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। ब्राजील को रियल मैड्रिड के स्टार विंगर विनीसियस जूनियर, राफिन्हा और फॉरवर्ड माथियस कुन्हा से आक्रामक खेल की उम्मीद होगी। वहीं हैती की पूरी उम्मीदें उनके कप्तान और गोलकीपर जॉनी प्लेसाइड और मिडफील्डर जीन-रिकनर बेलगार्डे पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: ब्राजील: एलिसन, डैनिलो, मार्विनहोस, गैब्रिएल, एलेक्स सैंड्रो, गुइमारेस, फैबिन्हो, राफिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, माथियस कुन्हा। हैती: प्लेसाइड, एक्सपीरियंस, अदे, डेलक्रिक्स, आर्कस, बेलगार्डे, जैक्स, प्रोविडेंस, कैसिमिर, डीडसन, इसिडोर। मैच-32: तुर्की और पराग्वे के लिए करो या मरो की सिचुएशन तुर्की और पराग्वे ग्रुप-D में शामिल हैं। दोनों टीमें अपना पहला मैच हारकर ग्रुप में आखिरी दो पायदान पर हैं। इनके लिए यह मैच करो या मरो का होगा। तुर्की और पराग्वे के बीच सिर्फ 1 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। वर्ल्ड कप के मंच पर दोनों टीमें पहली बार टकराएंगी। तुर्की को कप्तान हाकान चालहानोग्लू और युवा आर्डा गुलर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं पराग्वे की नजरें स्टार विंगर मिगुएल अल्मिरोन और जूनियर अलोंसो के अनुभव पर टिकी होंगी। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन: तुर्की: चाकिर, चेलिक, डेमिरल, बारदाकची, कादियोग्लू, चालहानोग्लू, ओजकैन, यिल्माज, गुलर, यिल्दिज, अकटुरकोग्लू। पराग्वे: फर्नांडीज, कासेरेस, गोमेज़, अलोंसो, आल्डरेटे, सोसा, कुबास, अल्मिरोन, डी. गोमेज, एनसिसो, सानाब्रिया। Thu, 18 Jun 2026 23:00:00

  Videos
See all

Khan Sir Coaching: रौशन आनंद-खान सर पर बड़ी खबर! | Coaching Firing | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T23:30:28+00:00

'There will be no kings' - Obama speaks at presidential centre opening #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T23:15:38+00:00

Bengal News | Riju Dutta का Bengal Assembly में विपक्ष के नेता (LoP) के मुद्दे पर तगड़ा बयान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T23:15:12+00:00

Tarkeshwar dham Lansdowne वादियों के बीचों बीच बसे इस मंदिर की तस्वीरें मन मोह लेंगी! #viraltemplate #tmktech #vivo #v29pro
2026-06-18T23:30:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once